धार्मिक

मंगल और शुक्र बना रहे राजयोग, इन राशियों की होगी मौज, सुख और पैसा सब होगा आपकी मुट्ठी में

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का परिवर्तन और उससे निर्मित राजयोग का बड़ा खास महत्व माना गया है। इस माह मंगल और शुक्र मिलकर एक खास राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। मंगल ग्रह 13 नवंबर को वृषभ राशि में प्रवेश कर राजयोग का निर्माण कर चुके हैं। यह 5 दिसंबर तक इसी राशि में रहने वाले हैं। इस राजयोग का कुछ खास राशियों को सबसे अधिक लाभ होगा। तो चलिए जानते हैं कि ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं और इन्हें क्या–क्या लाभ मिलेंगे।

वृषभ राशि

मंगल और शुक्र ग्रह के राजयोग का वृषभ राशि के जातकों को सबसे अधिक लाभ देखने को मिलेगा। यह राजयोग इनकी किस्मत चमका देगा। भाग्य इनका हर पल साथ देगा। आप जिस भी काम में हाथ डालेंग उसमें आपको सफलता हाथ लगेगी। इसी तरह धन के मामले में भी इनकी किस्मत बड़ी साथ देगी। पैसा चारों ओर से आएगा। जीवन में पैसों की कमी नहीं होगी।

आपको कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है। नौकरी में प्रमोशन के चांस बन रहे हैं। कहीं से कोई अच्छी जॉब का ऑफर मिल सकता है। सरकारी जॉब के भी योग बन रहे हैं। सेहत अच्छी रहेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। घर में सुख शांति का माहौल रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े मामले आपके पक्ष में रहेंगे। सेहत में सुधार दिखेगा।

कर्क राशि

शुक्र और मंगल का गोचर कर्क राशि के जातकों की किस्मत चमका देगा। इनका बुरा समय खत्म हो जाएगा। शत्रु इनके आगे घुटने टेक देगा। मकान खरीदी और बिक्री के योग बन सकता है। कोई नया वाहन भी खरीद सकते हैं। पुरानी बीमारियों से छुटकारा मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं।

किसी शुभ काम से लंबी यात्रा हो सकती है। करियर को लेकर पॉजिटिव बदलाव आएंगे। जो लोग कुंवारे हैं उनकी शादी के योग बनेंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात लाभकारी रहेगी। दोस्त रिश्तेदारों से आर्थिक सहयोग मिलेगा। किसी पवित्र स्थल पर जा सकते हैं। बिजनेस में लाभ होगा।

धनु राशि

इस राशि के जातकों को में मंगल और शुक्र के वजह से निर्मित राजयोग का लाभ मिलेगा। आपकी लाइफ में सुख-सुविधाओं की वृद्धि होगी। संतान की ओर से कोई सुखद समाचार मिलेगा। लंबे समय से अटके हुए सभी काम समय पर पूरे होंगे। सेहत में काफी सुधार देखने को मिलेगा।

शत्रु आपको हराने में असफल रहेंगे। नए दोस्तों बनेंगे। लाइफ में किसी नए शख्स की एंट्री होगी। विवाह के योग बन सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामले में निपट जाएंगे। प्रॉपर्टी जायदाद से जुड़े मामले आपके पक्ष में रहेंगे। प्रेम प्रसंग के मामलों में सफलता मिलेगी। छात्रों के लिए समय बेहद शुभ रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी।

Related Articles

Back to top button