मनोरंजन

सगाई के बावजूद भी एक-दूसरे के ना हो सके ये सितारे, सलमान खान ने तो छपवा लिए थे शादी के कार्ड

बॉलीवुड इंडस्ट्री की चकाचौंध दुनिया में रोजाना ही कोई ना कोई नई खबर सामने आती है। आप लोगों ने फिल्मों के अंदर फिल्मी सितारों की जोड़ियां और इनकी प्रेम कहानियां तो देखी ही होगी? हर फिल्म में अलग प्रेम कहानियां और नई जोड़ियां देखने को मिलती हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री की ऐसी बहुत सी जोड़ियां है जिनके चाहने वाले लाखों हैं। दर्शक इन जोड़ियों को बहुत ज्यादा पसंद करते हैं। परंतु बॉलीवुड के यह सितारे फिल्मों में काम करते-करते कई बार एक-दूसरे से प्यार करने लगते हैं। बॉलीवुड के ऐसे बहुत से सितारे हैं, जिन्होंने रील लाइफ की जोड़ी को रियल लाइफ में बदल दी है, लेकिन कुछ बॉलीवुड के ऐसे भी एक्टर्स हैं, जिनकी सगाई हो गई थी, लेकिन इनका रिश्ता विवाह तक पहुंचने से पहले ही टूट गया। जी हां, आज हम आपको बॉलीवुड इंडस्ट्री के कुछ ऐसे सेलिब्रिटीज के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जिनकी सगाई के बावजूद भी यह एक-दूसरे के ना हो सके।

अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर

एक समय था जब बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन और अभिनेत्री करिश्मा कपूर एक-दूसरे से प्यार करते थे। बॉलीवुड के दो बड़े परिवार जब रिश्ते के बंधन में बंधने जा रहे थे तो पूरी फिल्म इंडस्ट्री काफी खुश थी, लेकिन अचानक से ही यह खबर सामने आई कि, अभिषेक और करिश्मा की शादी टूट गई है। यह बात जानकर सभी लोगों को काफी आश्चर्य भी हुआ था। किसी कारण से अभिषेक और करिश्मा की सगाई होने के बावजूद भी यह एक-दूसरे से अलग हो गए थे।

अक्षय कुमार और रवीना टंडन

बॉलीवुड इंडस्ट्री के अंदर एक समय पहले अक्षय कुमार और रवीना टंडन के अफेयर की सुर्खियां काफी बनी हुईं थीं। यह दोनों एक-दूसरे से बहुत ज्यादा प्यार करते थे। बहुत कम लोगों को इस बात की जानकारी है कि अक्षय और रवीना ने एक मंदिर में सगाई भी कर ली थी, लेकिन बाद में इन दोनों का रिश्ता विवाह के बंधन तक नहीं पहुंच पाया। यह दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए।

सलमान खान और संगीता बिजलानी

बॉलीवुड इंडस्ट्री के दबंग कहे जाने वाले अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री संगीता बिजलानी के प्यार के चर्चे काफी मशहूर थे। यह दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब आ गए थे। इन दोनों ने एक-दूसरे को लगभग 10 वर्ष तक डेट भी किया था। खबरों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि सलमान खान और संगीता बिजलानी के विवाह की तारीख भी आ गई थी और इन दोनों की शादी के कार्ड भी छप गए थे, लेकिन अचानक से ही इनके सपने चकनाचूर हो गए और यह एक-दूसरे से अलग हो गए थे।

विवेक ओबेरॉय और गुरप्रीत गिल

आपको बता दें कि अभिनेता विवेक ओबेरॉय जब एक्टिंग की दुनिया में नहीं आए थे, उससे पहले गुरप्रीत गिल को डेट कर रहे थे। खबरों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि इन दोनों ने सगाई भी कर ली थी, लेकिन बॉलीवुड में एंट्री करने के बाद विवेक ओबेरॉय और गुरप्रीत का ब्रेकअप हो गया।

साजिद खान और गौहर खान

आप सभी लोग फिल्म निर्माता साजिद खान को तो जानते ही हैं, इन्होंने अभिनेत्री गौहर खान से 2003 में सगाई की थी, लेकिन इनका रिश्ता शादी में तब्दील नहीं हो पाया था। यह एक दूजे से अलग हो गए थे।

Related Articles

Back to top button