विशेष

जिन लोगों की हथेली में होते हैं ऐसे निशान, उन्हें प्यार में मिलता है धोखा

हस्तरेखा विज्ञान से जीवन से संबंधित सभी क्षेत्रों की बात बताई जा सकती है। किसी भी व्यक्ति के हस्तरेखा से उसके हाव-भाव, स्वभाव, व्यवहार, रूपए पैसे, शादी ब्याह करियर के बारे में पता लगाया जा सकता है। इसके अलावा हाथ में मौजूद निशान भी यह बताते हैं कि इंसान को किस उम्र में करियर में सफलता मिलेगी और करियर कैसा होगा। ऐसे में आज हम इस आर्टिकल में आपको कुछ ऐसे ही निशानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके जीवन के कई अहम बातों का खुलासा करते हैं..

मानसिक रेखा पर काले धब्बे होने का अर्थ

कहा जाता है कि हाथ में मौजूद मानसिक रेखा हर किसी के लिए बहुत खास होती हैं। ऐसे में, यदि किसी के मानसिक रेखा पर काले धब्बे हो जाएं तो ये उसके लिए बहुत कष्टकारी होता है। साथ ही ये बीमारियों का संकेत भी होता है।

मानसिक रेखा पर काले धब्बे का अर्थ है कि व्यक्ति को माइग्रेन या कोई असहनीय पीड़ा की समस्या हो सकती है।  साथ ही इनकी मानसिक शांति हमेशा भंग रहती है और इन्हें कभी सुख चैन नसीब नहीं होता है।

इन लोगों के बारे में कहा जाता है कि इन्हें व्‍यापार में हानि होती है। इसके अलावा, इनके काम में कभी स्‍थायित्‍व नहीं आ पाता है, जिसकी वजह से ये काफी परेशान रहते हैं। इतना ही नहीं, इन लोगों को अपने जीवन में काफी मेहनत करनी पड़ती है।

हाथ पर सफेद दाग का होना

यदि किसी शख्स के हाथ में सफेद धब्बे या दाग होते हैं, तो इसके कई मतलब होते हैं। हाथ में सफेद दाग होने का मतलब महिला और पुरुष दोनों के लिए अलग अलग होता है। दरअसल, सफेद धब्बे पुरुषों के लिए लाभकारी होते हैं।

पुरुषों के हाथ पर यदि सफेद धब्बे हो तो उनके लिए धन का योग बनता है। उन्हें हर काम में सफलता मिलती है। संक्षेप में कहें तो उनके लिए ये धब्बे भाग्य के सूचक माने जाते हैं और उन्हें किसी चीज़ की कमी नहीं होती है।

यदि किसी महिला के हाथ में सफेद धब्बे होते हैं, तो इसका मतलब होता है कि वह जल्दी ही मां बनने वाली है। यह धब्बे महिलाओं के गर्भधारण के संकेत होते हैं। मतलब साफ है कि सफेद धब्बे हर किसी के लिए लाभकारी ही होते हैं।

जीवन रेखा पर काला धब्बा का होना

हर किसी के हाथ की जीवन रेखा बहुत महत्वपूर्ण होती है। ऐसे में, यदि जीवन रेखा पर काले धब्बा हो जाएं तो व्यक्ति का जीवन भी अंधकारमय हो जाता है। जी हां, जीवन रेखा और काले धब्बे का होना कई परेशानियों की तरफ इशारा करता है।

यदि किसी व्यक्ति के हाथ में जीवन रेखा पर काला धब्बा होता है, तो वह हमेशा बीमार रहता है। ऐसे लोगों को जीवन में सुख नसीब नहीं होता है। इतना ही नहीं, ऐसे जातक कई बार जानलेवा बीमारी के भी शिकार हो जाते हैं।

इन लोगों के बारे में कहा जाता है कि इन्हें जीवन भर समस्याओं से ही जूझना पड़ता है। साथ ही इन्हें जीवन में तरक्की ही बहुत कम मिल पाती है। ऐसे लोग हमेशा सुख की तलाश में भटकते रहते हैं।

गुरु पर्वत पर काला धब्बा होने का मतलब

यदि किसी शख्स के हाथ में गुरु पर्वत पर काला धब्बा या निशान होते हैं, तो इन्हें अपनी जिंदगी में बहुत संघर्ष करना पड़ता है। इन लोगों को छोटी छोटी खुशी के लिए भी खूब मेहनत करना पड़ता है।

हस्तरेखा विज्ञान की मानें तो इन लोगों के जीवन में सम्मान की कमी होती है, जिसके लिए ये हमेशा तरसते रहते हैं। इतना ही नहीं, इन लोगों को वो दर्जा नहीं मिल पाता है, जिसके ये हकदार होते हैं। यही वजह है कि ये टूट जाते हैं।

इन लोगों के बारे में कहा जाता है कि इनके विवाह तय होने में भी कई तरह की समस्याएं आती हैं। साथ ही प्यार में इन्हें बार बार धोखा मिलता है, जिसकी वजह से प्यार से इनका विश्वास उठ जाता है।

शनि पर्वत पर काला बिंदु होना

हस्तरेखा विज्ञान की माने, तो जिन लोगों की हथेली के शनि पर्वत काला बिंदु होता है, उन्हें जीवन मे कई घटनाओं का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं, ऐसे लोगों के जीवन में हमेशा किसी न किसी समस्या का आना जाना लगा ही रहता है।

शनि पर्वत काला बिंदु होने की वजह से किसी अप्रिय घटना का अंदेशा भी लगाया जाता है। इन लोगों को प्रेम संबंध में हमेशा नाकामी ही मिलती है, जिसकी वजह से इनके जीवन में उथल पुथल लगा ही रहता है।

इन लोगों के बारे में कहा जाता है कि इनका गृहस्थ जीवन भी अच्छे से नहीं चलता है। इन्हें करियर में भी सफलता नहीं मिलती है, जिसकी वजह से ये निराश रहते हैं। ऐसे में, अगर यह कहा जाए कि इनका जीवन दुखमय रहता है, तो यह बिल्कुल भी गलत नहीं होगा।

सूर्य पर्वत पर काला निशान देते है ये संकेत

यदि किसी व्यक्ति की हथेली में सूर्य पर्वत पर काला निशान या बिंदु होता है, तो ऐसे लोगों को अक्सर अपमान का सामना करना पड़ता है। मतलब ऐसे लोग हमेशा अपने सम्मान के लिए तरसते रहते हैं।

हस्तरेखा विज्ञान की माने तो इन लोगों को ज्यादातर मामलों में हार का ही सामना करना पड़ता है। ऐसे में, इन्हें सफलता पाने के लिए बहुत पापड़ बेलने पड़ते हैं। हालाँकि, ये लोग कुछ मामलों में काफी लक्की भी होते हैं।

इन लोगों के बारे में यहाँ तक कहा जाता कि इनके हाथों से निंदनीय कार्य भी हो जाते हैं, जिसकी वजह से ये समाज में नजर झुकाकर चलने को मजबूर होते हैं।

शुक्र पर्वत पर काला धब्बा होने का मतलब

हस्तरेखा विज्ञान के मुताबिक, यदि किसी व्‍यक्ति के हाथ में शुक्र पर्वत पर काला धब्‍बा हो, तो ऐसे लोगों को कई गंभीर बीमारियां होती हैं। इसके अलावा, इन्हें गुप्त रोग जैसी समस्याएं भी होती हैं, जिसकी वजह से ये अंदर ही अंदर घुटते हैं।

इन लोगों के लिए कहा जाता है कि अक्सर इन्हें गुप्‍तांगों से संबंधित समस्‍याएं ही होती हैं। साथ ही इनके में मन में काम की भावना बहुत होती है, जिसकी वजह से कई दफा इन्हें मुसीबतों का सामना भी करना पड़ता है।

शुक्र पर्वत पर काला धब्बा होने की वजह से इन्हें प्यार में सफलता नहीं मिलती है। दरअसल, इनका मन विचलता रहता है, जिसकी वजह से इनका अफेयर कई लोगों के साथ रहता है। ऐसे में, जीवन भर ये प्यार की तलाश में रहते हैं।

Related Articles

Back to top button