बॉलीवुड

देखें प्रियंका की 17 साल की उम्र की तस्वीरें, कुछ ऐसी दुबली-पतली खंभे जैसी दिखती थीं अभिनेत्री

प्रियंका चोपड़ा फिल्म इंडस्ट्री की सबसे सफल अभिनेत्रियों की श्रेणी में आती हैं। इन्होंने अपनी मेहनत से अच्छा खासा मुकाम हासिल किया है। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने करियर की शुरुआत बॉलीवुड फिल्मों से की थी और धीरे-धीरे इन्होंने हॉलीवुड फिल्मों में भी काम शुरू कर दिया था। प्रियंका चोपड़ा एक ऐसी पहली भारतीय अभिनेत्री हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कामयाबी पाई है। बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी इन्होंने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है।

प्रियंका चोपड़ा इंडस्ट्री की देसी गर्ल के नाम से जानी जाती हैं और यह विदेशों में भी अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने में सफल हुई हैं। सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा काफी एक्टिव रहती हैं और यह अपनी तस्वीरें फैंस के बीच शेयर करती रहती हैं। इनकी खूबसूरत तस्वीरों के लाखों लोग दीवाने हैं। ऐसे में फैंस अपनी पसंदीदा अभिनेत्री के बारे में जानने के इच्छुक रहते हैं।

क्या आप लोगों को इस बात का पता है कि जब प्रियंका चोपड़ा 17 साल की थीं तो कैसी नजर आती थीं। आज हम आपको प्रियंका चोपड़ा की कुछ पुरानी तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं। जब प्रियंका चोपड़ा की उम्र 17 साल की थी तब यह कुछ अलग ही नजर आती थीं। अगर आप इनकी तस्वीरों को देखेंगे तो आप खुद भी इनको पहचान नहीं पाएंगे।

फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने फैंस के साथ टीन एज की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। प्रियंका चोपड़ा की यह तस्वीरें उनके मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने से सिर्फ 1 साल पहले की है। उस समय के दौरान अभिनेत्री की उम्र महज 17 वर्ष की थी। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इन तस्वीरों को शेयर करते हुए यह लिखा है कि “लीन, मीन, ऑल ऑफ सेवंटीन।” जैसा कि आप लोग इन तस्वीर को देख रहे हैं। प्रियंका इस तस्वीर में बेल बॉटम जींस पहने हुई नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में उनकी प्यारी सी मुस्कान सीधा दिल में उतर रही है। सोशल मीडिया पर अभिनेत्री के फैंस इनकी तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं और सभी फैंस अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की इस तस्वीर के ठीक एक साल बाद ही उन्होंने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था। आपको बता दें कि साल 2000 में प्रियंका चोपड़ा की उम्र 18 वर्ष की थी और 30 नवंबर 2000 को प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था।

प्रियंका चोपड़ा ने जब मिस वर्ल्ड का खिताब जीता तो उसके बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में अपना करियर बनाने का फैसला लिया। प्रियंका चोपड़ा ने वर्ष 2003 में फिल्म “हीरो” से बॉलीवुड में एंट्री की थी लेकिन इस फिल्म से यह इतनी मशहूर ना हो पाईं। लेकिन जब प्रियंका ने वर्ष 2003 में फिल्म “अंदाज”, वर्ष 2004 में फिल्म “एतराज”, वर्ष 2004 में “मुझसे शादी करोगी”, वर्ष 2006 में “कृषि” जैसी हिट फिल्मों में काम किया तो इनकी लोकप्रियता बढ़ती चली गई और सारी दुनिया इनको पहचानने लगी।

प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है और इनकी बेहतरीन एक्टिंग और खूबसूरती के सभी लोग कायल हो चुके हैं। बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी यह एक मशहूर अभिनेत्री बन चुकी हैं। आपको बता दें कि आखरी बार फिल्म “द स्काई इज पिंक” में प्रियंका नजर आई थीं। अगर हम इनकी आने वाली फिल्मों की बात करें तो “द व्हाइट टाइगर”, “वी कैन वी हीरोज”, “द मेट्रिक्स 4” में दिखाई देंगी।

Related Articles

Back to top button