मनोरंजन

‘फिल्म में रोल पाने से पहले साथ में सोना होगा’ जब BB-15 की कंटेस्टेंट के सामने डायरेक्टर ने रख दी थी शर्त

टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 15’ का आगाज हो चुका है। इसके साथ ही शो के होस्ट सलमान खान ने शो के सारे कंटेंस्टेंट्स के नामों की भी घोषणा कर दी है। कंटेंस्टेंट्स की इस लिस्ट में टीवी की मशहूर अभिनेत्री डोनल बिष्ट का भी नाम है। डोनल बिष्ट अक्सर ही अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरों और अपने बेबाक बयानों के लिए सुर्खियों में रहती है।

donal bisht

बिग बॉस के घर में जाने से पहले डोनल बिष्ट ने एक इंटरव्यू के दौरान कास्टिंग काउच को लेकर कई खुलासे किए थे। इस दौरान वह काफी चर्चा में भी रही थी। डोनल बिष्ट ने कास्टिंग काउच से जुड़े अपने एक्सपीरियंस को शेयर करते हुए कहा था कि, “यह सब उनके साथ करियर की शुरुआत में हुआ था। जब आप इंडस्ट्री में कुछ नहीं होते हैं। आपका कुछ नाम नहीं होता और लोग जब आपको अप्रोच कर रहे होते हैं। तब आपके साथ कास्टिंग काउच जैसा मामला होता है।”

donal bisht

डोनल बिष्ट ने बताया था कि, उन्हें साउथ की एक फिल्म मिल गई थी लेकिन इस फिल्म में रोल करने के लिए डायरेक्टर ने उनके सामने ‘साथ में सोने’ की शर्त रख दी थी। इसके बाद उन्होंने डायरेक्टर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी।

donal bisht

इसके बाद जब डोनल बिष्ट से पूछा गया कि उन्हें अब एक्टिंग इंडस्ट्री में काफी समय हो गया है, ऐसे में अब उनके साथ कुछ बदलाव आए हैं या नहीं? इस पर एक्ट्रेस ने कहा कि, “अब मुझे इस तरह से अप्रोच नहीं किया जाता, क्योंकि लोग देख सकते थे कि मैं एक मजबूत लड़की हूं। मैंने कभी भी उस तरह की जगह नहीं दी। हालांकि कुछ लोग बुरे होते हैं, ऐसे में आप क्या कर सकते हैं? लेकिन आपको खुद की वैल्यू जानना होगा, फिर आगे कुछ भी गलत नहीं होगा। मेरे साथ यही एकमात्र घटना हुई थी।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Donal Bisht (@donalbisht)

डोनल बिष्ट ने कहा कि, “यह करीब 8 साल पुरानी बातें है जिनसे मैंने अकेले ही निपटा है और मैं बाकी लड़कियों को भी कहना चाहती हूं कि इस तरह की मामलों से निपटने के लिए उन्हें थोड़ा मजबूत होना पड़ेगा और खुद में आत्मविश्वास रखना होगा।” डोनल बिष्ट का मानना है कि यह सिर्फ बॉलीवुड इंडस्ट्री में ही नहीं बल्कि अन्य इंडस्ट्री में भी ऐसा ही होता है।

donal bisht

बता दें, डोनल बिष्ट टीवी दुनिया की एक जानी मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2015 में सीरियल ‘एयरलाइंस’ के जरिए की थी। इस सीरियल में डोनल बिष्ट के अभिनय को खूब सराहा गया। इसके बाद उन्होंने ‘ट्विस्ट वाला लव’ में मुख्य अभिनेत्री का किरदार निभाया। इस सीरियल में वह डॉक्टर शैली के किरदार में दिखाई दी थी जिसे खूब पसंद किया गया था। डोनल बिष्ट को सबसे ज्यादा टीवी सीरियल ‘एक दीवाना था’ और ‘रूप : मर्द का नया स्वरूप’ के लिए पहचाना जाना जाता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Donal Bisht (@donalbisht)

donal bisht

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, डोनल बिष्ट एक अभिनेत्री होने से पहले एक जर्नलिस्ट हुआ करती थी। उन्होंने इससे पहले न्यूज़ एंकर के तौर पर भी काम किया है। इसके अलावा डोनल एक अच्छी मॉडल भी है। डोनल डीडी नेशनल के चित्रहार को भी होस्ट कर चुकी है।

donal bisht

उनकी सोशल मीडिया पर भी काफी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और वह अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती है। डोनल बिष्ट अपनी बोल्ड एंड हॉटतस्वीरों को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में रहती है। साथ ही उन्हें बेबाक बयान के लिए भी जाना जाता है। फिलहाल वह बिग बॉस 15 में दस्तक दे चुकी हैं। डोनल बिष्ट के अलावा बिग बॉस के घर में साहिल श्रॉफ, तेजस्वी प्रकाश, उमर रियाज, ईशान सहगल, प्रतीक सहजपाल और सिंबा नागपाल जैसे सितारों के नाम चर्चा में है।

donal bisht

Related Articles

Back to top button