समाचार

होटल के अंदर जिस्मफरोशी का गोरखधंधा चला रहा था संचालक, पुलिस ने छापा मारा तो दिखा ऐसा नजारा

भारत में देह व्यापार (Sex Racket In India) एक बहुत बड़ी समस्या है। आजकल इसका चलन कुछ ज्यादा ही बढ़ गया है। कई लड़कियों को बहला फुसलाकर, किडनेप कर या धोखा देकर जिस्मफरोसी के इस गंदे धंधे में दखेल दिया जाता है। लॉकडाउन और कोरोना वायरस के दौर में तो अब कुछ होटल वाले भी किराए के नाम पर अपने कमरों में इस तरह की गतिविधियों को होने दे रहे हैं। ऐसे में पुलिस भी अब एक्टिव हो गई है और इस तरह के सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ने में पीछे नहीं हटती है।

पुलिस ने होटल पर मारा छापा

हाल ही में हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में ऊना पुलिस की एक टीम ने एक प्राइवेट होटल पर छापा मार वहां चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ दिया। यह होटल धार्मिक स्थल पीरनिगाह में स्थित है। इस दौरान इंस्पेक्टर इंदू बाला की अगुवाई में ऊना पुलिस की एक विशेष टीम ने होटल में रेड मार पांच लड़कियों को बरामद किया है।

होटल संचालक हुआ गिरफ्तार

देह व्यापार में लिप्त यह पांचों लड़कियां पंजाब राज्य की बताई जा रही है। पुलिस ने होटल के मालिक को भी हिरासत में लेकर जांच स्टार्ट कर दी है। बात सोमवार दोपहर की है। पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी। इसी के आधार पर वह पीरनिगाह में स्थित होटल पर छापा मारने पहुंच गई। वहां जाते ही पुलिस को देह व्यापार की सभी जानकारी मिल गई। इस सेक्स रैकेट का पर्दा फ़ाश कर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है।

देह व्यापार की दुनिया में हड़कंप

पुलिस की इस कार्यवाई के बाद देह व्यापार की दुनिया में हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक होटल संचालक इस गोरख धंधे को किराए पर कमरे देने के नाम पर अंजाम दे रहा था। एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर के मुताबिक पुलिस अपने इस अभिनाय को आगे भी जारी रखेगी। जो लोग इस तरह के अवैध धंधे चलाते हैं उनके ऊपर सख्त कार्यवाई की जाएगी।

पुलिस के काम की हुई तारीफ

ऊना पुलिस का यह काम सच में सराहनीय है। उनकी इस कोशिश की वजह से इस धंधे में फंसी कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद होने से बच जाएगी। इस तरह के धंधे आज देश के हर राज्य में हो रहे हैं। इस काम को होटल, ब्यूटी पार्लर, स्पा एंड सलून और मसाज सेंटर जैसी जगहों की आड़ में चलाया जाता है। यदि आपको भी इस तरह की जगह की कोई जानकारी हो तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Related Articles

Back to top button