धार्मिक

पति की यह मांग हर पत्नी को करनी चाहिए पूरी, मना करने पर आती है तबाही – चाणक्य नीति

पति और पत्नी का रिश्ता नाजुक धागे की तरह होता है। इसे बड़े प्यार और सावधानी से चलाना पड़ता है। पति पत्नी के रिश्तों को बेहतर बनाने के लिए महान विद्वान, अर्थशास्‍त्री और कूटनीति के ज्ञाता आचार्य चाणक्य (Acharya Chanakya) भी काम की टिप्स दे चुके हैं। उन्होंने अपनी चाणक्य नीति में तीन ऐसी चीजें बताई है जिन्हें यदि पति मांगे तो पत्नी को कभी मना नहीं करना चाहिए। वरना आपकी शादीशुदा जिंदगी तहस नहस हो सकती है।

हमेशा पूरी करें पति की ये मांगें

1. पति अपनी पत्नी से हमेशा खुशी चाहता है। इसलिए ये पत्नी का फर्ज होता है कि वह अपने पति के चेहरे पर कभी कोई उदासी ना आने दे। कोई भी ऐसा काम ना करें जिसके चलते उसका दिल टूट जाए। आपको हर पल ऐसे प्रयास करते रहना चाहिए जिससे पति हमेशा मुस्कुराता रहे। यदि वह किसी कारण उदास या दुखी है तो उसका कारण पता करना चाहिए। उसके दुखों का निपटारा करना चाहिए।

2. पति को अपनी पत्नी से हमेशा आदर और मान सम्मान की चाह रहती है। इसलिए एक पत्नी को भूलकर भी अपने पति का अनादर नहीं करना चाहिए। उसकी हमेशा इज्जत करना चाहिए। कोई भी ऐसा काम नहीं करना चाहिए जिसकी वजह से उसका समाज में नाम खराब हो। उसकी बदनामी हो। इन बातों का ख्याल रखने पर आपको भी बदले में उसे वही मान और सम्मान मिलेगा।

3. एक पति अक्सर अपनी पत्नी से प्रेम की आस रखता है। एक सुखी शादीशुदा जीवन में प्रेम का होना बहुत जरूरी होता है। इसलिए पति जब भी पत्नी से प्यार की आस करे तो उसे वह देना चाहिए। पति और पत्नी को समय समय पर एक दूसरे से प्रेम करते रहना चाहिए। इससे दोनों के बीच रिश्ता मजबूत होता है। शादीशुदा जीवन में कोई कलह नहीं होता है।

4. पति अपनी पत्नी से भरोसा और वफादारी भी मांगता है। वह चाहता है कि उसकी पत्नी जीवनभर उसी के साथ वफादार रहे। उसे धोखा ना दे। उससे कोई बात ना छिपाए। पत्नी का भी ये फर्ज बनता है कि वह अपने पति के प्रति पूरी तरह से ईमानदार रहे। कभी कोई झूठ ना बोले। किसी पराए मर्द की तरफ गंदी नजर से ना देखें। पति को कभी धोखा ना दे।

उम्मीद करते हैं कि आप भी अपने पति को ये सभी चीजें देंगी। इससे आपको शादीशुदा लाइफ में मिठास बनी रहेगी। वहीं पति का भी ये फर्ज होता है कि वह अपनी पत्नी को ऊपर बताई सभी चीजें दे। इससे आपके रिश्ते में कभी दरार नहीं आएगी।

Related Articles

Back to top button