धार्मिक

शुक्र का वृश्चिक राशि में हो रहा गोचर, इन 6 राशियों को मिलेगा शुभ फल, जीवन में आएंगी ढेरों खुशियां

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की लगातार बदलती चाल हर मनुष्य के जीवन को प्रभावित करती है। आपको बता दें कि कभी भी कोई ग्रह शुभ या अशुभ नहीं होता है बल्कि इससे मिलने वाले प्रभाव शुभ-अशुभ माने जाते हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार 11 दिसंबर को शुक्र ग्रह मंगल की राशि वृश्चिक में गोचर करने जा रहा है। विज्ञान की दृष्टि से शुक्र ग्रह सबसे चमकीला तारा माना जाता है। यह धरती के बेहद करीब है। ज्योतिष के नजरिए से देखा जाए तो शुक्र ग्रह को ऐसा ग्रह माना जाता है जिसकी अगर शुभ दशा हो तो इससे व्यक्ति की किस्मत बदल सकती है। आखिर शुक्र का राशि परिवर्तन किन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा? आज हम आपको इसकी जानकारी देने जा रहे हैं।

आइए जानते हैं शुक्र ग्रह का गोचर किन राशि वालों के लिए रहेगा शुभ

मेष राशि वाले लोगों की राशि में शुक्र ग्रह का गोचर अष्टम भाव में होने जा रहा है जिसकी वजह से आपकी लव लाइफ बेहद शानदार रहने वाली है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। शादीशुदा लोगों के जीवन में खुशहाली बढ़ेगी। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है। मित्रों के साथ मिलकर आप कोई काम शुरू कर सकते हैं, जिसका आपको खास लाभ मिलने की संभावना नजर आ रही है। नया मकान या वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। आपका रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा।

कर्क राशि वाले लोगों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर बेहद खास साबित होगा। इस राशि वाले लोगों की कुंडली में यह चौथे और ग्यारहवें भाव का स्वामी माना गया है। आपके जीवन की खुशियों में बढ़ोतरी होगी। कई क्षेत्रों से लाभ मिलने की संभावना है। रुका हुआ काम काज प्रगति पर आ सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आपके द्वारा लिए गए फैसले लाभदायक सिद्ध होंगे। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। प्यार के मामले में आप भाग्यशाली साबित होंगे।

कन्या राशि वाले लोगों के लिए शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन अच्छा साबित होगा। आपकी कुंडली में दूसरे और नौवें भाव का यह स्वामी है। आपको कई क्षेत्रों से लाभ मिलने वाला है। सामाजिक क्षेत्र में आपका दायरा बढ़ेगा। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। छोटे भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपके द्वारा किए गए प्रयास सार्थक होंगे। आपको अपनी मेहनत का पूरा-पूरा फल मिलने वाला है। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ प्राप्त होगा। लंबे समय से रुके हुए प्रोजेक्ट अब शुरू हो सकते हैं। घर के लोगों के साथ आप किसी अच्छी जगह यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।

तुला राशि वाले लोगों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर बेहद शुभ साबित होगा। शुक्र आपकी राशि का स्वामी माना गया है। आपकी राशि में शुक्र का गोचर दूसरे भाव में हो रहा है। अचानक धन प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। आपकी अधूरी इच्छाएं पूरी होंगी। नौकरी के क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आमदनी के नए स्रोत मिल सकते हैं। परिवार के लोगों के साथ आप हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को भारी मुनाफा मिलेगा।

मकर राशि वाले लोगों की राशि में शुक्र ग्रह का गोचर ग्यारहवें भाव में होगा। इस राशि वाले लोगों की कुंडली में पांचवें और दसवें भाव का स्वामी शुक्र माना गया है। जीवन के हर क्षेत्र में आपको सफलता मिलने की संभावना है। यदि आप कहीं निवेश करते हैं तो आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है। दांपत्य जीवन में सुधार आएगा। आर्थिक स्थिति समय के साथ-साथ मजबूत बनेगी।

मीन राशि वाले लोगों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर लाभदायक सिद्ध होगा। बड़ी मात्रा में पैसा आपके हाथ में आ सकता है। निजी जीवन की चल रही परेशानियां दूर होंगी। माता-पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। अचानक आपको आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। मानसिक रूप से आप काफी शांति महसूस करेंगे। भाई-बहनों के साथ बेहतर समय व्यतीत होगा। बच्चे आपकी आज्ञा का पालन करेंगे। व्यापार में लाभदायक समझौते हाथ लग सकते हैं।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

वृषभ राशि वाले लोगों को जीवन में बहुत से उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। व्यापार से जुड़े हुए लोग थोड़ा सतर्क रहें क्योंकि आपको घाटा होने की संभावना है। भागीदारों की गतिविधियों पर नजर रखें। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है।

मिथुन राशि वाले लोगों को मिलाजुला फल मिलेगा। धन संबंधित मामलों में आपको थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है क्योंकि आपको धन हानि होने की संभावना बन रही है। नौकरी के क्षेत्र में कुछ लोग आपके कामकाज पर नजर रखेंगे। गुप्त शत्रुओं से संभल कर रहना होगा। आप किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचें अन्यथा चोट लग सकती है। आप कहीं पैसा निवेश करने की योजना बना सकते हैं। इस राशि के लोग अपना दांपत्य जीवन अच्छा व्यतीत करेंगे।

सिंह राशि वाले लोगों को नौकरी के क्षेत्र में थोड़ा संभल कर रहना होगा क्योंकि बड़े अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, जिसके कारण आपको हानि का सामना करना पड़ सकता है। वाहन चलाते समय लापरवाही मत कीजिए। घर-परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। समाज में कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का मौका मिल सकता है। धर्म-कर्म में आपकी रूचि बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि वाले लोगों को मध्यम फल की प्राप्ति होगी। आप अपनी आमदनी के अनुसार खर्चों पर लगाम रखें अन्यथा फिजूलखर्ची के कारण भविष्य में आर्थिक तंगी से का सामना करना पड़ सकता है। मित्रों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति आ सकती है। व्यापार में आप थोड़ा संभल कर रहें। व्यापार में कोई भी नया समझौता करने से पहले जांच पड़ताल जरूर कीजिए अन्यथा आगे चलकर परेशानी हो सकती है।

धनु राशि वाले लोगों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ेगा। दांपत्य जीवन में किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आप अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की कोशिश कीजिए। व्यापार में लाभ की स्थिति बन रही है। नौकरी के क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। इस राशि के लोग अपने गुस्से और वाणी पर थोड़ा नियंत्रण रखें अन्यथा किसी के साथ विवाद हो सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहना होगा।

कुंभ राशि वाले लोगों का समय मध्यम रहेगा। आमदनी अच्छी रहेगी। घरेलू सुख-साधन बढ़ सकते हैं। काम के सिलसिले में आपको थोड़ा संभल कर रहने की जरूरत है क्योंकि आपका कोई महत्वपूर्ण काम बिगड़ सकता है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। प्रभावशाली लोगों से जान पहचान हो सकती है। गाड़ी चलाते समय आप लापरवाही मत कीजिए। आप किसी को भी पैसा उधार ना दें अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस लेने में कठिनाई होगी। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। लव पार्टनर के साथ शीघ्र विवाह के बंधन में बंध सकते हैं।

Related Articles

Back to top button