बॉलीवुडमनोरंजन

देर रात रेस्त्रां के बाहर मिस्ट्री गर्ल का हाथ थामे दिखे रितिक, जानिये कौन है यह गर्लफ्रेंड?

बॉलीवुड स्टार रितिक रोशन काफी लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। मगर वो अपने फैंस से सोशल मीडिया के जरिए हमेशा जुड़े रहते हैं। रितिक अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनैलिटी को लेकर भी अक्सर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। कई बार उन्हें पैपराजी स्पॉट भी करते रहते हैं, जिनको देख कर उनके फैंस खुश होने के साथ ही हैरान भी हो जाते हैं। इन दिनों रितिक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह एक लड़की के साथ नजर आ रहे हैं जिसके बाद से रितिक एक बार फिर चर्चा का विषय बन गए हैं।

hrithik roshan

रितिक रोशन को मुंबई में एक जगह पर स्पॉट किया गया जिसे देखकर उनके फैंस खुश तो हुए मगर उससे ज्यादा हैरान भी दिखे। हैरानी हो भी क्यों ना रितिक एक लड़की के साथ जो स्पॉट हुए हैं। सिर्फ इतना ही नहीं उस लड़की को अपने साथ अपनी लग्जीरियस कार में बैठाकर चले गए।

पूरे समय लड़की का हाथ थामे दिखे रितिक

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि रितिक रोशन को देख पैपराजी उन्हें घेर लेते हैं, और रुककर पोज देने के लिए रिक्वेस्ट करते हैं। हालांकि, एक्टर ऐसा करने से मना कर देते हैं और आगे बढ़ते रहते हैं। वहीं, वीडियो के अंत तक रितिक को लड़की का हाथ पकड़े देखा जा रहा है। जिसे देख यूजर्स के दिमाग में तमाम सवाल उठने लगे हैं कि आखिर वो लड़की है कौन?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by yogen shah (@yogenshah_s)

सोशल मीडिया यूजर्स के कमैंट्स

इस दौरान एक्टर व्हाइट जींस, व्हाइट टीशर्ट और व्हाइट शूज के साथ ब्लू जैकेट पहने नजर आ रहे हैं। वहीं लड़की को ब्लैक टॉप के साथ न्यूड स्ट्रेट पैंट कैरी किए देखा जा सकता है। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है,’ये लड़की कौन है ऋतिक सर के साथ।’ दूसरे ने लिखा,’ये इनकी गर्लफ्रेंड है क्या? क्या नाम है इसका?’ कुछ यूजर्स ने भी कयास लगा लिए कि एक्टर शायद इस लड़की को डेट कर रहे हैं।

कौन हो सकती है ये लड़की?

कुछ यूजर्स ने इसी वीडियो में ऋतिक की बहन और राकेश रोशन की बेटी पश्मीना रोशन को भी स्पॉट किया। कुछ यूजर ने मिस्ट्री गर्ल की आइडेंटिटी रिवील करने की कोशिश करते हुए कयास लगाए और कहा, ये लड़की सबा आजाद है जो कि यंग म्यूजिशियन है और नसीरुद्दीन शाह के बेटे ईमाद के साथ काम कर चुकी है। हालांकि, अब तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि रितिक के साथ नजर आई ये मिस्ट्री गर्ल कौन है।

‘फाइटर’ में दीपिका संग आएंगे नजर

बात करें वर्कफ्रंट की तो रितिक जल्द हीं फिल्म ‘फाइटर’ में दीपिका पादुकोण के साथ नजर आने वाले हैं। ये फिल्म साउथ कि फिल्म ‘विक्रम वेधा’ की हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में सैफ अली खान भी नजर आएंगे। इस फिल्म को 30 सितंबर 2022 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button