विशेष

ये हैं भारत की 6 सबसे खूबसूरत महिला राजनेता, जिनकी खूबसूरती की दीवानी हो जाती है जनता

जब भी खूबसूरत महिलाओं की बात होती हैं तो सबसे पहले दिमाग में बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्रियों का ख्याल आने लगता है। वैसे देखा जाए तो फिल्म इंडस्ट्री में खूबसूरत अभिनेत्रियों की कमी नहीं है। ऐसी बहुत सी अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने अपने बेहतरीन अभिनय के साथ-साथ अपनी खूबसूरती से लोगों के दिलों को जीत लिया है। इन अभिनेत्रियों की खूबसूरती के पीछे का राज इनका मेकअप और अच्छे कपड़े हैं, तब जाकर यह अभिनेत्रियां ज्यादा सुंदर नजर आती हैं।

लेकिन सच मायने में देखा जाए तो इस दुनिया में बहुत सी सुंदर महिलाएं मौजूद हैं जो अपनी खूबसूरती से बॉलीवुड की अभिनेत्रियों को भी कड़ी टक्कर देती नजर आती हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से भारत की उन खूबसूरत महिला राजनेताओं से मिलवाने वाले हैं जो खूबसूरती और ग्लैमर के मामले में बॉलीवुड हसीनाओं को भी पीछे छोड़ देती हैं। इन खूबसूरत महिला राजनेताओं की खूबसूरती की जनता दीवानी है।

नुसरत जहां

नुसरत जहां एक अभिनेत्री और राजनेता हैं। 8 जनवरी 1990 को कोलकाता में जन्मी नुसरत जहां ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत वर्ष 2019 में बशीरहाट से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार रूप में चुनाव लड़कर की थी।

नुसरत जहां ने साल 2011 में फिल्म शॉट्रू से अपने अपना अभिनय शुरू किया था और इसके बाद फिल्म खोखा 420 में नजर आई थीं। साल 2019 में निखिल जैन से विवाह के बंधन में बंधने के बाद यह चर्चा में आ गई थीं।

दिव्या स्पंदना

दिव्या स्पंदना का जन्म 29 नवंबर 1982 को बेंगलुरु में हुआ था। यह दिखने में बेहद खूबसूरत हैं। फिल्म जगत में दिव्या स्पंदना राम्या के नाम से मशहूर हैं। यह साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री हैं जिन्होंने कन्नड़ फिल्मों के साथ-साथ तमिल और तेलुगु जैसी भाषाओं की फिल्मों में काम किया है।

उनकी डेब्यू कन्नड़ फिल्म ‘मुसन्जईमातु’ (2008) थी और यह फिल्म हिट साबित हुई थी। उन्होंने साल 2013 में राजनीति में कदम रखा था। वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के मेंबर के रूप में कर्नाटक में मांड्या निर्वाचन क्षेत्र से उपचुनाव जीतकर राजनीती में आयीं थीं।

अल्का लांबा

अल्का लांबा अपनी खूबसूरती के साथ-साथ अपनी तेजतर्रार छवि वाले राजनेता के रूप में भी प्रसिद्ध हैं। महज 19 वर्ष की आयु में ही इन्होंने कांग्रेस के छात्र संघ NSUI को ज्वाइन कर लिया था। वह एनजीओ “गो इंडिया फाउंडेशन” की संस्थापक भी हैं, जिसके माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना चाहती थीं।

वह 20 साल से ज्यादा तक कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़ी रहीं इसके बाद वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गईं और 2015 फरवरी में चांदनी चौक से दिल्ली विधानसभा के लिए चुनी गई थीं।

अंगूरलता डेका

अंगूरलता डेका एक मॉडल, अभिनेत्री, निर्देशक और भारतीय जनता पार्टी की खूबसूरत नेता भी हैं। इन्होंने बंगाली और असमिया भाषाओं जैसी फिल्मों में मुख्य रूप से कार्य किया है। अंगूरलता डेका 2016 में असम के बतद्रोबा निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी की विधायक बनी थीं।

डिंपल यादव

अखिलेश यादव की पत्नी और पूर्व यूपी पीएम मुलायम सिंह यादव की बहू डिंपल यादव को भला कौन नहीं जानता। यह बेहद सौम्य और हमेशा साड़ियों में नजर आने वाली एक सुंदर और ग्लैमरस राजनेता हैं। यह कन्नौज से दो बार समाजवादी पार्टी की सांसद बन चुकी हैं।

गुल पनाग

गुल पनाग एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री, पूर्व ब्यूटी क्वीन और राजनेता हैं। उन्होंने साल 2014 में राजनीति में कदम रखा था। उन्होंने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के रूप में वर्ष 2014 लोकसभा चुनाव में चंडीगढ़ से चुनाव लड़ा था। आपको बता दें कि गुल पनाग ने 2003 में आई फिल्म “धूप” से अपना डेब्यू किया था। यह कई फिल्मों और टीवी शोज में काम कर चुकी हैं।

Related Articles

Back to top button