धार्मिक

राशिफल 14 सितंबर: आज इन 3 राशियों का खुशियों से भरा रहेगा दिन, भगवान गणेश की रहेगी विशेष कृपा

आज हम आपको बुधवार 14 सितंबर 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 14 सितंबर 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपको आमदनी के नए-नए स्रोत प्राप्त होंगे, जिससे घर की आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। माता-पिता की तबीयत अच्छी रहेगी। आपको अपनी किस्मत का भरपूर साथ मिलने वाला है, जिसके सहारे आप अपने अधूरे कामों को पूरा करेंगे। अगर आप किसी पुरानी बीमारी से परेशान चल रहे हैं, तो उससे छुटकारा मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा नजर आ रहा है। किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। अचानक किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। प्रेम जीवन में मिठास बढ़ेगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं, जिसका आपको आगे चलकर अच्छा लाभ मिलेगा। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। जो लोग काफी लंबे समय से नहीं नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें कुछ अच्छे नए अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार में उन्नति हासिल करेंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। भाग्य का सहयोग मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से स्थिति अनुकूल रहने वाली है। आय में सुधार भी रहेगा। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। अनुभवी लोगों से जान पहचान होगी, जिसका आगे चलकर फायदा मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आप अपने परिवार के लोगों के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त व्यतीत करेंगे। आर्थिक तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। व्यवसाय को लेकर अचानक कोई बड़ा लाभ हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे। घर के वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह मानकर आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जिसका आपको बेहतरीन फायदा मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। व्यवसाय में सुनहरा अवसर प्राप्त हो सकते हैं। ऑफिस का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा नजर आ रहा है। आप अपने घर की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में सफल रहेंगे। अगर कोई पुराना वाद-विवाद चल रहा है, तो वह खत्म हो जाएगा। नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। मकान बनाने का सपना बहुत ही जल्द पूरा होता हुआ नजर आ रहा है। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मी की मदद मिलेगी। आप अपने सभी जरूरी कार्य समय पर पूरे कर लेंगे, जिससे बड़े अधिकारी बेहद खुश होंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होने की संभावना नजर आ रही है। अचानक घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर में खुशहाली का वातावरण बना रहेगा। मानसिक चिंता से छुटकारा प्राप्त होगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आप ऑफिस के काम से लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, उस दौरान आपको वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की जरूरत है अन्यथा दुर्घटना होने का भय बना हुआ है। अगर आप कहीं पैसा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो सोच विचारों जरूर करें। जीवनसाथी की तबीयत में गिरावट आ सकती है, जो आपकी चिंता का कारण बनेगी। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, इसलिए सतर्क रहना होगा। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। विषम परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखना होगा। किसी भी मामले को आप ठंडे दिमाग से सुलझाने की कोशिश करें।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको अपने करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिलेंगे, जिन्हें पहचान कर फायदा उठाना चाहिए। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को आज अपनी कड़ी मेहनत से अच्छा मुनाफा मिलने के योग बने हुए हैं। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं, ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखना ही बेहतर रहेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन काफी चिंताजनक नजर आ रहा है। परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है, जिससे आप काफी परेशान रहेंगे। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। आपका मन खेल-कूद में अधिक लगेगा। मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिससे बेचैनी महसूस होगी। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। शादीशुदा लोगों का दिन बढ़िया नजर आ रहा है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। अचानक करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं। अनुभवी लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जो भविष्य में फायदेमंद रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका मन कामकाज में लगेगा। आप अपने सभी जरूरी कामों को समय पर पूर्ण कर लेंगे। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। निजी जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार संभव है। आपको एक दूसरे का सम्मान करने की जरूरत है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन सामान्य नजर आ रहा है। आपको अपने खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत है। अधिक तेल-मसाले वाली चीजों का सेवन मत कीजिए। अचानक धन प्राप्ति के योग बने हुए हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपके सामाजिक छवि बढ़ेगी। काम के मामले में आप अपनी क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां लेंगे। छात्रों को किसी काम में बेहतर नतीजे मिलने के योग बने हुए हैं। परिवार में सभी का पूरा सहयोग मिलेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जो भी कार्य शुरू करेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। आज आप कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें अन्यथा नुकसानदायक साबित हो सकता है। दोस्तों के साथ मनोरंजन में समय व्यतीत करेंगे। आप अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए कुछ योजनाएं बना सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका जीवन खुशहाल रहने वाला है। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। कार्य क्षेत्र में प्रगति हासिल करेंगे। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उन्हें आज किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। कपड़ा व्यापार से जुड़े हुए लोगों को अच्छा मुनाफा मिलेगा। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। आपके अटके हुए काम पूरे होंगे। अगर पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है अन्यथा भविष्य में धन से जुड़ी हुई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यभार अधिक होने की वजह से परिवारवालों के लिए भी समय निकाल पाना बहुत मुश्किल हो जाएगा, जिससे आपका जीवनसाथी नाराज हो सकता है। अगर ऐसा होता है, तो आप उन्हें मनाने की कोशिश कीजिए। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग आपके साथ रहेगा। शाम के समय कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है, जिससे आपका उत्साह बढ़ेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन बाहर के खानपान से परहेज करें।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज कामकाज में चल रही बाधाएं खत्म हो जाएंगी। आप अपने सभी कार्य मन मुताबिक पूरे करेंगे। खास लोगों से मुलाकात हो सकती है, जिनके मार्गदर्शन से आपको अपने कामकाज में अच्छा फायदा मिलेगा। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार की तरफ से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। घरेलू सुख-सुविधाओं के पीछे अधिक धन खर्च हो सकता है लेकिन आपकी आमदनी ठीक रहेगी, जिससे सब कुछ संतुलित हो जाएगा।

Related Articles

Back to top button