धार्मिक

आज स्थिर नाम के शुभयोग के साथ बन रहा प्रीति योग, कुछ राशि के लोगों को मिलेंगे तरक्की के मौके

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की बदलती स्थिति की वजह से मनुष्य के जीवन, नौकरी, परिवार, व्यापार पर प्रभाव पड़ता है। सभी लोगों की राशियां अलग-अलग हैं और सभी लोगों के जीवन पर भिन्न-भिन्न प्रकार का प्रभाव देखने को मिलता है। आपको बता दें कि आज मूल नक्षत्र में चंद्रमा होने की वजह से स्थिर नाम का शुभ योग बन रहा है इसके साथ ही प्रीति नाम का एक और शुभ योग का निर्माण हो रहा है, जिसकी वजह से कुछ राशियों के लोगो को अपनी नौकरी और बिजनेस में सफलता पाने के लिए किस्मत का पूरा सहयोग मिलेगा। आखिर इन दोनों शुभ योगों की वजह से किन राशियों के लोगों का शुभ समय आरंभ होगा और किन को परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है? आज हम आपको इसकी जानकारी बताएंगे।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को योजनाबद्ध कार्य करने की जरूरत है। कार्यस्थल में आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। आप अपने क्रोध को शांत रखें अन्यथा किसी के साथ विवाद हो सकता है। पारिवारिक स्थितियां अच्छी रहेंगीं। परिवार के लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। अगर आप किसी कार्य में फैसला ले रहे हैं तो सोच-विचार अवश्य कीजिए ताकि कार्य से संबंधित फैसला गलत ना हो। व्यापार में आपको सामान्य लाभ मिलेगा। आप अपने व्यापार में कोई भी बदलाव करने से बचें।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को शारीरिक परेशानियां हो सकती हैं, जिसके कारण आपके जरूरी कामकाज बाधित होंगे। नौकरी के क्षेत्र का वातावरण नकारात्मक रह सकता है। आपका मन कामकाज में नहीं लगेगा। व्यापार के सिलसिले में किए गए प्रयास काफी हद तक सफल रहेंगे। इस राशि के लोगों को माता की सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी। आप अपने जीवनसाथी से दिल की बात शेयर कर सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का समय शुभ रहेगा। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को ठीक प्रकार से पूरा करेंगे। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को इंप्रेस करने में सफल रहेंगे। कार्यस्थल में बड़े अधिकारियों के साथ मीटिंग हो सकती है। आपके विचारों से अधिकारी सहमत होंगे। अचानक आपको आर्थिक लाभ मिलने की संभावना बन रही है। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। शारीरिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों के व्यक्तित्व में निखार आएगा। सामाजिक क्षेत्र में आपको लोकप्रियता हासिल होगी। ऑफिस के कामकाज आप समय पर पूरे कर सकते हैं। किसी पुरानी योजना का आपको अच्छा लाभ मिलेगा। जीवन साथी के साथ आप बेहतर तालमेल बनाकर चलेंगे। प्रेम संबंधित मामलों में सफलता हासिल होगी। आप कहीं पूंजी निवेश करने की योजना बना सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों को अपने मन पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। आपका मन इधर-उधर भटक सकता है। वर्तमान समय में चल रही नकारात्मक परिस्थितियों का डटकर सामना कीजिए। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को अच्छी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। व्यापार में आप कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। युवा वर्ग के लोग जल्दीबाजी में कोई गलत निर्णय ले सकते हैं, इसलिए आपको महत्वपूर्ण फैसलों में थोड़ी समझदारी से काम लेने की जरूरत है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को बेवजह तनाव लेने से बचना होगा। ऑफिस में आप अपने कार्य मन मुताबिक पूरे कर सकते हैं। व्यापार की स्थिति में सुधार आने के योग बन रहे हैं। प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य कर रहे लोगों को मिला-जुला फायदा मिलेगा। आप अपनी सोच सकारात्मक रखें, इससे आपको हर क्षेत्र में अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। गलत खानपान की वजह से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को आर्थिक मुनाफा मिल सकता है। बिजनेस से जुड़े हुए लोगों को भारी फायदा मिलेगा। आपके जीवन की परेशानियां दूर होंगीं। विद्यार्थी वर्ग के लोगों का मन पढ़ाई में लगेगा। आपको किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल हो सकती है। आप अपनी कार्यप्रणाली में सुधार कर सकते हैं। अचानक शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। ईश्वर की भक्ति से आपके मन को शांति मिलेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को कठिन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। कर्मक्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का कार्यभार बढ़ सकता है, जिसको लेकर आप जरूरत से ज्यादा परेशान रहेंगे। पैतृक कारोबार में घाटा होने की संभावना बन रही है। आपको विपरीत परिस्थितियों में समझदारी से काम लेना होगा। पारिवारिक माहौल अच्छा रहने वाला है। माता-पिता का पूरा सपोर्ट मिलेगा। प्रेम संबंधित मामलों में आपको निराशा मिल सकती है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को धन संबंधित फायदा मिलने के योग बन रहे हैं। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता मिल सकती है। आमदनी के अच्छे स्रोत हासिल होंगे। आपके विचारों से लोग काफी प्रभावित होंगे। आप अपने विरोधियों पर जीत हासिल कर सकते हैं। व्यापार में विस्तार होने की संभावना बन रही है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। धर्म-कर्म के कामों में आपकी रूचि बढ़ेगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का समय आनंददायक रहने वाला है। आप धन संबंधित परेशानियों से छुटकारा प्राप्त करेंगे। आपको अपनी मेहनत का पूरा फायदा मिलेगा। कुछ महत्वपूर्ण योजनाओं में प्रभावशाली लोगों की मदद मिल सकती है। व्यापार से जुड़े हुए लोग निवेश करने की योजना बना सकते हैं, जिसका आपको अच्छा लाभ मिलने वाला है। स्वास्थ्य के लिहाज से समय अच्छा रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को आर्थिक तरक्की मिलेगी। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना बन रही है। घरेलू सुख-साधन बढ़ेंगे। व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा। जीवन साथी से आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन अति प्रसन्न होगा। शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार आने के योग बन रहे हैं। भाई-बहनों से चल रहे मतभेद दूर होंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का मन धार्मिक कार्यों में अधिक लगेगा। आप परिवार के लोगों के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। अगर आप व्यापार कर रहे हैं तो आपको अच्छा मुनाफा हाथ लग सकता है। खानपान में रुचि बढ़ेगी। बच्चों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

Related Articles

Back to top button