बॉलीवुड

47 की उम्र में भी सिंगल है ये एक्टर, कपूर खानदान का दामाद बनते-बनते रह गया

इस उम्र में भी सिंगल हैं अक्षय खन्ना, ऐश्वर्या संग था अफेयर, करिश्मा से होने वाली थी शादी!

बॉलीवुड के बहुमुखी प्रतिभा से संपन्न एक्टर अक्षय खन्ना अपने लुक्स और शानदार एक्टिंग के जरिए लोगों के दिलों में राज करते हैं। अब भले ही अक्षय फिल्मों से दूर हो लेकिन वह अपनी शडनर अदाकारी के जरिए हमेशा चर्चा में बने ही रहते हैं। अक्षय करीब 47 साल के हो गए हैं लेकिन जीवन के इस पड़ाव में वह आज भी अकेले ही है।

पिता की तरह हैंडसम थे अक्षय

90 के दशक में बॉलीवुड में कई एक्टर्स लॉन्च हुए उनमें से एक अक्षय खन्ना भी थे। अपने पिता विनोद खन्ना की तरह ही अक्षय हैंडसम दिखते थे, एक्टिंग भी लाजवाब करते रहे लेकिन अब वो फिल्मों से गायब होते जा रहे हैं। लेकिन एक समय था जब अक्षय बॉलीवुड के मशहूर और सफल अभिनेता हुआ करते थे। अक्षय ने अपने फ़िल्मी करियर में रोमांटिक अभिनेता से लेकर विलेन तक का किरदार निभाया हैं।

अक्षय ने कई बड़ी फिल्मों में एक से बढ़कर एक खूबसूरत एक्ट्रेस संग काम किया है लेकिन उनके जीवन में आज तक कोई ऐसी लड़की नहीं आई जो उनकी पार्टनर बन सके। अक्षय खन्ना 47 साल के हो चुके हैं लेकिन अब तक उन्होंने शादी नहीं की है। बॉलीवुड के बाकी एक्टर्स की तरह अक्षय खन्ना का भी नाम कुछ एक्ट्रेसेसे से जुड़ा लेकिन कोई भी रिश्ता शादी तक नहीं पहुंचा।

ऐश्वर्या संग जुड़ा था नाम

अक्षय खन्ना ने ऐश्वर्या राय के साथ फिल्म आ अब लौट चले और फिल्म ताल में काम किया था। अक्षय ऐश्वर्या की खूबसूरती पर मर मीटे थे। इस दौरान ऐश्वर्या राय के साथ उनके अफेयर की खबरें भी मीडिया में छपी। कहते हैं अक्षय और ऐश का अफेयर करीब एक साल तक रहा, उस दौरान ऐश्वर्या फिल्म इंडस्ट्री में नई थी। दोनों आ अब लौट चले की अमेरिका में शूटिंग के दौरान एक दूसरे के करीब आए।

इस कपल के अफेयर की खबर पर तब ब्रेक तब लग गया जब ऐश की जिंदगी में सलमान खान की एंट्री हुई। साल 1999 में जब ऐश्वर्या ने सलमान खान के साथ फिल्म हम दिल दे चुके सनम में काम किया तो अक्षय खन्ना से दूरियां बन गई।

कपूर खानदान से भी आया था रिश्ता

इसके बाद अक्षय खन्ना के लिए बॉलीवुड की एक मशहूर फैमिली से रिश्ता भी आया। दरअसल, रणधीर कपूर अपनी बेटी करिश्मा कपूर की शादी अक्षय से करना चाहते थे, लिहाजा विनोद खन्ना के घर रिश्ता भेजा। जानकारी के मुताबिक, करिश्मा कपूर की मां बबीता को अक्षय खन्ना संग उनकी बेटी का रिश्ता रास नहीं आया।

दरअसल, उस समय करिश्मा कपूर का करियर भी पीक चल रहा था तो बबीता नहीं चाहती थीं कि करियर के इस खूबसूरत मोड़ पर शादी कर उनकी बेटी घर बैठ जाए। बबीता ने इस रिश्ते के लिए मना कर दिया। अगर बबीता ने मना नहीं किया होता को अक्षय खन्ना कपूर खानदान के दामाद बन गए होते।

इन फिल्मों में आ चुके हैं नजर

बता दें अक्षय ने बॉर्डर, हलचल, हंगामा, नकाब, हमराज, मोहब्बत, आप की खातिर , दीवानगी, गांधी माई फादर और दहक जैसी फिल्में भी की। 2018 में रिलीज हुई फिल्म मॉम में उनकी एक्टिंग को सराहा गया। आर्टिकल 375 में भी अक्षय ने दमदाम रोल किया। अक्षय को दो बार फिल्मफेयर अवॉर्ड से नवाजा गया। पहली बार उन्हें फिल्म बॉर्डर के लिए ये सम्मान मिला था। इसके बाद फिल्म दिल चाहता है के लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए चुना गया।

Related Articles

Back to top button