अजब ग़जबमनोरंजन

रेगिस्तान के बीच खड़ी रहस्यमय चट्टान को लेकर लोगों का दावा- एलियंस ने किए इसके दो टुकड़े

धरती पर ऐसी कई चीजें देखने को मिलती है जो रहस्य से भरी होती है और इनके पीछे की सच्चाई कोई नहीं जान पाता है। इतना ही नहीं बल्कि अच्छे-अच्छे वैज्ञानिक भी इन रहस्यमयी चीजों के सामने अपने हाथ खड़े कर देते हैं। ऐसे में कई लोगों के मन में तरह-तरह के सवाल उठते हैं। कुछ लोगों का मानना होता है कि यह किसी भगवान का चमत्कार है तो किसी को लगता है कि धरती पर एलियन आकर यह सब कर गए।

naslaa

इसी बीच सऊदी अरब में मौजूद अल नसला की चट्टान की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। यह चट्टान दो हिस्से में बंटी हुई है, लेकिन जिस तरह से चट्टान कटी हुई है उसे देखकर लोगों का कहना है कि, इंसानी कारनाम नहीं है बल्कि धरती पर एलियंस आकर इस चट्टान के दो टुकड़े करके चले गए।

rock of al naslaa

तस्वीरों में नजर आ रही या चट्टान ठीक उसी तरह कटी हुई है जैसे हम किसी सेब को काट रहे हो। इस चट्टान को देखने के बाद कई लोगों का कहना है कि, इतने साफ तरीके से इंसान तो इस चट्टान को नहीं काट सकते। ऐसे में हो सकता है यह कारनामा एलियंस ने किया हो। कुछ लोगों का मानना है कि, एलियंस ने अपनी लेजर की मदद से इस चट्टान को काटा होगा क्योंकि पृथ्वी पर तो ऐसी कोई तकनीक नहीं है जिससे इतनी बड़ी विशाल कई चट्टान को काटा जाए। इसके अलावा भी कई लोग कमेंट कर इस चट्टान के लिए एलियंस का ही दावा कर रहे हैं।

rock of al naslaa

वहीं वैज्ञानिकों का मानना है कि, चट्टान का अपने आप इस तरह से कटना freeze-thaw weathering हो सकता है। दरअसल, भारी बरसात के दौरान चट्टान के बीच पानी की बूंदे चली जाती है। फिर अचानक तापमान में गिरावट आने के कारण यही पानी जम जाता है और चट्टान को फैलाता है। फिर जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती है और बर्फ पिघलने लगती है तो ऐसे में बुँदे चट्टान के अंदर चली जाती हैं। कई बार ऐसा भी होता है कि बर्फ जमने के कारण चट्टान नीचे की तरफ से भी फैल जाता है।

rock of al naslaa

इसके अलावा वैज्ञानिकों का मानना है कि इतिहास में कई लोगों ने इस तरह के अजूबे तैयार किए हैं जिनको पूर्ण रूप से पता लगाना बहुत मुश्किल है। ऐसे में हो सकता है इसे भी सालों पहले किसी इंसान ने ही काटा हो। हालांकि इस चट्टान के पीछे का पूरा सच क्या है यह कोई नहीं जानता। चट्टान आज भी पहली बनी हुई है। कोई भी इसका खुलासा नहीं कर पाया है कि, यह किस तरह से कटी है? खास बात यह है कि, लोग इसका दीदार करने भी आते हैं।

rock of al naslaa

Related Articles

Back to top button