बॉलीवुड

ऐसी होती है मुकेश अम्बानी के यहां दिवाली की शानदार पार्टी, देखें तस्वीरें

कोरोना महामारी के चलते इस बार सभी की दिवाली फीकी रही। यहां तक कि भारत के सबसे अमीर परिवार ‘अंबानी’ के यहां भी हर साल की तरह कोई ग्रैन्ड दिवाली पार्टी नहीं रखी गई। पिछले साल यानि 2019 में मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और नीता अंबानी (Nita Ambani) ने मुंबई के ‘जियो वर्ल्ड सेंटर’ में बहुत ही शानदार पार्टी दी थी।

ये दिवाली अंबानी फैमिली के लिए इसलिए भी खास थी क्योंकि इसी साल उनके घर नई बहू श्लोका अंबानी आई थी। वहीं ‘इंडियन प्रीमियर लीग, मुंबई इंडियंस’ की जीत के बाद इसका जश्न भी इसी पार्टी में मनाया गया था। ऐसे में इस ‘ग्रैंड दिवाली सेलिब्रेशन’ में बॉलीवुड और किर्केट की दुनिया की कई मशहूर हस्तियां शामिल हुई थी।

2019 की इस पार्टी में नीता अंबानी गुलाबी रंग के लहंगे में नजर आई थी जबकि मुकेश अंबानी ने सफेद रंग का कुर्ता और नारंगी रंग की जवाहर कट जैकेट पहन रखी थी।

वहीं अंबानी परिवार की बेटी यानि ईशा पीरामल सी ब्लू ब्रोकेड साड़ी और पिंक कलर के ब्लाउज़ में दिखाई दी थी। वे इस पार्टी में अपनी सास स्वाति पीरामल के साथ आई थी।

इसके अलावा पार्टी में अंबानी परिवार से मुकेश अंबानी की मां कोकिला बेन, नीता अंबानी की मां पुर्णिमा और बहन ममता दलाल भी आए थे।

अंबानी परिवार के बड़े बेटे आकाश अंबानी (Akash Ambani) के लिए भी लास्ट दिवाली बहुत स्पेशल थी। ये उनकी अपनी नई नवेली बीवी श्लोका मेहता संग पहली दिवाली थी। इस दौरान श्लोका ने ब्लश-पिंक लहंगा जबकि आकाश ने नीले रंग का कुर्ता और नेहरू जैकेट पहन रखा था।

नीता अंबानी को पटाखे जरा भी पसंद नहीं है। ऐसे में वे अपने घर की दिवाली को ग्रैन्ड बनाने के लिए फूलों की सजावट का विशेष ध्यान रखती हैं। 2019 की दिवाली पर उन्होंने विदेशों से से फूल मंगवा कर अपने आशियाने ‘एंटीलिया’ को सजाया था। इस दौरान फूलों से भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति भी बनाई गई थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


इस दिवाली पार्टी में क्रिकेट की दुनिया से हार्दिक पांड्या, सिद्धेश लाल, जहीर खान-सागरिका घाटगे, रोहित शर्मा और उनकी पत्नी, युवराज सिंह-हेजल कीच, महेला जयवर्धने, कुणल पांड्या इत्यादि क्रिकेटर्स आए थे। वहीं बॉलीवुड से भी कई सितारों ने सिरकत की थी।

इसके अलावा 2019 की दिवाली पार्टी में रंगारंग कार्यक्रम का का आयोजन भी किया गया था। लेकिन इस साल की दिवाली कोरोना के चलते थोड़ी फीकी रहेगी। सूत्रों की माने तो इस बार दिवाली पर मुकेश अंबानी ने कामाख्या मंदिर जाकर 19 किलो सोना भी दान किया है।

Related Articles

Back to top button