समाचार

मुस्लिम बनाने की साजिश के तहत की जाती है हिंदू लड़कियों से शादी, पढ़ें- लव जिहाद के ये 10 मामले

देश में लव जिहाद के मामले काफी बढ़ते जा रहे हैं। हाल ही में उत्तर प्रदेश की अंजलि नामक महिला लव जिहाद का शिकार हुई और उसकी जान चले गई। आज हम आपको देश के 10 ऐसे लव जिहाद के मामले बताने जा रहे हैं। जिसमें हिंदू लड़कियों के साथ पहले धोखे से शादी की गई, फिर उनको धर्म बदलने के लिए मजबूर किया गया और उनके साथ अत्याचार किए गए।

1. निकाह के बाद  दोस्त के साथ मिलकर काटा गला, उत्तर प्रदेश, सोनभद्र,

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र के प्रीत नगर में रहने वाली प्रिया सोनी की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। प्रिया सोनी को एजाज अहमद से प्यार हो गया था। जिसके बाद प्रिया ने अपने परिवार वालों के खिलाफ जाकर एजाज से निकाह कर लिया था। लेकिन निकाह के बाद एजाज प्रिया को धर्म बदलने पर मजबूर करने लगा। जब प्रिया ने एजाज की बात नहीं मानी तो एजाज ने प्रिया की हत्या कर दी। 21 सितंबर को प्रिया की लाश चोपन क्षेत्र से मिली थी। पुलिस ने जांच कर पाया कि प्रिया सोनी ने लगभग डेढ़ महीने पहले अपने घर के पास रहने वाले एजाज अहमद से निकाह किया था और एजाज ने उसकी हत्या कर दी।

एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि इसी साल जुलाई के महीने में प्रिया ने घर से भागकर कोर्ट मैरिज की थी। निकाह के बाद एजाज लगातार प्रिया पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बना रहा था। ताकि वो उसे अपने घर ले जा सके। दरअसल बिना धर्म परिवर्तन के एजाज के परिवार वाले प्रिया को स्वीकार करने को तैयार नहीं थे। वहीं प्रिया ने जब इस बात का विरोध किया तो 17 सितंबर को प्रिया की हत्या कर दी गई। एजाज ने अपने दोस्त शोएब अख्तर के साथ मिलकर प्रिया का गला काट दिया और शव को चोपन के प्रीतनगर के जंगल मे छुपा दिया था। वहीं 21 सिंतबर को पुलिस को प्रिया की लाश मिली और जांच में ये सच सामने आया है।

2. धोखे से की शादी, फिर किया  इस्लाम अपनाने के लिए मजबूर, उत्तर प्रदेश 

उत्तर प्रदेश में एक महिला से पहले शादी की गई और उसके बाद उसे धर्म बदलने के लिए मजबूर किया गया। पीड़िता के अनुसार 10 साल पहले उससे धोखे से शादी की गई थी। उसके पति ने ये बताया था कि वो हिंदू है। लेकिन कुछ समय बाद उसकी सच्चाई सामने आ गई। जिसके बाद महिला को धर्म बदलकर इस्लाम अपनाने के लिए मजबूर किया गया।

3. ब्रेनवॉश कर किया गया धर्म बदलने पर मजबूर, उत्तर प्रदेश

कानुपर में एक ही परिवार की दो बेटियों का मोहसिन खान और आमिर ने ब्रेनवॉश कर दिया और इन्हें अपने साथ ले गए। पनकी में रहने वाली दो सगी बहनों से जूही लाल कॉलोनी निवासी मोहसिन खान और आमिर ने अपनी धार्मिक पहचान छिपाकर दोस्ती की थी। वहीं अपने साथ ले जाने के बाद इन दोनों का जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया। किसी तरह से छोटी बहन भागकर पुसिल के पास पहुंची और पुलिस से मदद मांगी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। लड़कियों के परिवार वालों का आरोप है कि लव जिहाद के कारण उनकी बेटी का अपहरण किया गया था।

5.  इस्लाम कबूल ना करने पर पति ने की पिटाई, मुंबई

मुंबई की एक पूर्व मॉडल को उसके पति ने धर्म बदलने पर मजबूर किया। मॉडल के अनुसार शादी के तकरीबन 12 साल साथ रहने के बाद मुस्लिम पति ने उससे जबरन इस्लाम क़बूल करने को कहा। इतना ही नहीं पति ने दूसरा निकाह भी कर ली। ये मामला साल 2017 का है।

वहीं मॉडल की शिकायत के बाद उसके पति के खिलाफ बांद्रा पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 354, 323, 324, 504, 506 और 34 के तहत मामला दर्ज़ किया।

5. गलत धर्म बताकर की शादी, फिर पैसे लूटकर हुआ फरार, राजस्थान

राजस्थान में धोखे से मुस्लिम युवक ने हिंदू महिला से शादी की। वहीं शादी के 3 महीने बाद महिला को पता चला की उसका पति दूसरे धर्म का है। पीड़िता के परिवार वालों ने थाने में केस दर्ज करवाया और पुलिस को बताया कि आरोपी के तीन बच्चे है और कबीर शर्मा बनकर उसने शादी की। 5 लाख रुपए के गहने कपड़े और 11 लाख रुपए नकदी उनसे ठग ली।

पीड़िता के पति के अनुसार  इमरान खान ने गलत जाति और धर्म बताकरउनकी बेटी से शादी की। उसके पहले से तीन बच्चे हैं और उसने इस शादी के लिए नकली मां-बाप भी बनाए। बेटी को तीन महीने बाद इमरान की सचाई पता चली।जिसके बाद युवती के परिजनों ने फर्जी दूल्हे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इस आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार किया गया।

6. ब्लैकमेल कर किया निकाह, फिर की गई दुबई भेजने की कोशिश, राजस्थान

जम्मू कश्मीर के युवक ने राजस्थान के बाड़मेर की रहने वाली युवती को प्यार के जाल में फंसाकर, उसे अपने साथ जम्मू-कश्मीर ले गया। जहां पर युवती के साथ काफी अत्याचार किए गए। युवती को इस्लाम धर्म कबूल करने पर मजबूर किया गया। इतना ही नहीं उसे गोमांस खाने को भी कहा गया।

16 मार्च, 2018 को बाड़मेर शहर की एक युवती अपने घर से लापता हो गई थी। गायब होने के 9 महीमे बाद ये युवती अचानक से अपने घर वापस आ गई। घर आने के बाद युवती ने परिवार वालों को बताया कि उसे ब्लैकमेल करके गुलजार नामक शख्स कश्मीर ले गया। वहां उसे इस्लाम धर्म कबूलने और गोमांस खाने का दबाव बनाया गया। इतना ही नहीं लड़के और उसके परिवार वालों ने उसे दुबई भेजने की कोशिश की। किसी तरह से अपनी जान बचाकर युवती बाड़मेर भाग आई।

7. फेसबुक पर दोस्ती कर निकाह के लिए किया मजबूर, यूपी, मेरठ

मुस्लिम युवक ने एक लड़की से फेसबुक पर दोस्ती की। उसके बाद उसे यूपी ले गया। जहां पर उसका धर्म परिवर्तन करवाकर उसके साथ निकाह कर लिया गया। श्रीगंगानगर शहर की रहने वाली पीड़िता के अनुसार निकाह के बाद उसके साथ गैंगरेप किया गया।

आरोपी यूपी का रहने वाला है और उसका नाम मोहम्मद शाहनवाज है। इसने किसी युवती की फर्जी फेसबुक आईडी बनाते हुए पीड़िता से दोस्ती की। इसके बाद वो उससे लगातार फेसबुक पर बातें करता रहा। अगस्त महीने में मोहम्मद शाहनवाज श्रीगंगानगर आया और पीड़िता को उसने एक होटल में बुलाया। चैट का हवाला देते हुए इसने पीड़िता पर शादी का दबाव बनाया। इतना ही नहीं उसे फोटो सार्वजनिक करने की धमकी दी। आरोपी पीड़िता को धमकाकर मेरठ ले गया।मेरठ में आरोपी के परिवार वालों ने पीड़िता को बंधी बना दिया और उसका जबरन धर्म परिवर्तन करवाया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि निकाह के बाद आरोपी के अन्य साथियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपियों ने युवती को छोड़ने की एवज में परिजनों से 50,000 नकदी लिए और उसे वहां से जाने दिया। जिसके बाद इन्होंने केस दर्ज करवाया। ये मामाल साल 2019 का है।

8. हिंदू बनकर की शादी, पांच साल तक किया प्रताड़ित, मध्य प्रदेश , भोपाल

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक मुस्लिम लड़के ने धोखे से एक हिंदू लड़की से निकाह कर लिया था। निकाह के बाद इसने लड़की का धर्म परिवर्तन करवाने की कोशिश की। लगातर पांच साल तक ये हिंदू लड़की पर अत्याचार करता रहा।

बताया जा रहा है कि शफीक ने सूरज विश्वकर्मा नाम रखकर हिंदू लड़की से शादी रचाई और शादी से इन्हें दो बच्चे भी हुए। पीड़ित महिला के अनुसार उससे धोखे से शादी की गई थी और पिछले 5 साल से धर्म परिवर्तन के लिए उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। पीड़िता ने 1 साल पहले एफआईआर भी दर्ज करवाई थी। लेकिन कोई कार्रवाई पुलिस ने नहीं की। हालांकि अब पुलिस इस मामले पर कार्रवाई कर रही है। ये मामला भी इसी साल का है।

9. ब्रेकअप करने पर गला दबाकर की हत्या, गुजरात

अप्रैल, 2019 में वसीम मलिक नामक एक इंजीनियरिंग के छात्र ने प्राची मौर्य की हत्या कर दी थी। पुलिस के अनुसार प्राची मौर्य वसीम मलिक से अपने सारे रिश्ते खत्म करना चाहती थी। लेकिन वसीम मलिक ऐसा नहीं चाहता था। वहीं एक दिन वसीम मलिक ने 25 साल की प्राची मौर्य को मार दिया और उसकी लाश रिलायंस मॉल के पीछे फेंक दी। प्राची और अंकित करीब 4 साल से एक-दूसरे को जानते थे और रिलेशनशिप में थे। प्राची ने वसीम से रिश्ता तोड़ दिया था। लेकिन वसीम ब्रेकअप नहीं चाहता था। प्राची मौर्य एक ड्रामा ग्रुप में काम करती थी।

10. एक साल तक किया रेप, महाराष्ट्र, मुंबई 

मुंबई में 13 साल की एक लड़की को पहले अपने प्यार के जाल में फंसाया, फिर कई सालों तक उसका बलात्कार किया। लड़की के मां बनने पर आरोपी ने उसका गर्भपात करवा दिया और उसे छोड़ कर भाग गया।  पीड़िता के अनुसार उसकी दोस्ती एक युवक से हुई थी। उसने कई सालों तक उसका रेप किया। उसे नशे की गोलियां देकर निकाहनामे पर हस्ताक्षर करवाए गया और जबरन धर्म परिवर्तन भी करा दिया। वहीं निकाह के बाद जब वो गणेश की पूजा करती थी तो उसे खूब पीटा जाता था और उससे जबरन कुरान पढ़ने को कहा जाता था। वहीं साल 2016 में पीड़िता ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई थी। लेकिन तब कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। पीड़िता के अनुसार उसके परिवार वालों ने उसे छोड़ दिया है और वो अब अकेली है। वहीं अब इस मामले की जांच पुलिस कर रही है। पुलिस के अनुसार छानबीन में पाया गया है कि आरोपी अजीजुद्दीन कुरैशी छत्तीसगढ़ के दुर्ग में पूर्व कांग्रेस एमएलए बदरुद्दीन कुरैशी का बेटा है।

Related Articles

Back to top button