बॉलीवुड

कभी हर फिल्म में शाहरुख की आवाज होते थे अभिजीत, लेकिन हकला खान की इस हरकत के चलते छोड़ दिया गाना

बॉलीवुड के फेमस सिंगर रहे अभिजीत भट्टाचार्य आज अपना 62वां जन्मदिन मना रहे हैं। 30 अक्टूबर 1958 को उत्तर प्रदेश के कानपुर में पैदा हुए सिंगर ने कई बड़े सितारों के लिए अपनी आवाज दी है। इसमें शाहरुख खान के लिए उन्होंने कई हिट गाने गए हैं। हालांकि वर्तमान में वे शाहरुख के लिए गाना नहीं गाते हैं। उन्होंने किंग खान के लिए गाना एक खास वजह के चलते छोड़ दिया है।

एक जमाना था जब अभिजीत को शाहरुख खान की आवाज कहा जाता था। शाहरुख का जब भी फिल्म में कोई गाना आता था तो उसमें अभिजीत ही गाते थे। हालांकि धीरे धीरे ये सिलसिला बदल गया। इतना ही नहीं अभिजीत अब फिल्म इंडस्ट्री से दूर भी हो गए। अब वे अपने गायिकी की वजह से नहीं बल्कि विवादित बयानों और निजी जिंदगी के कारण जाने जाते हैं। सोशल मीडिया पर वे बड़ी बेबाकी से अपनी राय रखते हैं। हालांकि कई बार उनकी कही बात उन्हें ही महंगी पड़ जाती है। लोग उन्हें जमकर ट्रोल करते हैं।

2018 में एक इवेंट में हुआ था। यहां अभिजीत भी आए हुए थे। जब उनसे पूछा गया कि आप ने शाहरुख के लिए गाना क्यों छोड़ दिया तो उनके जवाब ने सभी को हैरान कर दिया। उन्होंने कहा कि ‘जब तक मैं शाहरुख खान के लिए आवाज डेता था वे रॉकस्टार थे, फिर मैंने उन्हें अपनी आवाज देना छोड़ दिया तो वे लुंगी डांस करने लगे।’ शाहरुख के लिए गाना न गाने की वजह बताते हुए वे कहते हैं कि ‘मैं हूं ना’ फिल्म शाहरुख ने स्पॉटब्वॉय से लेकर सबको दिखाई थी लेकिन सिंगर्स को नहीं दिखाई।’

 

इसके अलावा ‘ओम शांति ओम’ फिल्म में भी ऐसा ही कुछ हुआ। ‘धूम ताना’ गाने में स्टार्स ने गाना गया था। उस गाने में उनकी आवाज थी लेकिन इसे कभी दिखाया नहीं गया। बस उन्हें यही बात बुरी लग गई। अभिजीत के अनुसार उन्हें यह बात किसी को कहने की जरूरत नहीं पढ़नी चाहिए कि उनका नाम लिखा जाए।

 

अभिजीत ने ये भी बताया कि वे अकेले ऐसे गायक हैं जो शादियों में गाना गाने नहीं जाते हैं। उन्होंने इसके पहले एक दो शादियों में गाना गया होगा लेकिन उकसे बाद ऐसा कभी नहीं किया। उनका कहना है कि शादियों में जब मैंने गाना गाते हुए वहां का माहोल देखा तो बहुत खराब लगा। वहां आपका सम्मान नहीं होता है। मैं ऐसी जगह नहीं गाता हूं जहां सम्मान नहीं होता है।

वे ये भी कहते हैं कि पिछले 25 सालों से रियलिटी शोज़ चल रहे हैं लेकिन अभी तक कोई भी सिंगर स्टार नहीं बना है। सभी जज बस बेकार की बातें करते रहते हैं। अभिजीत ने खुद को भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री का हिस्सा माना है, न कि बॉलीवुड का।

Related Articles

Back to top button