धार्मिक

आज कुंभ राशि में रहेंगे चंद्रमा, इस राशि के लोग होंगें किस्मत के धनी, करियर में मिलेगी सफलता

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की लगातार बदलती चाल हर किसी मनुष्य के जीवन को अलग-अलग तरीके से प्रभावित करती है। ग्रह-नक्षत्रों में रोजाना होने वाला बदलाव सभी राशियों पर अलग-अलग प्रभाव डालता है। जैसी ग्रहों की चाल राशि में होती है उसी के अनुसार परिणाम मिलते हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार आज चंद्रमा कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे, जिसका सभी राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ेगा। आखिर किन राशि वाले लोगों को शुभ फल की प्राप्ति होगी और किनको विपरीत परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। चलिए जानते हैं इसके बारे में।

आइए जानते हैं किन राशियों पर रहेगा शुभ प्रभाव

मेष राशि वाले लोगों के द्वारा आरंभ किए गए नए कार्य योजनाओं के तहत पूरे होंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपका पूरा सहयोग देंगे। आप अपने सभी कार्यो की जिम्मेदारी ठीक प्रकार से पूरा करने वाले हैं। व्यापार करने वाले लोगों को धन प्राप्ति की संभावना है। आपके द्वारा बनाए गए पुराने संपर्कों का अच्छा फायदा मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

वृषभ राशि वाले जातकों के ऊपर ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव अच्छा रहेगा। अचानक दूर संचार माध्यम से कोई खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। दांपत्य जीवन में बेहतर तालमेल बने रहेंगे। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिल सकता है। प्रभावशाली लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। बिजनेस करने वाले लोगों के सामने बहुत से लाभदायक अवसर आ सकते हैं। आपके द्वारा की गई मेहनत रंग लाएगी।

सिंह राशि वाले लोगों का समय बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आपके अंदर आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको पदोन्नति मिलने की संभावना नजर आ रही है। परिवार के लोगों के साथ आप किसी धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं। व्यापार में भारी मुनाफा मिलेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। समाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आप कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता कर सकते हैं। निजी जीवन की समस्याएं दूर होंगी। सुख-समृद्धि की प्राप्ति होने की संभावना नजर आ रही है।

कन्या राशि वाले लोगों का समय बेहद शानदार रहने वाला है। खासतौर से नौकरी करने वाले लोगों को लाभ मिलेगा। संतान से जुड़ी हुई कोई खुशखबरी मिल सकती है। आप अपनी योजनाओं को ठीक प्रकार से पूरा करेंगे। कैरियर में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है। आप अपने सामने आने वाली सभी चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। आपके अच्छे व्यवहार की लोग तारीफ करेंगे। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल व्यतीत कर सकते हैं। आपके रिश्तो में मिठास आएगी।

धनु राशि वाले लोगों को उत्तम फल की प्राप्ति होगी। आपके सभी जरूरी काम समय पर पूरे होंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आने की संभावना नजर आ रही है। किसी रिश्तेदार या मित्र से सरप्राइस मिल सकता है। अचानक रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। करियर में आगे बढ़ने के मौके हासिल हो सकते हैं। माता-पिता के सहयोग से आप अपने जीवन में लगातार आगे बढ़ेंगे। पारिवारिक आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आपको कामयाबी मिलेगी।

कुंभ राशि वाले लोगों की किस्मत पूरा साथ देगी। घर-परिवार में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में आपको सफलता हासिल होगी। आप अपने पुराने रुके हुए कामकाज पूरे कर सकते हैं। शारीरिक रूप से आप चुस्त-दुरुस्त रहेंगे। व्यवसाय से जुड़े हुए लोगों को सुनहरे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। सामाजिक स्तर में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलने की संभावना नजर आ रही है। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिल सकती है।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्थिति

मिथुन राशि वाले लोगों को आर्थिक परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। किसी महत्वपूर्ण काम में आपको अपने सगे-संबंधियों की मदद लेनी पड़ेगी। करियर में आगे बढ़ने के मार्ग में बहुत सी बाधाएं उत्पन्न होने की संभावना हैं। आपको अपनी सोच सकारात्मक रखने की आवश्यकता है। कामकाज की टेंशन अधिक रहेगी। आप कोई भी रिस्क अपने हाथों में मत लीजिए अन्यथा भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है।

कर्क राशि वाले लोगों को इसका ठीक-ठाक प्रभाव देखने को मिलेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आ सकता है, जिसका प्रभाव आपके कामकाज पर पड़ेगा। आप अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। परिवार के लोगों के साथ आप ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। यदि आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो घर के अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें। छात्रों को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को मिलाजुला फल मिलेगा।

तुला राशि वाले लोगों को मध्यम फल की प्राप्ति होगी। कारोबार से संबंधित किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य की योजना को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। इस राशि के लोग किसी भी लंबी दूरी की यात्रा ना करें अन्यथा चोट लगने की संभावना नजर आ रही है। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखने की आवश्यकता है। आप अपने खान-पान पर नियंत्रण रखें अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

वृश्चिक राशि वाले लोगों के ऊपर सामान्य प्रभाव रहेगा। माता-पिता के साथ आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। घर में मेहमानों के आगमन से चहल-पहल बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आप बेहतर तालमेल बनाकर रखें। मित्रों की मदद से आपको लाभ मिलने की संभावना बन रही है। इस राशि के लोग अपनी आमदनी के अनुसार खर्चों पर भी नियंत्रण रखें अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ सकता है। व्यापर में कुछ बदलाव करने की योजना बना सकते है। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा।

मकर राशि वाले लोगों का समय सामान्य रहेगा। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को लाभ मिल सकता है। आपको अपनी मेहनत के हिसाब से फल की प्राप्ति होगी। आप कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें अन्यथा नुकसान हो सकता है। अगर आप किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो यात्रा के दौरान वाहन चलाते समय संभल कर रहें। बिजनेस में अनुभवी लोगों की सलाह मिल सकती है। शत्रु पक्ष सक्रिय रहेंगे। यह आपको हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं।

मीन राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक-ठाक रहने वाला है। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। पारिवारिक रिश्तो में मजबूती आएगी। मित्रों के साथ किसी बात को लेकर थोड़ी बहसबाजी होने की संभावना बन रही है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। आप किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहें।

Related Articles

Back to top button