स्वास्थ्य

लहसुन की एक कली में होती है गजब की शक्ति, सुबह खाली पेट खाने से होते हैं यह ढेर सारे फायदे

भारतीय मसालों में लहसुन (Garlic) का तड़का जरूर लगाया जाता है। इसके बिना खाने का स्वाद फीका फीका लगता है। लहसुन बड़े काम की चीज होती है। ये न सिर्फ आपके खाने का स्वाद बढ़ाती है बल्कि आपको कई प्रकार की बीमारियों से सुरक्षित भी रखती है। ऐसे में आज हम आपको लहसुन से होने वाले फायदें (Benefits of Garlic) बताने जा रहे हैं।

लहसुन को वैसे तो किसी भी प्रकार से खाया जाए यह फायदा ही करती है, लेकिन यदि आप इसे सुबह खाली पेट खाए तो इसके लाजवाब फायदें मिलते हैं। इसके अलावा लहसुन को पानी के साथ खाने से भी भरपूर स्वास्थ्य लाभों को प्राप्त किया जा सकता है। तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं कि लहसुन की एक कली आपके शरीर को क्या क्या लाभ पहुंचा सकती है।

खाली पेट लहसुन खाने के लाभ

1. सुबह सुबह एक गिलास पानी के साथ लहसुन खाने से पाचन तंत्र (Digestive System) मजबूत बनता है। यदि आपका खाना ठीक से नहीं पचता है तो रोज लहसुन की एक कली एक गिलास पानी के साथ खा लें। इससे आपके पाचन से संबंधित सभी विकार दूर हो जाएंगे।

2. यदि आप बढ़ते वजन की समस्या से परेशान हैं तो सुबह खाली पेट एक गिलास पानी के साथ लहसुन का सेवन करें। कुछ ही महीनों में आपको रिजल्ट दिखने लगेगा। हालांकि इस उपाय के साथ आपको व्यायाम और हेल्थी डाइट भी लेना होगी। तभी आपका वजन घटेगा।

3. यदि आपका खून गाढ़ा है तो लहसुन आपको जरूर खानी चाहिए। ये ब्लड क्लॉटिंग (Blood Clooting) की समस्या नहीं होने देता है। खासकर दिल की बीमारी वाले मरीज तो रोज सुबह खाली पेट लहसुन की एक कली अवश्य खाए।

4. लहसुन एक अच्छे डिटॉक्‍स (Detox) के रूप में भी काम करता है। इसके सेवन से बॉडी में मौजूद विषाक्‍त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। इसलिए ये डायबिटीज, डिप्रेशन और कई प्रकार के कैंसर (Cancer) वाली बीमारियों से बचाने में भी सहायता करता है।

 

5. कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम करने के लिए भी लहसुन फायदेमंद होती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण आपके कोलेस्ट्रॉल, ब्लडप्रेशर व ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखते हैं।

6. सर्दी, जुकाम, अस्थमा इत्यादि बियमरियों में भी लहसुन लाभकारी होती है। यदि आप रोज लहसुन के साथ पानी पिए तो कई प्रकार की स्‍वास्‍थ्‍य संबंधित समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।

7. लहसुन इंफेक्शन दूर करने में भी लाभकारी होती है। इसमें कई ऐसे औषधीय गुण होते हैं जो शरीर में पनप रहे इंफेक्शन को खत्म कर देते हैं।

Related Articles

Back to top button