मनोरंजन

नवजात बहन को पहली बार गोद में लेकर भावुक हुआ भाई, गले से लगाते ही छलक पड़े आंसू: Video

भाई बहन का रिश्ता बड़ा ही प्यारा होता है। दोनों के बीच की बॉन्डिंग बचपन से ही बनना शुरू हो जाती है। दोनों आपस में भले कितनी भी नोकझोंक कर ले लेकिन दोनों के बीच बहुत प्यार भी होता है। आज हम आपको एक ऐसे भाई से मिलाने जा रहे हैं जिसने पहली बार अपनी नन्हीं बहन को गोद में लिया। इसके बाद उसका जो रिएक्शन था वह आपको भी भावुक कर देगा।

नन्हीं बहन को देख भावुक हुआ भाई

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटा सा बच्चा अपनी नवजात बहन के पास बैठा है। यह वीडियो अस्पताल का है। जहां उसकी मां ने कुछ समय पहले ही एक बेबी गर्ल को जन्म दिया है। जब बच्चा अपनी इस छोटी बहन से मिलता है तो उसे बस एकटक देखता ही जाता है। वह बहन को देख काफी इमोशनल हो जाता है।

गले से लगाते ही छलक पड़े आंसू

उसे भावुक होता देख उसकी मम्मी उस से कहती भी है कि तुम अपनी बहन से जो चाहे बातें कर सकते हो। लेकिन उसके मुंह से एक शब्द नहीं निकलता है। वह बहन को देख इतना खुश होता है कि उसके पास कहने को कोई शब्द नहीं होते हैं। उसकी आंखों से खुशी के आंसू बहने लगते हैं। इसके बाद वह बहन को गले लगाकर और भी इमोशनल हो जाता है।

वीडियो ने छुआ लोगों का दिल

बच्चे के पहली बार नन्हीं बहन को गोद में लेने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख लोग अलग अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। खासकर बच्चा जिस तरह से अपनी नन्हीं बहन को देखकर भावुक हो जाता है, वह बड़ा ही दिल छू लेने वाला नजारा होता है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर richkidsworld__ नाम की आईडी ने साझा किया है।

भाई का बहन के प्रति प्यार देख एक यूजर ने लिखा “ये आज तक का सबसे प्यारा वीडियो है। मन कर रहा है इसे बार बार बस देखता ही चला जाऊं।” फिर एक और कमेन्ट आता है “बहन बहुत ही लकी है जो इसे इतना प्यार करने वाला भाई मिला है। वह हमेशा इसका ध्यान रखेगा।” एक अन्य यूजर लिखता है “कुछ भी कहो। भाई बहन के प्यार की बात ही निराली होती है।”

देखें वीडियो

वैसे जब आप ने पहली बार अपने छोटे भाई, बहन या बच्चे को गोद में लिया था तो आपका क्या रिएक्शन था हमे कमेन्ट कर जरूर बताएं।

Related Articles

Back to top button