अजब ग़जब

होली पर रंग लगाने आई थी प्रेमिका, मांग भरकर कर ली शादी, अब कुछ ऐसा हैं दोनों का रिश्ता 

होली को सिर्फ रंगों का नहीं बल्कि प्यार का भी त्योहार माना जाता हैं। इस दिन को भगवान कृष्ण और राधा के लिए भी समर्पित माना जाता हैं। ऐसे में आपको भी हम होली से जुड़ी इस प्रेम कहानी के बारे में बताने वाले हैं। असल में बिहार के रहने वाले इस प्रेमी युगल ने होली के दिन ही शादी कर ली। ये प्रेम कहानी बिहार के भागलपुर की हैं। यहां पिछले राहुल और ज्योति ने साल 30 मार्च 2021 को शादी की थी।

इस साल होली पर दोनों की शादी को एक साल पूरा हो गया। ऐसे में अपनी शादी की यादों को दोबारा ताजा करते हुए दोनों ने अपनी प्रेम कहानी के बारे में बताया हैं। राहुल और ज्योति दोनों ही एक दुसरे से पिछले चार साल से प्यार कर रहे थे। राहुल ने बताया कि पिछले वर्ष होली के समय 30 मार्च को उन्होंने ज्योति से शादी की।

होली के दिन प्रेमिका की भरी मांग

असल में उस दिन हुआ कुछ ऐसा था कि ज्योति अपनी कई सहेलियों के साथ राहुल को रंग लगाने पहुंची। होली पर दोनों ने एक-दूसरे को खूब रंग लगाया। इसके बाद दोनों ने ही अपनी शादी के बारे में सोचते हुए तय कर लिया कि अब एक दूसरे से दूर नहीं पाएंगे। इसलिए दोनों ने उसी समय शादी करने का मन बना लिया। और इसके बाद राहुल ने ज्योति की मांग सिंदूर से भर दी।

राहुल ने अपनी और ज्योति की प्रेम कहानी को लेकर बताया कि वे दोनों कहलगांव प्रखंड के बंशीपुर गांव के रहने वाले हैं। वे दोनों ही एक दूसरे को बचपन से ही जानते थे, साथ-साथ खेलते थे। दोनों स्वजति थे। जब धीरे-धीरे दोनों बड़े हुए तो दोनों के बीच प्यार हो गया। इसके बाद वे चार सालों तक एक दुसरेे के साथ रिलेशनशिप में भी रहे। इस दौरान वे गांव वालों की नजरों से छिपकर दोनों एक-दूसरे से मिलते रहे।

दोनों के घर वाले भी एक दूसरे को जानते थे तो उनका घर पर आना जाना होता था। इसके बाद धीरे धीरे गांव के लोगों को दोनों की प्रेम कहानी के बारे में पता चलने लगा। ऐसे में होली में जब राहुल से ज्योति की मांग में सिंदूर लगा दिया तो इसकी चर्चा पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। ऐसे में गांवों वालों ने दोनों के परिवार से बात की।

गांववालों ने करवा दी शादी

परिवार और गांव के बड़े लोगो ने दोनों के रिश्ते को स्वीकार करते हुए अपनी सहमति से दोनों की शादी करवा दी। शादी के बाद दोनों ही अपनी जिंदगी में बेहद खुश हैं। दोनों ने ही शादी के बाद भी अपनी पढ़ाई को भी जारी रखें रखा। ज्योति ने बताया कि वे दर्शनशास्त्र विषय से स्नातक पार्ट टू में मारवाड़ी कॉलेज भागलपुर में पढाई कर रहीं हैं।

दोनों कर रहे पढ़ाई

इसके अलावा राहुल भी बिहार पुलिस में भर्ती होने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। इसकी तैयारी कर रहे हैं। इसके साथ ही राहुल बीए पार्ट वन की पढ़ाई कर रहा हैं। दोनों ही अपनी शादी के बाद परिवार के साथ बेहद खुश है। लोग दोनों को ही उनकी शादी के लिए बधाईयां दे रहे हैं। ऐसे में इस साल होली पर दोनों ने अपनी शादी की पहली सालगिरह को मनाया।

Related Articles

Back to top button