मनोरंजन

न लगेगी ठंड, न पड़ेगी मां की डांट, देखें सर्दियों में नहाने का मजेदार तरीका – Video

ठंड की शुरुआत हो चुकी है। जैसे-जैसे दिसंबर का महिना नजदीक आते जा रहा है, वैसे-वैसे ठंड का लेवल भी बढ़ता जा रहा है। इस ठंड से बचने के लिए हम ढेर सारे गर्म कपड़े पहन लेते हैं। बाहर ठंडी हवा में जाने से बचते हैं। रूम में हीटर चालू कर लेते हैं। लेकिन जब नहाने की बारी आती है तो सभी कपड़े उतारने पड़ते हैं। ऊपर से ठंडा पानी देखकर ही बदन में कपकपी दौड़ने लगती है।

गर्मी के दिनों में हम जहां एक दिन में दो से तीन बार मजे से नहा लेते हैं तो वहीं ठंडी के दिनों में दिनभर में एक बार नहाना भी बड़ा चुनौती वाला काम होता है। ठंड के मौसम में लोग अक्सर दो या तीन दिन छोड़कर नहाते हैं। लेकिन कभी ना कभी तो नहाना ही पड़ता है। फिर घर में कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो हमे डांट-डांटकर रोज नहाने पर मजबूर करते हैं।

शख्स ने दिखाया ठंड में नहाने का मजेदार तरीका

ऐसे में हम आपके लिए ठंड में नहाने की एक बढ़िया निंजा टेक्निक लेकर आए हैं। इस टेक्निक के इस्तेमाल से आपके ऊपर नहाने का लेबल भी लग जाएगा और आपको पानी से ठंड भी नहीं लगेगी। दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों ठंड में नहाते एक लड़के का बड़ा ही मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में लड़का बाथरूम के अंदर जिस तरह से नहाता है वह बड़ा ही मजेदार होता है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़के अपने कपड़े उतारकर बाथरूम में जाता है। वह बाल्टी में से एक मग पानी लेता है। फिर उसे कंधे के पास से होता हुआ पीछे डाल देता है। पानी उसके शरीर को टच नहीं करता है। इसी तरह वह दूसरे कंधे पर और अपने पीठ के पीछे भी पानी फेंकता है। हर बार पानी उसके शरीर के पास से गुजर जाता है, लेकिन उसे टच नहीं करता है।

घरवालों को बेवकूफ बनाने की निंजा टेक्निक

अंत में लड़का पानी में अपनी दो उंगलियाँ डुबोता है और उससे अपनी आंखें भिगोकर बाथरूम से बाहर चला जाता है। ठंड में नहाने की ये निंजा टेक्निक अब सोशल मीडिया पर बड़ी वायरल हो रही है। इसे सोशल मीडिया पर @tololmeroket नाम के ट्विटर अकाउंट ने साझा किया है। लोग इस वीडियो को देख खूब लोटपोट हो रहे हैं। साथ ही वीडियो पर अपनी शानदार प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा “ठंड में घरवालों को बेवकूफ बनाने का ये अच्छा तरीका है।” दूसरा लिखता है “मैं भी ठंड में ऐसा ही करता हूं। दो से तीन मग में मेरा नहाना हो जाता है।” तीसरा कहता है “मैं तो बाथरूम का नल खुला छोड़ बदन पर कुछ छींटें मार लेता हूं।” एक अन्य शख्स लिखता है “ये बड़ा ही फनी वीडियो था। हंसी कंट्रोल नहीं हो रही है।”

यहां देखें वीडियो

वैसे ठंड में नहाने की आपकी निंजा टेक्निक क्या है हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Related Articles

Back to top button