धार्मिक

साल 2022 में 30 साल बाद शनि बदलेंगे अपनी चाल, जानिए किन राशि वालों का अच्छा समय होगा शुरू

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि कोई ग्रह अपनी राशि बदलता है तो इसका प्रभाव सभी राशि वालों के जीवन पर पड़ता है। ज्योतिष में शनि ग्रह को सबसे प्रभावी ग्रह माना जाता है। यदि शनि अपनी चाल बदलता है तो इससे सभी राशियों पर काफी गहरा प्रभाव देखने को मिलता है। यदि किसी राशि में शनि की स्थिति ठीक है तो उसकी वजह से उस राशि के व्यक्ति को अपने जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं।

वहीं अगर किसी राशि में शनि की स्थिति ठीक ना हो तो इसकी वजह से उस राशि के व्यक्ति के जीवन में एक के बाद एक कई परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार शनि ग्रह 29 अप्रैल 2022 में अपनी स्वराशि कुंभ में 30 साल के पश्चात प्रवेश करने जा रहा है।

ज्योतिष के जानकारों का ऐसा बताना है कि शनि ग्रह की चाल सबसे धीमी होती है। इसे एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने में करीब ढाई साल का लंबा वक्त लग जाता है। ज्यादातर लोगों की ऐसी धारणा है कि शनि ग्रह हमेशा बुरा फल भी देता है परंतु ज्योतिष के नजरिए से देखा जाए तो ऐसा बिल्कुल भी सही नहीं है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर कुंडली में शनि मजबूत स्थिति में विराजमान होता है तो इससे व्यक्ति को अपने जीवन में शुभ फल की प्राप्ति होती है और वह व्यक्ति अपने जीवन में लगातार तरक्की प्राप्त करता है। तो चलिए जानते हैं आखिर शनि का गोचर किन राशि वालों के लिए शुभ साबित होने वाला है।

वृषभ राशि

जिन लोगों की वृषभ राशि है, उनके लिए शनि का गोचर फायदेमंद साबित होने वाला है। इस राशि के लोग जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलने की पूरी-पूरी संभावना नजर आ रही है। आपको पेशेवर जीवन में कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। मनचाही नौकरी मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आपके संबंध अपने सहयोगियों से बहुत ही अच्छे रहने वाले हैं। अगर आपका कोई कार्य काफी लंबे समय से अटका हुआ है, तो वह पूरा होगा। इस दौरान आपको अपने हर कार्य में सफलता मिलने की प्रबल संभावना दिखाई दे रही है।

मिथुन राशि

जिन लोगों की मिथुन राशि है, उनके लिए शनि का यह गोचर लाभप्रद साबित होने वाला है। कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। आमदनी में जबरदस्त वृद्धि होने की संभावना है। नौकरी के क्षेत्र में आपको अच्छे अवसर हासिल हो सकते हैं। जो लोग व्यापार से जुड़े हुए हैं, उनके लिए शनि का यह गोचर शुभ फल लेकर आया है। शनि के गोचर के अच्छे प्रभाव की वजह से बिजनेस में धन संबंधित समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। रुके हुए कार्य तेजी से पूरे हो सकते हैं।

सिंह राशि

जिन लोगों की सिंह राशि है, उनके लिए शनि का यह गोचर शुभ फल लेकर आया है। अगर इस राशि के लोग किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे हुए हैं, तो उन्हें उनकी मेहनत का सकारात्मक फल प्राप्त हो सकता है। जो लोग जीवनसाथी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें इस समय के दौरान भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। मनपसंद जीवनसाथी की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपके संबंध बहुत ही अच्छे रहने वाले हैं।

Related Articles

Back to top button