धार्मिक

महाशिवरात्रि पर करें ये आसान उपाय, भगवान शिव की बरसेगी कृपा, हर मनोकामना होगी पूरी

भगवान शिव जी को देवों का देव कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि जो व्यक्ति अपने सच्चे मन से महादेव की पूजा करता है, उसके ऊपर भगवान शिव की कृपा दृष्टि हमेशा बनी रहती है। भगवान शिव जी की कृपा पाने का सबसे शुभ दिन महाशिवरात्रि का पर्व माना गया है। महाशिवरात्रि का पर्व हिंदू परंपरा का एक बहुत बड़ा पर्व है। हर साल यह पर्व फाल्गुन माह में कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस साल महाशिवरात्रि का पर्व 11 मार्च 2021 को है।

शास्त्रों में इस बात का उल्लेख किया गया है कि भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए किसी भी कीमती चीज की आवश्यकता नहीं पड़ती है। अगर भक्त अपने सच्चे मन से इनको एक लोटा जल भी अर्पित कर दे तो यह उतने में ही प्रसन्न हो जाते हैं। ऐसी मान्यता है कि जिस व्यक्ति के ऊपर भगवान शिव की कृपा दृष्टि बनी रहती है, उस व्यक्ति के सारे संकट दूर हो जाते हैं और सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

 

महाशिवरात्रि का पर्व देवों के देव महादेव भोलेनाथ को समर्पित है। ज्योतिष शास्त्र में ऐसे कई उपाय बताए गए हैं, जिनकी मदद से आप भगवान शिव जी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं। अगर आप यह उपाय महाशिवरात्रि के दिन करते हैं तो इससे आपकी सभी अधूरी इच्छाएं भगवान शिव जी पूरी करेंगे। तो चलिए जानते हैं महाशिवरात्रि के इन उपायों के बारे में…..

मनोकामना पूरी करने के लिए

शास्त्रों में इस बात का उल्लेख किया गया है कि महाशिवरात्रि का पर्व मनोकामना पूर्ति के लिए बहुत ही विशेष होता है। अगर किसी मनुष्य की कोई मनोकामना है तो उसको महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव जी की मनोकामना अनुसार पूजा जरूर करनी चाहिए। अगर आप चाहते हैं कि आप सभी सांसारिक मोह माया से मुक्ति प्राप्त करें और शिव जी के चरणों में स्थान पाने की कामना रखते हैं तो ऐसे में महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव जी का अभिषेक गंगा जल और दूध से कीजिए और रात्रि जागरण में शिव पुराण का पाठ करें और सुनें।

इस उपाय से आर्थिक समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

जो लोग अपने जीवन में आर्थिक परेशानियों को लेकर परेशान चल रहे हैं उनको महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव जी की पूजा जरूर करनी चाहिए। ऐसे लोग भगवान शिव जी का अभिषेक शहद और घी से करें और प्रसाद के तौर पर भोलेनाथ को गन्ना अर्पित कीजिए। इस उपाय को करने से आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

इस उपाय से मिलेगी अच्छी सेहत

अक्सर देखा गया है कि बहुत से लोग किसी न किसी बीमारी से पीड़ित रहते हैं। इलाज-दवाई कराने के बावजूद भी स्वास्थ्य में सुधार नहीं आता है। अगर आप भी अपनी बीमारी को लेकर चिंतित हैं तो ऐसी स्थिति में महाशिवरात्रि पर यह उपाय कर सकते हैं। महाशिवरात्रि के दिन बेहतर स्वास्थ्य की इच्छा रखने वालों को जल में दूर्वा मिलाकर भगवान शिवजी को अर्पित करना चाहिए और जितना अधिक संभव हो महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए। इस उपाय को करने से स्वास्थ्य में शीघ्र ही सुधार आएगा और भगवान भोलेनाथ आपको अच्छी सेहत का वरदान देंगे।

इस उपाय को करने से होगी संतान की प्राप्ति

आजकल के समय में ऐसे बहुत से दंपति हैं जिनको संतान सुख की प्राप्ति नहीं हो पाती है। जो दंपत्ति योग्य संतान की अभिलाषा रखते हैं उनको महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग का अभिषेक दूध से करना चाहिए और महाशिवरात्रि पर भगवान शिव के साथ मां पार्वती और गणेश एवं कार्तिक की पूजा करें। इससे संतान सुख के योग मजबूत बनते हैं।

Related Articles

Back to top button