धार्मिक

16 दिसंबर को बन रहा त्रिग्रही योग, इन राशियों का पलटेगा भाग्य, मिलेगा तीन गुना लाभ

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की स्थिति का बड़ा महत्व माना जाता है। जब भी कोई ग्रह अपनी राशि बदलता है तो इसका अच्छा या बुरा असर सभी राशियों पर पड़ता है। 16 दिसंबर को ग्रहों के राजा सूर्य धनु राशि में गोचर करने जा रहे हैं। हालांकि इस राशि में बुध और शुक्र पहले से ही मौजूद हैं। ऐसे में सूर्य के धनु में प्रवेश करते ही त्रिग्रही योग का निर्माण होगा।

शुक्र और बुध धनु में प्रवेश कर अपनी युति से लक्ष्मीनारायण योग पहले ही बना चुके हैं। वहीं सूर्य बुध के साथ मिलकर बुधादित्य योग भी बनाएगा। और यह तीनों मिलकर त्रिग्रही योग तो बना ही रहे हैं। अब त्रिग्रही योग, लक्ष्मीनारायण योग और बुधादित्य योग ये सभी मिलकर चार राशि के जातकों की किस्मत चमका देंगे।

वृषभ राशि

त्रिग्रही योग के चलते वृषभ राशि के जीवन में कई पॉजिटिव बदलाव आएंगे। खासकर करियर से जुड़े कई अच्छे अवसर मिलेंगे। जैसे नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। किसी बड़ी कंपनी का जॉब ऑफर आ सकता है। सरकारी नौकरी के भी चांस है। इसके अलावा बिजनेस करने वालों को भी बड़ा मुनाफा होगा। यदि आप कोई नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो 16 दिसंबर के बाद का समय उत्तम रहेगा। भाग्य आपका साथ देगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सेहत अच्छी रहेगी।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को भी त्रिग्रही योग का बड़ा लाभ मिलने वाला है। आने वाला समय आपके लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आएगा। शिक्षा और राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा लाभ होगा। छात्रों को परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। जो लोग पैसों से जुड़ी समस्याओं को झेल रहे हैं उन्हें धन लाभ होगा। आपको पैसा कमाने के कई अच्छे अवसर मिलेंगे। अटका हुआ धन भी वापस आ जाएगा। आप जल्द नए मकान या वाहन के मालिक बन सकते हैं। धार्मिक यात्रा पर जाएंगे।

धनु राशि

त्रिग्रही योग मूल रूप से सूर्य, बुध और शुक्र की धनु राशि में युति से ही बन रहा है। इसलिए इस राशि के जातकों को इस योग का सबसे अधिक लाभ मिलेगा। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। पैसों से जुड़े कई लाभ होंगे। नए लोगों से मिलना जुलना होगा। रिश्तेदारों से धन की प्राप्ति होगी। लोग आपके ऊपर खूब प्यार बरसाएंगे। समाज में आपकी इज्जत बढ़ेगी। हर जगह आपके ही चर्चे रहेंगे। आने वाला समय आपकी किस्मत के द्वार खोल देगा। भगवान आपका हर पल साथ देगा।

मीन राशि

त्रिग्रही योग का सीधा लाभ मीन राशि के जातकों को भी प्राप्त होगा। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल जाएगी। बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। पुराने रोगों से छुटकारा मिलेगा। सेहत में सुधार होगा। नए मित्र बनेंगे। धन से जुड़े लाभ होंगे। आपकी समाज में तारीफ होगी। मकान खरीदी या बिक्री के योग बन सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामले आपके पक्ष में रहेंगे। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। घर में मांगलिक कार्य होंगे। शत्रु कमजोर पड़ेगा।

Related Articles

Back to top button