मनोरंजन

पति से पहले इस अभिनेता के प्यार में पागल थीं दिव्यांका, काले जादू के सहारे की थी पाने की कोशिश

टीवी दुनिया की जानी-मानी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी एक्टिंग की दुनिया में अपनी खास पहचान रखती है। वर्तमान में दिव्यांका त्रिपाठी का नाम छोटे पर्दे की सबसे अधिक फीस लेने वाली अभिनेत्री में गिना जाता है। यूं तो दिव्यंका त्रिपाठी झीलों के शहर भोपाल की रहने वाली है लेकिन इन दिनों में वह अपने पति विवेक दहिया के साथ मुंबई में रहती है।

divyanka tripathi

बता दें, विवेक दहिया से पहले दिव्यांका अभिनेता शरद मल्होत्रा को डेट कर रही थी। रिपोर्ट की मानें तो दिव्यांका और शरद मल्होत्रा करीब 8 साल तक रिलेशनशिप में रहे, लेकिन इनका रिश्ता शादी के मुकाम तक नहीं पहुंच पाया।

कहा जाता है कि शरद मल्होत्रा के प्यार में पड़ी दिव्यांका ने अंधविश्वास के रास्ते अपनाने शुरू कर दिए थे और वह किसी भी हाल में अपने पहले प्यार को पाना चाहती थी। आइए जानते हैं दिव्यांका त्रिपाठी के पहले प्यार की कहानी के बारे में…

divyanka tripathi

बता दें, दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल ‘बनू मैं तेरी दुल्हन’ के जरिए की थी। इस सीरियल में दिव्यांका त्रिपाठी लीड रोल में नजर आई थी और उनके साथ मुख्य किरदार में अभिनेता शरद मल्होत्रा थे। दोनों ने ही अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता और इस जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते थे।

divyanka tripathi

साथ में काम करने के दौरान दिव्यांका और शरद मल्होत्रा का रिश्ता प्यार में बदल गया। दिव्यांका त्रिपाठी ने भी अपने रिश्ते को कुबूल कर इसे ऑफीशियली कर दिया और दोनों अक्सर एक साथ नजर आने लगे।

फैंस भी इस जोड़ी को पर्दे के साथ-साथ निजी जिंदगी में भी काफी पसंद करते थे और चाहते थे कि यह जल्द ही शादी रचा ले। लेकिन फिर हुआ यूँ 8 साल तक साथ रहने के बाद दिव्यांका और शरद एक दूसरे से अलग हो गए।

divyanka tripathi

कहा जाता है कि दिव्यांका त्रिपाठी शरद से शादी करना चाहती थी लेकिन शरद इस दौरान शादी करने के लिए राजी नहीं थे जिसकी वजह से दोनों में अनबन शुरू होने लगी थी।

पिछले दिनों दिव्यांका त्रिपाठी अभिनेता राजीव खंडेलवाल के शो ‘जज्बात’ में पहुंची थी जहां उन्होंने शरद से ब्रेकअप की कहानी बयां की। दिव्यांका ने बताया कि कैसे वह शरद को पाने के लिए हद पार कर चुकी थी। उन्हें खुद नहीं पता था कि वह इस हद तक जा सकती है।

divyanka tripathi

दिव्यांका ने कहा कि, ‘मैंने हर चीज आजमाने की कोशिश की। क्या आप जानते हैं कि मैं किस हद तक गई थी? मैं अंधविश्वास की ओर चली गई थी और अजीब लोगों से मिलना शुरू कर दिया था। मैं उनसे पूछती थी कि क्या किसी ने उस पर (शरद मल्होत्रा) कुछ जादू टोना कर दिया है? आठ साल बाद ऐसा कैसे हो सकता है? एक समय आया जब मैंने खुद से सवाल किया कि अगर आपको किसी के प्यार को पाने के लिए इतना कुछ करना पड़ रहा है, तो क्या यह वास्तव में प्यार था? अकेले रहना बेहतर है।”

divyanka tripathi

दिव्यांका ने कहा कि, “मुझे इसे हजम करने में बहुत समय लगा। मैंने हर चीज करने की कोशिश की। मैं अपने रिश्ते को संवारने के लिए काले जादू की मदद भी लेती थी। लेकिन सारी कोशिश बेकार गई। कुछ समय लगा लेकिन मुझे समझ में आया कि इसका कोई मतलब नहीं है। अंधविश्वास एक भयावह चीज है, इसमें कभी मत फंसो। मैं बेवकूफ बन गई थी।”

divyanka tripathi

बता दें, दिव्यांका ने 8 जुलाई साल 2016 को अपने परिवार की मौजूदगी के बीच अपने सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ के को-स्टार विवेक दहिया के साथ शादी रचा ली और अब वह अपना जीवन खुशी खुशी व्यतीत कर रही है। वहीं बात करें शरद मल्होत्रा की तो उन्होंने भी रिप्सी भाटिया के साथ 20 अप्रैल साल 2019 में शादी रचा ली।

divyanka tripathi

एक रिपोर्ट की मानें तो दिव्यांका त्रिपाठी की नेट वर्थ 1.46 करोड़ से भी अधिक की है। दिव्यांका सीरियल के अलावा विज्ञापन और रियलिटी शो के जरिए भी अच्छी खासी कमाई करती है। दिव्यांका बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ भी एक विज्ञापन में नजर आ चुकी है।

दिव्यांका अभी तक ‘तेरी मेरी लव स्टोरी’, ‘बनूं तेरी दुल्हन’, ‘अदालत’, ‘जोर का झटका’, ‘कॉमेडी सर्कस’, ‘बॉक्स क्रिकेट लीग 1’, ‘नच बलिए 8’ और ‘द वॉइस 3’ जैसे शो में नजर आ चुकी है।

Related Articles

Back to top button