बॉलीवुड

शाहरुख़ ने पूरी की फैंस की मन्नत, 1 हजार फैंस के साथ काटा केक, ‘छैया छैया’ पर किया डांस

बॉलीवुड इंडस्ट्री के ‘बादशाह’ कहे जाने वाले सुपरस्टार शाहरुख खान ने बुधवार 2 नवंबर को अपना 57वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया जिसके मौके पर उनके घर के सामने सकैड़ों फैंस शामिल हुए। इस दौरान शाहरुख खान ने भी अपने फैंस को निराश नहीं किया और झलक दिखा कर हर किसी की विश पूरी की। इसके अलावा भी शाहरुख खान ने अपने फैंस से मिलने के लिए मुंबई में एक खास इवेंट रखा था जहां पर उन्होंने बर्थडे केक काटा और अपने फैंस के सवालों का जवाब दिया। साथ ही उन्होंने अपनी सुपरहिट फिल्म ‘दिल से’ के छैया छैया गाने पर जबरदस्त डांस किया।

सोशल मीडिया पर शाहरुख खान की बर्थडे पार्टी के तमाम वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें शाहरुख खान काफी एनर्जेटिक नजर आए और उन्होंने फैंस के भी सवालों का जवाब दिया। कई वीडियो में शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पठान’ की जैकेट पहने हुए नजर आ रहे हैं तो कई में वह व्हाइट कलर की जैकेट पहने हुए नजर आए जिसमें उन्होंने छैया छैया गाने पर डांस भी किया।

srk

वायरल तस्वीरों में देखा जा सकता है कि व्हाइट टीशर्ट और जींस के साथ शाहरुख खान ने डेनिम जैकेट पहना हुआ है। इस दौरान शाहरुख खान ने बताया कि उन्हें यह जैकेट अपने फैंस से गिफ्ट में मिली है।


वहीं दूसरी वीडियो में शाहरुख खान अपने सुपरहिट गाने ‘छैय्या छैय्या’ पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान शाहरुख की एनर्जी देखने लायक थी तो वही फैंस भी शाहरुख को देखकर जोर-जोर से चिल्ला रहे थे।


इसके बाद शाहरुख खान ने अपना बर्थडे केक भी काटा और फैंस का शुक्रिया अदा किया। इस दौरान शाहरूख खान के साथ उनकी करीबी दोस्त और मैनेजर पूजा ददलानी भी नजर आई।


मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इस इवेंट में करीब 1000 से भी ज्यादा फैंस मौजूद थे जिनके बीच शाहरुख खान ने जमकर एंजॉय किया। बता दें, जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए तो फैंस भी शाहरुख खान की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

srk

बात की जाए शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म के बारे में तो उन्होंने अपने जन्मदिन के खास मौके पर फिल्म ‘पठान’ का टीजर भी रिलीज किया जो फैंस के लिए किसी बड़े गिफ्ट से कम नहीं था। बता दे फिल्म पठान में शाहरुख खान एक्शन अवतार में नजर आएंगे। यह फिल्म 25 जनवरी साल 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म में जाने-माने एक्टर जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण भी अहम किरदार में नजर आएंगी। इसके अलावा शाहरुख खान के पास फिल्म ‘जवान’ और ‘डंकी’ भी है।

srk

Related Articles

Back to top button