धार्मिक

इस मंदिर में रोज शिवजी के दर्शन करने आते हैं नाग देवता, 5 घंटे तक भोलेनाथ के चरणों में रहते हैं

हम सभी लोगों की अपने अपने भगवान में आस्था होती है। हिंदू धर्म में अपने प्रिय देवी या देवता की रोजाना पूजा, पाठ और दर्शन किए जाते हैं। खासकर शिवजी की पूजा हर कोई करता है। भारत में भोलेनाथ को सबसे ज्यादा पूजा जाता है। यही वजह है कि हमारे देश में सबसे अधिक मंदिर भी शिवजी के ही हैं। हर मंदिर की अपनी एक अलग खासियत होती है। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे अनोखे मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं जहां रोजाना नाग देवता स्वयं आकार शिवजी को नमन करते हैं।

पिछले 15 सालों से शिवजी के दर्शन करने आ रहे नाग देवता

दरअसल उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के सलेमाबाद गांव में एक प्राचीन शिव मंदिर है। स्थानीय लोग सी मंदिर को चमत्कारी मानते हैं। यहां पिछले 15 सालों से रोजाना नाग देवता आते हैं, शिवजी को नमन करते हैं, कुछ देर उनके चरणों में बिताते हैं और चले जाते हैं।

मंदिर में रुकते हैं 5 घंटे

स्थानीय लोगों के अनुसार नाग देवता रोजाना शिव मंदिर में आकर करीब 5 घंटे रुकते हैं। वे सुबह 10 बजे के आसपास आते हैं और फिर दोपहर 3 बजे तक चले जाते हैं। इन 5 घंटों में वे शिवलिंग के पास ही बैठे रहते हैं।

नहीं पहुंचाया किसी को नुकसान

लोगों का कहना है कि नाग देवता पिछले 15 सालों से रोज आ रहे हैं, लेकिन उन्हें इनसे डर नहीं लगता है। उन्होंने आज तक किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है। इस नाग देवता और शिवजी के मिलाप को देखने लोग दूर दूर से दर्शन करने आते हैं। नाग के आने को लेकर लोगों के अंदर काफी जिज्ञासा देखी गई है।

शिवजी को प्रिय है नाग

पौराणिक कथाओं के अनुसार नाग शिवजी को अत्यंत प्रिय होता है। वे इसे हमेशा अपने गले में धारण कर रखते हैं। जब भी लोग शिव मंदिर में पूजा करने जाते हैं तो नाग देवता की भी पूजा होती है। मंदिरों में शिवलिंग के ऊपर भी नाग देवता बने होते हैं।

उम्मीद करते हैं कि आपको यह चमत्कारी मंदिर की जानकारी पसंद आई होगी। यदि आपका कभी आगरा जिले में जाना हो तो आप इस मंदिर के दर्शन करने भी जा सकते हैं। आपकी किस्मत अच्छी हुई तो आप अपनी आंखों से नाग देवता को शिवजी के दर्शन करते हुए देख सकते हैं।

दोस्तों यदि आपको यह जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने साथियों के साथ शेयर करना न भूलें। इस तरह वे भी इस अनोखे मंदिर के दर्शन करने जा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button