धार्मिक

मकर राशि में आए शनि देव, इन 3 राशियों पर अगले 6 महीने तक जमकर बरसाएंगे कृपा, मिलेंगे ढेरों लाभ

धर्म शास्त्रों के अनुसार शनिदेव को न्याय का देवता बताया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि शनिदेव हर मनुष्य को उसके कर्मों के अनुसार ही फल प्रदान करते हैं। अगर व्यक्ति अपने जीवन में अच्छे कार्य करता है, तो उसको अपने जीवन में शुभ फल की प्राप्ति होती है। परंतु जो लोग हमेशा बुरे काम करते हैं उनको शनिदेव के प्रकोप का सामना करना पड़ता है।

ऐसी मान्यता है कि जिस व्यक्ति से शनि देव एक बार प्रसन्न हो जाते हैं, तो उसके जीवन के सारे कष्ट दूर कर देते हैं और जीवन में खुशियां ही खुशियां आती हैं। लेकिन शनिदेव किसी व्यक्ति से नाराज हो जाएं, तो जीवन में एक के बाद एक परेशानियों का सिलसिला शुरू हो जाता है। शनिदेव अक्सर अपनी राशि बदलते रहते हैं, जिसका असर सभी राशियों पर पड़ता है।

अगले 6 महीने पर इन राशियों पर बरसेगी शनि कृपा

ज्योतिष के जानकारों के अनुसार 12 जुलाई को शनि देव ने मकर राशि में प्रवेश कर लिया है। अब वह अगले 6 महीने तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे। इससे पहले वह अप्रैल से जुलाई तक अपनी स्वराशि कुंभ में थे। वहीं मकर राशि में शनि का प्रवेश 3 राशि वालों के लिए बहुत शुभ साबित होगा। इनके अच्छे दिनों की शुरुआत होने जा रही है।

तो चलिए जानते हैं आखिर शनि देव किन राशियों पर अगले 6 महीने तक कृपा बरसाने वाले हैं। वह 3 भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं।

इन 3 राशि वालों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा

वृषभ राशि

जिन लोगों की वृषभ राशि है, उनके लिए शनिदेव का मकर राशि में प्रवेश किसी वरदान से कम नहीं है। इस राशि वाले लोगों को अगले 6 महीने के अंदर अपना कोई नया काम शुरू करने का मौका मिल सकता है। जो लोग नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं, उन्हें नई नौकरी का भी ऑफर मिलने की उम्मीद है। इस राशि के लोग अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। आपके घर अचानक कहीं से बड़े धन की आमद हो सकती है। परिवार के लोगों की सेहत अच्छी बनी रहेगी।

धनु राशि

जिन लोगों की धनु राशि है उनका आने वाला अगला 6 महीना बहुत ही अच्छा व्यतीत होने वाला है. इस राशि वाले लोगों को अपनी नौकरी और काम-धंधे में अपार सफलता हासिल होने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। अगर आपका धन काफी लंबे समय से अटका हुआ है, तो वह भी वापस मिलने के योग हैं। इस राशि के लोग नए क्षेत्रों में निवेश कर सकते हैं, जिसका भारी मुनाफा प्राप्त होगा। बच्चों की पढ़ाई की सारी चिंता खत्म हो जाएगी। परिवार में सभी सदस्यों का स्वास्थ्य बहुत अच्छा बना रहेगा। इस राशि वाले लोगों को अपनी वाणी पर संयम बनाए रखने की आवश्यकता है अन्यथा आपके जीवन में अशांति आ सकती है। आप दूसरों की बातों में जल्दी से ना आएं।

मीन राशि

जिन लोगों की मीन राशि है, उनके लिए शनि देव का राशि परिवर्तन बहुत शुभ साबित होने वाला है। जो लोग व्यापार बिजनेस से जुड़े हुए हैं, उनको भारी फायदा होने की उम्मीद है। वह नई संपत्ति खरीद सकते हैं और लाभकारी बिजनेस में निवेश कर सकते हैं। इस दौरान आपकी आमदनी के नए नए स्रोत भी बनेंगे। लेकिन इस राशि वाले लोगों को अपनी फिजूलखर्ची पर कंट्रोल रखने की जरूरत है। अगर आपका कोई कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ मामला चल रहा है, तो उसमें सफलता प्राप्त होगी। कुल मिलाकर शनि देव का राशि परिवर्तन आपके लिए बेहद अच्छा साबित होगा।

Related Articles

Back to top button