धार्मिक

आज लग रहा है शिव योग, इन राशि के लोगों के जीवन में आएंगे बड़े बदलाव, अचानक धन प्राप्ति योग ..

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आकाश मंडल में लगातार ग्रह-नक्षत्रों की बदलती स्थिति की वजह से कई योगों का निर्माण होता है, जिसका सभी 12 राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है। यदि किसी व्यक्ति की राशि में योग की स्थिति ठीक है तो इसकी वजह से बेहतर नतीजे मिलते हैं परंतु इनकी स्थिति ठीक न होने के कारण विपरीत परिस्थितियों से गुजरना पड़ता है। ज्योतिष गणना के अनुसार आज प्रातः काल 10:09 बजे तक परिध योग था, उसके बाद दोपहर को शिव योग का निर्माण हुआ है। साथ ही कृतिका नक्षत्र रहेगा। आखिर यह शुभ योग आपकी राशियों पर कैसा प्रभाव डालेगा। आज हम आपको इसकी जानकारी देने जा रहे हैं।

आइए जानते हैं शिव योग का किन राशियों पर रहेगा शुभ प्रभाव

मेष राशि वाले लोगों के ऊपर शिव योग का उत्तम प्रभाव देखने को मिलेगा। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को फायदा मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। खास लोगों की मदद मिल सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में शुभ समाचार मिलने की संभावना है। आर्थिक क्षेत्र में लगातार तरक्की हासिल करेंगे। आमदनी के स्रोत बढ़ सकते हैं।

कन्या राशि वाले लोगों के ऊपर शुभ योग का बेहतरीन प्रभाव रहने वाला है। प्रभावशाली लोगों की मदद से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। आप अपने रुके हुए कामकाज पूरे कर सकते हैं। थोड़ी मेहनत में आपको अधिक लाभ मिलने की संभावना है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी नौकरी मिल सकती है। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। महिला मित्र की तरफ से लाभ मिलने की संभावना है।

धनु राशि वाले लोगों का समय बहुत ही शानदार रहने वाला है। परिवार से जुड़ी हुई कई जिम्मेदारियों को आप ठीक प्रकार से पूरा करेंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आर्थिक लाभ मिलने की संभावना नजर आ रही है। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। ऑफिस में बहुत दिनों से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। प्रभावशाली लोगों की मदद मिल सकती है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। आप अपने लव पार्टनर के साथ समय व्यतीत करेंगे। विवाह योग्य लोगों को विवाह का रिश्ता मिल सकता है।

मकर राशि वाले लोग अपनी सभी प्रकार की जिम्मेदारियां बखूबी तरीके से पूरा करेंगे। बेरोजगार लोगों को मनपसंद कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। आपको अपनी मनपसंद नौकरी मिलेगी। खर्चे कंट्रोल में रहेंगे। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। विद्यार्थियों को कैरियर से संबंधित शुभ समाचार मिलने की संभावना है। आपकी अधूरी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। आप अपनी बातों से लोगों को प्रभावित करेंगे। धार्मिक कामों में आपका अधिक मन लगेगा।

कुंभ राशि वाले लोगों के जीवन की कठिन परिस्थितियों दूर होंगी। सामाजिक क्षेत्र में आप अपना अलग स्थान बनाने में सफल हो सकते हैं। घर-परिवार की जरूरतें पूरी होंगी। आर्थिक मामलों में लाभ मिलने की संभावना है। बच्चों की तरफ से शुभ समाचार मिलने की संभावना नजर आ रही है। परिवार के लोगों के साथ आप हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर होंगी। आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। कोर्ट कचहरी के कामों में फायदा मिल सकता है।

मीन राशि वाले लोगों के ऊपर शिव योग का प्रभाव बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है। मेहनत के बल पर आप अपने सभी कामों में सफलता हासिल करेंगे। अचानक घर में किसी रिश्तेदार का आगमन हो सकता है, जिससे घर के माहौल में कुछ अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। आपके अच्छे व्यवहार से लोग काफी प्रभावित होंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। धन से जुड़ा हुआ कोई बड़ा फायदा मिलने के योग नजर आ रहे हैं।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्थिति

वृषभ राशि वाले लोग अपने कामकाज से काफी हद तक खुश रहेंगे। माता-पिता से कोई उपहार मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। ऑफिस में आप अपने बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। लव लाइफ उतार-चढ़ाव भरी रहेगी। तकनीकी क्षेत्र के विद्यार्थियों के जीवन में बहुत से फेरबदल देखने को मिल सकता है। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए।

मिथुन राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक-ठाक रहेगा। ऑफिस में साथ काम करने वाले लोगों की मदद मिल सकती है। छात्रों को पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। अचानक बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिलने की संभावना नजर आ रही है। मानसिक परेशानियां कम होंगी। आप अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने की हर संभव कोशिश करेंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि वाले लोगों का समय सामान्य रहने वाला है। आप अपने कुछ जरूरी काम आसानी से पूरे कर सकते हैं। पैसों से जुड़े हुए फैसले सोच समझ कर ही लीजिए अन्यथा आपको हानि हो सकती है। किसी पुरानी बात को लेकर आप काफी तनाव महसूस करेंगे। किसी काम के सिलसिले में आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहें।

सिंह राशि वाले लोगों का समय ज्यादातर मनोरंजन के कार्यों में व्यतीत होगा। आर्थिक स्थिति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। आप अपनी आमदनी के अनुसार खर्चों पर नियंत्रण रखें। घर-परिवार के किसी सदस्य से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। परिवार के लोगों के साथ आप मनोरंजन के लिए यात्रा का प्लान बना सकते हैं। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को घाटा हो सकता है। आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का परिवर्तन ना करें।

तुला राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक-ठाक रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। ऑफिस में कार्यभार अधिक रहेगा, जिसकी वजह से शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। इस राशि के लोग पैसों का लेनदेन मत कीजिए अन्यथा आपका पैसा कहीं रुक सकता है। आप अपना समय ज्यादातर परिवार वालों के साथ व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। किसी भी महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेने से बचना होगा।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लोग कठिन विषयों पर ध्यान दें। सरकारी कामकाज पूरे हो सकते हैं। आपको अपनी जिम्मेदारियों पर ध्यान देने की जरूरत है। नौकरी के क्षेत्र में कुछ बदलाव होने की संभावना नजर आ रही है, जिससे आपका कामकाज प्रभावित होगा। माता-पिता के साथ आप किसी धार्मिक आयोजन में हिस्सा ले सकते हैं। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा।

Related Articles

Back to top button