धार्मिक

साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह इन 7 राशि वालों को होगा बंपर धन लाभ, धन लक्ष्मी हो रही है प्रसन्न

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? इस सप्ताह हमारे सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 7 दिसंबर से 13 दिसंबर तक

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

मेष राशि के जातक इस सप्ताह अत्यंत सावधानीपूर्वक रहें। व्यापारीगण व्यापार में वृद्धि कर सकते हैं। किसी एक विशेष मामले में सफलता मिल सकती है, जिसके कारण आपकी उपलब्धियां बढ़ेंगी। सामाजिक क्षेत्र में आपको सफलता और यश-कीर्ति मिलने का भी योग है। आकस्मिक धन लाभ की संभावना है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। छोटी-मोटी यात्रा हो सकती है।

प्यार के विषय में : कार्य की अधिकता की वजह से प्रेमी से मुलाकात नहीं हो पायेंगी।

करियर के विषय में : स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता नहीं मिल पाएगी।

हेल्थ के विषय में : अपने आहार पर नियंत्रण रखें। पेट संबंधित रोग संभव है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

नौकरी करने वालों को साथी कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। भाग्य आपका साथ दे रहा है, नया अवसर मिले तो उसे थाम लेना ही ठीक है, अवसर को हाथ से जाने देना उचित नहीं होगा। अपने काम की वजह से नाम कमाएंगे और कीर्ति में वृद्धि होगी। परिवारजनों के साथ वक्त अच्छा गुजरेगा। मायके से आपको अच्छे समाचार मिलेंगे। धार्मिक मामलों में आपकी गहरी रुचि होगी।

प्यार के विषय में : जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है।

करियर के विषय में : ऑफिस में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। लोग आपसे इम्प्रेस होंगे।

हेल्थ के विषय में : पेट सम्बंधित बीमारियों की समस्या रहेगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

इस सप्ताह आपके मन से चिंता का भार हल्का हो जाएगा और आप मानसिक रूप से प्रफुल्लितता का अनुभव करेंगे। विचारों में कुछ दुविधा और अस्थिरता रहेगी। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों से मिलना-जुलना होगा। भागीदारी के मामलों में आपको सफलता मिल सकती है परन्तु नए व्यावसायिक वार्ता में सावधानी बरतने की जरूरत है। अनैतिक कार्यों और सरकार-विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहें।

प्यार के विषय में : रिश्तों में बनी दूरियां नजदीकियों में बदल सकती हैं।

करियर के विषय में : बिजनेस में लाभ मिलेगा। पढ़ाई करने वाले अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे।

हेल्थ के विषय में : रक्त से संबंधित बीमारियां हो सकती हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

नकारात्मक विचारों को अपने मन से हटाइएगा। क्रोध और वाणी पर संयम बरतना होगा। कामकाज की गति ठीक रहेगी। बाहरी सम्पर्क लाभ देंगे। व्यक्तिगत रिश्ते में कुछ नवीनता आएगी। किसी से वाद-विवाद या झगडे-टंटे को संभव हो तो टाल दीजिएगा। प्रतिस्पर्धियों से वाद-विवाद न करें। अनावश्यक खर्च बढ़ेगा। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा।

प्यार के विषय में : आपको कोई प्रपोज कर सकता हैं जवाब देने में जल्दबाजी न करें।

करियर के विषय में : बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। नौकरी में प्रमोशन के भी योग हैं।

हेल्थ के विषय में : मुमकिन है कि आपको किसी अंग मे दर्द या तनाव से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़े।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

काम के बीच-बीच में जितना हो सके, उतना आराम करते रहें। आर्थिक पक्ष के मजबूत होने की पूरी संभावना है। अगर आपने किसी शख्स को पैसा उधार दिया था तो इस सप्ताह आपको वो पैसा वापस मिल सकता है। परिवार में कोई धार्मिक अनुष्ठान का आयोजना हो सकता है। संतान पक्ष की और कुछ खुशखबरी मिलने की पूरी संभावना रहेगी। यश, कीर्ति व लाभ प्राप्त होगा।

प्यार के विषय में : प्यार में इस सप्ताह आपको धोखा मिल सकता हैं।

करियर के विषय में : बिजनेस बढ़ाने को लेकर नई योजना बन सकती है। ऑफिस में आप बहुत से मामलों में सफल रहेंगे।

हेल्थ के विषय में : आलस्य और थकान रहेगी। आंखों में जलन हो सकती है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

झूठे वादे करने सा आपकी इमेज खराब हो सकती है। रोजगार के कई अवसर प्राप्त होंगे। दीर्घकालीन योजनाओं को लेकर आपके मन में थोड़ी निराशा रहेगी और आप घटनाक्रम को नियंत्रित नहीं कर पाएंगे। पारिवारिक रिश्तों में मधुरता आएगी। परिवार व दोस्तों से सुख और आनंद की प्राप्ति होगी। उनकी ओर से उपहार मिलेगा। पैसा ज्यादा खर्च हो सकता है। संतान को लेकर थोड़ी बहुत चिंता मन में रहेगी।

प्यार के विषय में : रोमांचक सप्ताह है, आपका प्रिय आपको उपहार दे सकता है।

करियर के विषय में : बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे।

हेल्थ के विषय में : खेलकूद में चोट लग सकती है। खाने-पीने पर कंट्रोल करें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

छात्रों को पढ़ाई में मन लगेगा। प्रॉपर्टी डीलर को काफी धनलाभ होगा। किसी जरूरतमंद की मदद जरूर करें। आप जिस ढंग से सोच रहे हैँ और काम कर रहे हैं, लोग उसे उस ढंग से स्वीकार नहीं करेंगे परन्तु आपके कार्य को मान्यता मिल जाएगी। आपका मज़ाकिया स्वभाव सामाजिक मेल-जोल की जगहों पर आपकी लोकप्रियता में इज़ाफ़ा करेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिल पाएगा।

प्यार के विषय में : आपके वैवाहिक जीवन पर आशंकाओं के बादल मण्डरा सकते हैं।

करियर के विषय में : नौकरी के संबंध में अत्यधिक लाभ होगा। रचनात्मकता के क्षेत्र में लाभ मिलेगा।

हेल्थ के विषय में : शारीरिक थकान की अनुभूति करेंगे। सेहत का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

वाणी पर संयम बरतिएगा। अनैतिक कृत्यों से दूर रहिएगा। काम में पेशेवर रवैया आपको सराहना दिलाएगा। यात्रा और भ्रमण वग़ैरह न सिर्फ़ आनन्ददायक सिद्ध होंगे। सरकार-विरोधी प्रवृत्तियों के कारण परेशानी खड़ी न हो इसका ध्यान रखिएगा। विनम्रता आपको लाभ देगी और इसी से आपकी पदोन्नती होगी। धार्मिक दृष्टि से यह सप्ताह अच्छा जाने वाला है।

प्यार के विषय में : पार्टनर के साथ बेहतरीन लम्हे गुज़ारने का मौक़ा मिलेगा।

करियर के विषय में : बिजनेस में सावधानी रखें। किसी को पैसा उधार न दें।

हेल्थ के विषय में : सेहत में उतार-चढ़ाव के योग बन रहे हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

नौकरी करने वालों के लिए पदोन्नति का योग है। परिवार में मैत्रीपूर्ण वातावरण बना रहेगा। इस सप्ताह आपका सबसे बड़ा सपना हक़ीक़त में बदल सकता है। लेकिन अपने उत्साह को क़ाबू में रखें, क्योंकि ज़्यादा ख़ुशी भी परेशानी का सबब बन सकती है। नई साज-सजावट से घर की शोभा में अभिवृद्धि करेंगे। सोची हुई बात समय पर पूरी हो जाएगी।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह आपको प्रेम में असफलता मिल सकती है।

करियर के विषय में : आप के अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है।

हेल्थ के विषय में : अच्छा स्वास्थ्य आपको कुछ असाधारण काम करने की क्षमता देगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

इस सप्ताह आपके व्यापार में तथा आय में वृद्धि होगी। मित्रों से लाभ होगा। इस सप्ताह सामाजिक गतिविधियाँ मज़ेदार रहेंगी, लेकिन अपने रहस्य किसी के सामने उजागर न करें। नौकरी में उच्चाधिकारियों की कृपादृष्टि से आपके लिए पदोन्नति भी संभव है। कला व रचनात्मकता में नया कुछ करेंगे। विरोधियों को सांस लेने का अवसर भी नहीं मिलेगा और आप अपना काम कर जाएंगे।

प्यार के विषय में : जीवनसाथी के साथ रिश्तो में मधुरता बनी रह सकती हैं।

करियर के विषय में : बिजनेस में ग्रोथ होगी। ऑफिस में सभी आपके काम से खुश होंगे।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निजात पाने के लिए घरेलू नुस्खे फायदेमंद होंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

इस हफ्ते परिश्रम की अपेक्षा सफलता की प्राप्ति कम होने से आर्थिक संकट की चिंता रहेगी। इस हफ्ते घर वालों के साथ मिलकर कुछ अलग और रोमांचक किया जाना चाहिए। बिना सोचे-समझे निर्णय न लें, ऐसा करना आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। आप एक नया संकल्प ले पाएंगे। धार्मिक मामलों में बड़ा खर्चा करने की इच्छा बनी रहेगी।

प्यार के विषय में : लव पार्टनर के साथ अच्छा वक्त गुजार सकते हैं।

करियर के विषय में : नया बिजनेस शुरू करने के लिए सप्ताह अच्छा है। पार्ट टाइम जॉब भी मिल सकती है।

हेल्थ के विषय में : चिंताओं के कारण मानसिक भार रह सकता है, जो कि आपको मानसिक रूप से अस्वस्थ रख सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

इस सप्ताह नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए उत्साह रहेगा, लेकिन अति उत्साह से हानि न हो इसका ध्यान रखिएगा। धन लाभ होने की पूरी संभावना है क्योंकि आपके द्वारा दिया गया धन आज आपको वापस मिल सकता है। पढ़ाई  करने वालों के लिए यह सप्ताह मध्यम रहेगा। माता के सेहत की चिंता रहेगी। संपत्ति सम्बंधित कोई भी काम करने के लिए सप्ताह अनुकूल नहीं है।

प्यार के विषय में : इस हफ्ते आपकी लव लाइफ थोड़ी डिस्टर्ब हो सकती है।

करियर के विषय में : मनपसंद जॉब की तलाश में लगे लोगों को अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा।

हेल्थ के विषय में : आपके पास अपनी सेहत और लुक्स से जुड़ी चीज़ों को सुधारने के लिए पर्याप्त समय होगा।

आपने साप्ताहिक राशिफल 7 दिसंबर से 13 दिसंबर का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को साप्ताहिक राशिफल 7 दिसंबर से 13 दिसंबर का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘साप्ताहिक राशिफल 7 दिसंबर से 13 दिसंबर’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Related Articles

Back to top button