धार्मिक

किस्मत के धनी होते हैं ऐसे शारीरक लक्षण वाले पुरुष, पैसा इनके पास खींचा चला आता है

कहते हैं किसी भी व्यक्ति को देखने मात्र से ही उसके स्वभाव या भविष्य का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। लेकिन भविष्य पुराण इस बात से सहमति नहीं रखता है। हिंदू धर्म में कई फेमस प्राचीन ग्रंथ हैं, इनमें से भविष्य पुराण भी एक है। इस ग्रंथ में स्वयं ब्रह्माजी ने इस बात का जिक्र किया है कि यदि आप किसी भी पुरुष का स्वभाव जानना चाहते हैं तो उसके सभी अंगों जैसे दांतों, बाल, नाखून, दाढ़ी-मूंछ को ध्यान से देखें।

भविष्य पुराण के अनुसार पुरुषों के इन अंगों के आकार और रंग रूप को देख आप उनसे जुड़ी हर बात जान सकते हैं। इनमें से कुछ लक्षण तो भाग्यशाली पुरुषों की निशानी भी होते हैं। इनके आधार पर आप उस विशेष पुरुष के बारे में बहुत कुछ जान सकते हैं।

1. जिन पुरुषों के पैर की तर्जनी उंगली यानि अंगूठे के पास वाली उंगली, अंगूठे से बड़ी होती है वह लोग जीवन में स्त्री सुख प्राप्त करते हैं। उन्हें एक अच्छा और केयरिंग जीवनसाथी मिलता है।

2. जिन पुरुषों के पैर कोमल, मांसल (भरे हुए) और रक्तवर्ण (लाल रंग) के होते हैं उन्हें जीवन में सभी सुख-सुविधाएं आसानी से मिल जाती है। ऐसे पुरुषों का जीवन बेहद आरामदायक होता है। यह खूबीयां उन पुरुषों में भी होती है जिनके पैर में पसीना नहीं आता है।

3. जिन पुरुषों के पैर की सबसे छोटी उंगली अंगूठे से बड़ी होती है उन्हें पैसों की कभी कोई कमी नहीं होती है। ऐसे लोग जीवन में बहुत पैसा कमाते हैं। गरीबी इनके आसपास भी नहीं फटकती है।

4. यदि किसी पुरुष की जांघ लंबी, मोटी और मांसल होती है तो वह बहुत भाग्यशाली होता है। ऐसी मजबूत जांघ वाले पुरुष जीवन में पैसा और सुख दोनों प्राप्त करते हैं।

5. जिन पुरुषों का पेट मांसल, सीधा और गोल होता है वे भी जीवन में बहुत पैसा प्राप्त करते हैं। इन लोगों के जीवन में सुख सुविधाओं की कोई कमी नहीं होती है।

6. यदि किसी पुरुष की पीठ कछुए की पीठ शेप जैसी दिखती है वह भाग्यवान और धनवान होते हैं।

7. मजबूत और चौड़े कंधे वाले पुरुष शुभ माने जाते हैं। इनसे शादी करने वाली महिला हमेशा सुखी रहती है।

8. गहरी और गोल नाभि वाले पुरुष भी लाइफ में बहुत सुखी रहते हैं।

9. जिन पुरुषों की गर्दन छोटी या सामान्य होती है वे जीवन में कई उपलब्धियां हासिल करते हैं। इन्हें धन और सुख की कभी कोई कमी नहीं होती है।

10. जिन पुरुषों के हथेली का तल मतलब बीच का पार्ट उभरा हुआ होता है वे दानवीर होते हैं। ऊपर वाले की कृपा से उनके जीवन में सुख ही सुख होता है।

Related Articles

Back to top button