बॉलीवुड

बॉलीवुड के इन सौतेले भाई बहनों में है बेइंतहा मोहब्बत, नहीं रह पाते हैं एक दूसरे से दूर

वो जमाना अब नहीं रहा, जब तलाक और दूसरी शादी को समाज में बुरी नजर से देखा जाता हो। आज के मॉडर्न युग में इन सभी मुद्दों पर लोग खुलकर चर्चा करते हैं। इतना ही नहीं आजकल लोग अपने सौतेले माता-पिता और भाई-बहनों के साथ रिश्ते भी निभाने से पीछे नहीं हटते हैं।

इस बात में कोई दो राय नहीं है कि अगर सौतेले रिश्तों को भी अच्छे से निभाएं जाएं तो वो पूरी दुनिया के लिए आदर्श बन जाते हैं, तो आज हम इस आर्टिकल में बॉलीवुड के कुछ ऐसे ही सौतेले भाई बहनों के रिश्तों के बारे में बताने वाले हैं जो एक दूसरे से खूब प्यार करते हैं और बॉलीवुड इंडस्ट्री के आकर्षण का केंद्र भी हैं। आइए जानते हैं, आखिर इस लिस्ट में कौन कौन हैं शामिल…

बॉलीवुड गलियारों में सौतेले भाई बहनों के बीच प्यार के कई उदाहरण मौजूद हैं। इसमें अर्जुन कपूर से लेकर सारा अली खान तक मौजूद हैं, जिन्होंने अपने सौतेले भाई बहनों को न सिर्फ अपनाया बल्कि उन्हें प्यार भी दिया। इन भाई-बहनों को देखकर लगता है कि इनके बीच सगे भाई बहनों से भी बढ़कर प्यार करते हैं।

अर्जुन कपूर-जाह्नवी कपूर

अर्जुन कपूर और जाह्नवी कपूर के बीच रिश्ता उन लोगों के लिए एकदम परफेक्ट है, जिन्हें ऐसा लगता है कि अलग अलग मां के बच्चों के बीच रिश्ते अच्छे नहीं होते हैं। बता दें कि बोनी कपूर और उनकी पहली पत्नी मोना से दो बच्चे अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर थे। वहीं बोनी की दूसरी पत्नी श्रीदेवी से जाह्नवी और खुशी कपूर हैं।

अर्जुन कपूर और जाह्नवी कपूर

हालांकि अर्जुन ने कभी अपने पिता की दूसरी पत्नी (श्रीदेवी) और अपनी सौतेली बहनों (जाह्नवी-खुशी) के साथ अपने रिश्ते को साझा नहीं किया, लेकिन श्रीदेवी के अचानक निधन के बाद अर्जुन ने अपनी दोनों सौतेली बहनों जाह्नवी और खुशी को अपनाया और अब कई मौकों पर अर्जुन और जाह्नवी को एकसाथ देखा जाता है।

सारा अली खान-तैमूर अली खान

सारा और तैमूर बी टाउन के सबसे क्यूट भाई बहन हैं। सारा अपने सौतेले भाई तैमूर को बहुत ही ज्यादा प्यार करती हैं और हर मौके पर अपने भाई तैमूर की तारीफ भी करती नजर आती हैं। बता दें कि सारा हमेशा तैमूर को अपने सगे भाई की तरह ही ट्रीट करती हैं।

सारा अली खान और तैमूर अली खान

बता दें कि सैफ अली खान की जिंदगी में उनकी पहली पत्नी अमृता के दोनों बच्चे (सारा और इब्राहिम) काफी अहमियत रखते हैं। ऐसे में सारा ने भी अपने बड़े परिवार की अहमियत को समझा और अपने पिता की दूसरी पत्नी (करीना) और बच्चे (तैमूर) के साथ काफी अच्छे से घुल मिल गए।

शाहिद कपूर और ईशान खट्टर

शाहिद कपूर और ईशान खट्टर को एक साथ देखकर कभी भी ऐसा नहीं लगता है कि दोनों सौतेले भाई हैं। दोनों के बीच काफी अच्छी अंडरस्टैंडिग है।

शाहिद कपूर और ईशान खट्टर

बता दें कि जहां शाहिद कपूर, नीलिमा अजीम और पंकज कपूर के बेटे हैं तो वहीं ईशान खट्टर, नीलिमा अजीम और राजेश खट्टर के बेटे हैं। इसके बावजूद शाहिद और ईशान एक दूसरे से खूब प्यार करते हैं।

दोनों के लिए एक दूसरे के मन में काफी इज्जत है और वे कभी भी छोटी-मोटी चीजों पर बात करने के लिए कतराते नहीं हैं।

त्रिशाला दत्त और इकरा-शहरान

त्रिशाला-शहरान और इकरा में भले ही उम्र का अंतर काफी ज्यादा हो, मगर इन तीनों की एक दूसरे से जबरदस्त बॉन्डिंग हैं। तीनों एक दूसरे से काफी प्यार करते हैं और भाई-बहन के रूप में तीनों की बॉन्डिंग भी जबरदस्त है।

बता दें कि त्रिशाला दत्त, संजय दत्त और रिचा शर्मा की बेटी हैं। तो वहीं इकरा और शहरान संजय और मान्यता के बच्चे हैं। इतना अंतर होने के बावजूद भाई बहनों में काफी प्यार देखने को मिलता है।

Related Articles

Back to top button