विशेष

जब राजेश खन्ना ने 36 साल छोटी एक्ट्रेस संग दिए थे बोल्ड सीन, दोनों की मौत का है अजीब सा कनेक्शन

बॉलीवुड इंडस्ट्री के पहले मेगास्टार राजेश खन्ना ने अपने बेहतरीन अभिनय से लोगों का दिल जीत लिया था। बॉलीवुड में काका के नाम से मशहूर राजेश खन्ना ने जैसा स्टारडम देखा है, कहते हैं वैसा किसी ने नहीं देखा। सुपरस्टार राजेश खन्ना ने 70 से 80 के दौरान कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। बता दें हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना की आज 10वीं डेथ एनिवर्सरी है, जिसके मौके पर उनके फैंस और परिवारवाले काफी भावुक हो जाते हैं और उनको भावपूर्ण श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 18 जुलाई 2012 को कैंसर से राजेश खन्ना का निधन हो गया था।

हिंदी सिनेमा में राजेश खन्ना को जो स्टारडम हासिल हुआ था वह ना उनके पहले किसी दूसरे कलाकार को नसीब हुआ और ना ही उनके बाद। बॉलीवुड में कदम रखने के कुछ सालों बाद ही राजेश खन्ना सुपरस्टार बन गए थे। ढलती उम्र के साथ भी उनका फिल्मी करियर का ग्राफ काफी अच्छा रहा है। साल 1966 में राजेश खन्ना ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उन्हें हर एक वर्ग और उम्र के लोग काफी पसंद करते थे।

बता दें कि उस दौर में राजेश खन्ना की फीमेल फैंस की कोई कमी नहीं थी। “काका” के लिए उस दौर की लड़कियां गजब की दीवानी हुआ करती थीं। वह उनकी फोटो से ही शादी कर लिया करती थीं। राजेश खन्ना ने लीड एक्टर के तौर पर 1996 में आई “सौतेला भाई” के बाद काम करना बंद कर दिया था। हालांकि, इसके 12 साल बाद 2008 में उन्होंने लीड एक्टर के तौर पर पर्दे पर वापसी की थी। उन्होंने इस फिल्म में अपनी उम्र से 36 साल छोटी अभिनेत्री के साथ इंटिमेट सीन दिए थे, जो खूब चर्चा में रहा था।

राजेश खन्ना ने 36 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ दिए थे इंटिमेट सींस

आपको बता दें कि सुपरस्टार राजेश खन्ना की आखिरी फिल्म 2008 में आई थी। इस फिल्म का नाम “वफा : अ डेडली लव स्टोरी” थी। काफी लंबे समय के बाद उन्होंने इस फिल्म के जरिए इंडस्ट्री में वापसी करने का प्रयास किया था, परंतु सफल नहीं रहा था। लेकिन इस फिल्म को लेकर राजेश खन्ना काफी सुर्खियों का विषय बने हुए थे। दरअसल, इसके पीछे की मुख्य वजह यह थी कि फिल्म में उन्होंने अपने से 36 साल छोटी अभिनेत्री के साथ बोल्ड और इंटिमेट सीन्स दिए थे।

इस फिल्म में राजेश खन्ना के साथ नजर आई अभिनेत्री का नाम लैला खान था। इस फिल्म में लैला खान के साथ राजेश खन्ना के कई इंटिमेट सींस फिल्माए गए थे, जिसे फैंस के द्वारा काफी पसंद किया गया था।

राजेश खन्ना और लैला खान की मौत के बीच है अजीब कनेक्शन

आपको बता दें कि राजेश खन्ना और लैला खान की मौत के बीच अजीब सा कनेक्शन है। दरअसल, इन दोनों ही एक्टर्स की मौत लगभग 1 साल के अंतर में हुई थी। जहां राजेश खन्ना साल 2012 में इस दुनिया को हमेशा हमेशा के लिए अलविदा कह कर चले गए थे। वहीं उनसे एक साल पहले यानी साल 2011 में लैला खान और उनके पूरे परिवार की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद फिर राजेश खन्ना मरते दम तक किसी और फिल्म में नजर नहीं आए।

राजेश खन्ना ने 16 साल छोटी एक्ट्रेस से की शादी

राजेश खन्ना ने अपने से 16 साल छोटी अभिनेत्री से शादी की थी। वह अभिनेत्री कोई और नहीं बल्कि डिंपल कपाड़िया हैं। लेकिन इन दोनों के विवाह का रिश्ता ज्यादा समय तक ना चल सका। डिंपल कपाड़िया बेटियों की मां बन चुकी थीं और वह फिल्म में वापसी करना चाहती थीं। लेकिन राजेश खन्ना इसके लिए राजी नहीं हुए थे, जिसकी वजह से इन दोनों के बीच दूरियां आ गई थीं। वह दोनों बिना तलाक लिए ही अलग अलग रहने लगे थे।

आपको बता दें कि डिंपल कपाड़िया से शादी करने से पहले राजेश खन्ना ने अंजू महेंद्रू को 7 साल तक डेट किया था। लेकिन इनका रिश्ता खत्म हो गया था। ऐसा बताया जाता है कि जब साल 1984 में डिंपल कपाड़िया से राजेश खन्ना अलग हुए थे तो वह वापस अंजु महेंद्रु के पास चले गए थे। लेकिन डिंपल कपाड़िया ही थीं, जिन्होंने अपनी जिंदगी के आखिरी दिनों में उनका साथ दिया था।

जब राजेश खन्ना की सेहत बहुत ज्यादा बिगड़ गई तब डिंपल कपाड़िया उनकी जिंदगी में फिर से लौट आईं और जुलाई 2012 में उनकी आखिरी सांस तक डिंपल कपाड़िया उनके साथ ही रही थीं।

Related Articles

Back to top button