बॉलीवुड

बॉलीवुड में जल्द कदम रखने वाली है ये पाकिस्तानी एक्ट्रेस, खूबसूरती के दम पर मचा रही है हंगामा

पाकिस्तान फिल्मी जगत में काम करने वाले हर स्टार्स का सपना है कि वो बॉलीवुड में काम करे। कई सारे पाकिस्तान के अभिनेताओं को तो बॉलीवुड में काम करने का मौका भी मिला है और इन्होंने बॉलीवुड में काम करके खूब नाम भी कमाया है। अब जल्द ही पाकिस्तान की एक ओर अभिनेत्री बॉलीवुड में कदम रखने वाली है और बॉलीवुड फिल्म में नजर आने वाली है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aleeze Nasser (@aleezenasserofficial)

इस अभिनेत्री का नाम Aleeze Nasser है। Aleeze Nasser ने पाकिस्तानी फिल्म ‘यालघार’ में काम किया है। वहीं अब ये एक बॉलीवुड फिल्म में नजर आने वाली हैं। खबरों के अनुसार पाकिस्तानी अभिनेत्री Aleeze Nasser को एक बॉलीवुड फिल्म ऑफर हुई है, जिसे इन्होंने साइन कर लिया है।

Aleeze पाकिस्तान में काफी फेमस है और अब ये बॉलीवुड में कदम रखने वाली हैं। दुबई में जन्मीं Aleeze ने यहां से अपनी शिक्षा पूरी की थी। इसके बाद ये अमेरिका चली गई थीं। जहां से इन्होंने न्यूयॉर्क फिल्म एकेडमी से सिनेमा की पढ़ाई की। इसके बाद इन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा और खूब नाम कमाया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aleeze Nasser (@aleezenasserofficial)


दुबई में मॉडलिंग करने के दौरान ही पाकिस्तानी निर्देशक हसन राना ने अपनी फिल्म यालघार इनको ऑफर की थी। इस फिल्म में Aleeze के काम को लोगों ने खूब पसंद किया था और ये कई सारी फिल्मों में नजर आने वाली है। Aleeze का सपना बॉलीवुड में काम करने का है और ये सपना जल्द ही पूरा होने वाला है। Aleeze के अनुसार वो हमेशा से बॉलीवुड की बहुत बड़ी प्रशंसक रही हैं। उन्हें शाहरुख खान बहुत पसंद हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aleeze Nasser (@aleezenasserofficial)

Aleeze सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं और रोज अपनी तस्वीरें व वीडियो शेयर करती रहती हैं। पाकिस्तान में इन्हें अच्छी खासी पहचान मिली है। वहीं अब ये बॉलीवुड में भी काम करने वाली है। हालांकि इनको कौन सी फिल्म ऑफर हुई है इसके बारे में अभी जानकारी नहीं है।

Related Articles

Back to top button