धार्मिक

दिसंबर में होगा इन 4 ग्रहों का राशि परिवर्तन, जानें आपके जीवन पर कैसा पड़ेगा प्रभाव

दिसंबर महीने में चार ग्रह अपनी राशि बदल रहे हैं, जिससे की हर राशि के जातकों के जीवन पर असर पड़ने वाला है। पंडितों के अनुसार अगले माह शुक्र ग्रह, सूर्य ग्रह, बुध ग्रह और मंगल ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं। शुक्र देव वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। सूर्य ग्रह और बुध ग्रह धनु राशि में प्रवेश करने वाले हैं। जबकि मंगल ग्रह मेष राशि में गोचर करेंगे। इन चारों ग्रहों के राशि परिवर्तन से 12 राशियों पर असर देखने को मिलेगा। आइए नजर डालते हैं कि ग्रहों का राशि परिवर्तन किस तारीख को होगा और इसका प्रभाव क्या होगा।

शुक्र देव का वृश्चिक राशि में प्रवेश

शुक्र देव अपनी स्वराशि तुला से वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। ये राशि परिवर्तन 11 दिसंबर को होगा। शुक्र देव 4 जनवरी तक इसी राशि में स्थित रहेंगे। इस ग्रह को भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक माना जाता है। शुक्र के वृश्चिक राशि में प्रवेश करने से कुछ राशियों के जातकों को शुभ फल मिलेगा। तो कुछ राशियों के लिए ये अशुभ हो सकता है। शुक्र देव का ये गोचर कई लोगों के वैवाहिक जीवन पर प्रभाव डाल सकता है।

करें ये उपाय

शुक्र ग्रह को अनुकूल बनाए रखने के लिए सफेद रंग की चीजों का दान करें और इस ग्रह से जुड़ी कथा को हर शुक्रवार के दिन पढ़ें।

सूर्य देव करेंगे धनु राशि में प्रवेश

सूर्य देव वृश्चिक राशि से निकलकर 15 दिसंबर को धनु राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि में सूर्य देव 14 जनवरी तक स्थित रहेंगे। इसके बाद सूर्य देव इस राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य ग्रह के धनु राशि में प्रवेश करने से सभी राशियों को शुभ फल ही मिलेगा। धनु राशि के जातकों पर इस परिवर्तन का काफी अच्छा असर पड़ेगा और धन लाभ होगा। साथ में ही करियर में बदलाव आएगा और हो सकता है कि प्रमोशन मिल जाए या नई जॉब लग जाए।

करें ये उपाय

सूर्य देव के बुरे प्रभाव से बचने के लिए रोज सुबह इस ग्रह की पूजा करें और सूर्य को अर्घ्य दें।

बुध देव का होगा धनु राशि में गोचर

बुध ग्रह धनु राशि में प्रवेश करेंगे। ये प्रवेश 17 दिसंबर को होगा। इस राशि में ग्रहों के राजकुमार और बुद्धि के कारक माने जाने वाले बुध ग्रह 5 जनवरी 2021 तक रहेंगे। इस राशि में बुध देव और सूर्य ग्रह की युति होंगे। जिससे की बुधादित्य योग का निर्माण होगा। इस राशि परिवर्तन से हर राशि पर असर पड़ेगा। कुछ जातकों का करियर अच्छा बन जाएगा जबकि कई लोगों के दांपत्य जीवन पर इसका शुभ असर होगा।।

करें ये उपाय

बुध देव के राशि परिवर्तन से आपके जीवन में कोई बुरा असर ना पड़े इसके हेतु हरि चीजों का दान करें और बुध ग्रह की कथा को पढ़ें।

मंगल का मेष राशि में प्रवेश

24 दिसंबर को मंगल ग्रह अपनी स्वराशि मेष में मार्गी करेंगे और मेष में प्रवेश करेंगे। इस राशि परिवर्तन का सबसे अच्छा प्रभाव मेष राशि के जातकों पर पड़ने वाला है। वहीं अन्य राशि के लोग सावधान रहें और अपने गुस्से पर काबू रखें। अधिक गुस्सा करने से आपका नुकसान हो सकता है।

करें ये उपाय

मंगल ग्रह आपके अनुकूल बना रहे। इसके लिए हर मंगलवार को लाल रंग की वस्तुओं का दान करें। साथ में ही हनुमान जी की पूजा करें।

Related Articles

Back to top button