बॉलीवुड

कपूर खानदान की बहू बनने के लिए इन 3 एक्ट्रेसेस ने त्याग दिया था अपना सक्सेसफुल करियर

बॉलीवुड में कपूर खानदान काफी मशहूर है। इस परिवार से हर एक शख्स बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़ा हुआ है और बड़े मुकाम पर पहुंचे हुए हैं। कपूर खानदान में पृथ्वीराज कपूर से लेकर शशि कपूर, शम्मी कपूर, रणबीर कपूर और ऋषि कपूर हर किसी ने अपनी एक अलग पहचान बनाई। लेकिन पृथ्वीराज कपूर ने एक ऐसी परंपरा बनाई थी जिसे तोड़ने की हिम्मत किसी की नहीं हुई थी। दरअसल, पृथ्वीराज कपूर के नियम के मुताबिक, कपूर खानदान में बहू-बेटियों को फिल्म करने की इजाजत नहीं थी।

kapoor family

ऐसे में जो कोई भी इस खानदान से जुड़ता था उसे अपने करियर को छोड़ना पड़ता था। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कपूर खानदान की उन तीन बहुओं के बारे में जिन्होंने कपूर खानदान की बहू बनने के लिए अपने सक्सेसफुल करियर को त्याग दिया था।

बबीता कपूर


बता दें, बबीता कपूर की शादी राज कपूर के सबसे बड़े बेटे रणधीर कपूर के साथ हुई है। इन दोनों की प्रेम कहानी फिल्म ‘कल आज और कल’ के सेट पर शुरू हुई थी। इस फिल्म में बबीता के साथ-साथ पृथ्वीराज कपूर, राज कपूर और रणधीर कपूर भी नजर आए थे। रणधीर कपूर और बबीता की शादी 6 नवंबर साल 1971 में हुई थी।

इनकी शादी के बाद इनके घर दो बेटियों का जन्म हुआ जिनका नाम करिश्मा और करीना रखा गया। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि करीना और करिश्मा आज बॉलीवुड का एक बड़ा नाम है और उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री को कई सुपरहिट फिल्में दी।

बता दें, कपूर खानदान में शादी करने के बाद बबीता ने अपने फिल्मी दुनिया से किनारा कर लिया और अपना घर संभालने लगी थी। लेकिन वह बिल्कुल नहीं चाहती थी कि उनकी बेटियों के साथ भी ऐसा ही हो। ऐसे में उन्होंने अपनी बड़ी बेटी करिश्मा को फिल्मों में काम करने की अनुमति दी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि करिश्मा एकलौती कपूर खानदान की बेटी है जिन्होंने पृथ्वीराज की इस परंपरा को तोड़ा था। पृथ्वीराज के बनाए गए इस नियम को तोड़ने की हिम्मत किसी की नहीं थी, लेकिन करिश्मा कपूर इस परंपरा को तोड़कर आगे आई और उन्होंने फिल्मी करियर में सफलता भी पाई।

बड़ी बहन करिश्मा को देखने के बाद करीना के मन में भी फिल्मों में काम करने की ललक जगी और उन्होंने भी अपनी मेहनत के दम पर एक बड़ी सफलता हासिल की। हालांकि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए बबिता को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। क्योंकि बेटियों की एक्टिंग के लिए रणधीर कपूर राजी नहीं थे। ऐसे में बबीता और रणधीर के बीच काफी अनबन होने लगी और फिर साल 1988 में इन दोनों ने अलग होने का फैसला ले लिया। हालांकि जब करीना और करिश्मा को फिल्मी दुनिया में सफलता हाथ लगी तो रणधीर ने एक बार फिर बबिता से रिश्ता जोड़ लिया और बेटियों का भी साथ दिया, लेकिन फिर भी ये जोड़ी एक साथ एक ही घर में नहीं रही।

गीता बाली

गीता बाली बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री थी और उन्होंने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया था। गीता बाली ने शम्मी कपूर से शादी रचाई थी। इन दोनों की पहली मुलाकात फिल्म ‘रंगीन रातें’ के सेट पर हुई थी जिसके बाद इन्होंने शादी करने का फैसला किया। हालांकि गीता बाली जानती थी कि कपूर खानदान में शादी करने के बाद उन्हें फिल्मों में काम करने नहीं दिया जाएगा।

geeta bali

ऐसे में वह शम्मी कपूर के बार-बार प्रपोज करने पर भी मना कर देती थी। लेकिन शम्मी कपूर उन्हें बार-बार प्रपोज करते थे। एक दिन शम्मी कपूर ने फिर गीता बाली के सामने शादी की बात छेड़ी तो इस दौरान गीता ने कह दिया कि, तुम अभी शादी कर लो और शम्मी ने लिपस्टिक से गीता की मांग भर दी थी।

geeta bali

24 अगस्त 1955 को गीता और शम्मी कपूर की शादी हुई थी। इसके बाद गीता ने फ़िल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया था। शादी के बाद शम्मी और गीता के घर आदित्य राज कपूर और बेटी कंचन का जन्म हुआ। साल 1965 में स्मॉल पॉक्स के कारण गीता बाली की मौत हो गई लेकिन शादी के बाद उन्होंने कभी फ़िल्मी दुनिया की तरफ रुख नहीं किया। गीता बाली ने पूरे मन से कपूर खानदान की इस परंपरा को निभाया।

नीतू सिंह


बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस नीतू सिंह ने भी राज कपूर के छोटे बेटे ऋषि कपूर से शादी की थी। कहा जाता है कि, महज 14 साल की उम्र में ही नीतू सिंह, ऋषि कपूर को दिल दे बैठी थी। इसके बाद इस जोड़ी ने 22 जनवरी 1980 को शादी रचा ली। बता दें, इससे पहले ही नीतू ने हिंदी सिनेमा में स्टारडम हासिल कर लिया था। लेकिन कपूर खानदान की बहू बनने के बाद नीतू ने भी अपने फ़िल्मी करियर को त्याग दिया था।

rishi kapoor

शादी के बाद नीतू की आखिरी फिल्म 1983 में रिलीज ‘गंगा मेरी माँ’ थी। इस फिल्म में उन्होंने इसलिए काम किया क्योंकि उन्होंने शादी से पहले ही इसे साइन कर लिया था। फिर उन्होंने अपना घर संभाला। इसके बाद वह साल 2012 में ‘जब तक है जान’ में एक छोटे से किरदार में नजर आई थी।

rishi kapoor

इसके बाद साल 2013 में नीतू सिंह ने अपने पति ऋषि कपूर और बेटे रणबीर कपूर के साथ फिल्म ‘बेशरम’ में काम किया था। हालांकि, नीतू कई इंटरव्यू के दौरान ये कह चुकी थी कि, शादी के बाद फ़िल्में न करने का फैसला उनका खुदा का था।

Related Articles

Back to top button