स्वास्थ्य

चाय के साथ इन 5 चीजों का भूलकर भी ना करें सेवन, शरीर को पहुंच सकता है नुकसान

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं चाय सभी लोगों के जीवन का अहम हिस्सा माना जाता है। लोग अपने दिन की शुरुआत सूरज की पहली किरण से नहीं बल्कि चाय की चुस्कियों से शुरू करते हैं। चाय सिर्फ भारत का ही नहीं बल्कि दुनिया भर का एक लोकप्रिय पेय है। जब लोग चाय पीते हैं तो उसके साथ कुछ ना कुछ जरूर खाते हैं लेकिन कुछ ऐसे खाने की चीजें हैं जिनका चाय के साथ सेवन करना ठीक नहीं माना जाता है। जी हां, क्योंकि इसके कारण स्वास्थ्य को नुकसान पहुंच सकता है।

आजकल के समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जो चाय के साथ जो चीज मिलती है उसका सेवन कर लेते हैं परंतु स्वास्थ्य के लिहाज से यह ठीक नहीं माना जाता है। कुछ ऐसी चीजें होती हैं जिनका चाय के साथ सेवन नहीं करना चाहिए अन्यथा इसके कारण आपके शरीर को नुकसान पहुंच सकता है। तो चलिए जानते हैं आखिर चाय के साथ किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

चाय के साथ भूलकर भी न खाएं ये चीजें

चाय के साथ बेसन की चीजों का ना करें सेवन

अक्सर देखा गया है कि लोग चाय के साथ सबसे अधिक बेसन से बनी हुई चीजों का सेवन करते हैं। लोग नमकीन, पकोड़े या फिर और कुछ जो बेसन से बनी होती है उसको चाय के साथ खाना पसंद करते हैं परंतु स्वास्थ्य की दृष्टि से ठीक नहीं माना जाता है। अगर हम हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो चाय के साथ बेसन की चीजों का सेवन किया जाए तो इसके कारण शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने लगती है, जिसके कारण पाचन संबंधित परेशानियां उत्पन्न होने की संभावना अधिक रहती है।

चाय के तुरंत बाद नहीं पीना चाहिए पानी

बहुत से लोगों की आदत होती है कि वह कई बार चाय के साथ या फिर चाय पीने के बाद पानी पी लेते हैं या फिर कोई भी ठंडी चीज का सेवन कर लेते हैं लेकिन आपकी यह आदत बिल्कुल भी ठीक नहीं है क्योंकि चाय पीने के तुरंत बाद अगर पानी का सेवन किया जाए तो इसके कारण पाचन तंत्र पर बुरा प्रभाव पड़ता है, जिससे गंभीर एसिडिटी या पेट से जुड़ी हुई समस्या उत्पन्न होने की संभावना अधिक रहती है। आप चाय पीने से पहले पानी पी सकते हैं परंतु चाय पीने के बाद तुरंत पानी ना पिएं।

नींबू का सेवन नहीं करना चाहिए

बहुत से लोगों को देखा गया है कि वह चाय में नींबू निचोड़ कर लेमन टी बनाकर इसका सेवन करते हैं परंतु यह चाय एसिडिटी, पाचन संबंधित और गैस की समस्या उत्पन्न कर सकती है। इसलिए हमेशा डॉक्टर की सलाह पर ही लेमन टी पीना चाहिए या फिर चाय के साथ नींबू की मात्रा वाली चीजों का सेवन भूलकर भी ना करें।

चाय के साथ हल्दी वाली चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए

आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि चाय पीने के तुरंत बाद आप ऐसी चीजें ना खाएं जिसमें हल्दी की मात्रा अधिक हो क्योंकि चाय और हल्दी में मौजूद रासायनिक तत्व आपस में क्रिया करके पेट रसायनिक क्रिया कर पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचा सकते हैं। अगर आप चाय के तुरंत बाद हल्दी वाली चीजों का सेवन करते हैं तो इसके कारण पेट में नुकसानदायक तत्वों का निर्माण हो सकता है।

चाय के साथ कच्ची चीजें ना खाएं

चाय के साथ कच्ची चीजों का सेवन करना स्वास्थ्य की दृष्टि से सही नहीं माना जाता है। इसके कारण सेहत और पेट से जुड़े हुए बहुत से नुकसान पहुंच सकते हैं। इसलिए चाय के साथ सलाद, अंकुरित अनाज या फिर उबला हुआ अंडा खाने से बचें।

Related Articles

Back to top button