धार्मिक

घर के मुख्य द्वार में लगा दें ये 3 चीज, पैसों की आवक बढ़ जाएगी, परिवार में शांति रहेगी

वास्तु शास्त्र घर की सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा को लेकर बहुत कुछ कहता है। घर में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखने के लिए सभी चीजों का वास्तु के अनुसार होना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में आज हम आपको घर के मुख्य द्वार से जुड़े कुछ वास्तु नियम बताने जा रहे हैं। घर का मुख्य द्वार वह जगह होती है जहां से घर में पॉजिटिव और नेगेटिव एनर्जी अंदर आती है। इसलिए इसे बनवाते समय आपको कुछ खास चीजों का अवश्य ध्यान रखना चाहिए।

1. जब भी घर का मुख्य द्वार बनाए तो उसके नीचे चांदी का तार रख देना चाहिए। ऐसा करना वास्तु के हिसाब से बहुत शुभ माना जाता है। चांदी से घर में लक्ष्मी का वास होता है। ऐसी मान्यता है कि घर के मुख्य द्वार के नीचे यदि चांदी के तार को रख दिया जाए तो घर में पैसों की आवक बढ़ जाती है। आपको जीवन में धन की कभी कोई कमी नहीं होती है।

दरअसल चांदी को शीतलता का प्रतीक भी माना जाता है। इसके इस्तेमाल से घर में शांत और पॉजिटिव महोल बना रहता है। परिवार मेंलड़ाई झगड़े नहीं होते हैं। आपसी प्यार कभी कम नहीं होता है।

2. जब भी घर का मुख्य द्वार बनवाए तो उसकी चौखट लकड़ी ही ही रखे। ऐसी मान्यता है कि लकड़ी घर के अंदर आने वाली नेगेटिव वाइव्‍स को रोकने का काम करती है। इसे लगाने के बाद घर में सिर्फ पॉजिटिव एनर्जी ही प्रवेश करती है। वास्तु के अनुसार उसे चौखट के रूप में लगाना बहुत शुभ होता है।

3. घर के मुख्य द्वार को सजाने के लिए ओम, स्वास्तिक जैसे धार्मिक चिह्नों का प्रयोग करना चाहिए। ऐसी चीजें लगाने से घर में पॉजिटिव एनर्जी खींची चली आती है। इन्हें यदि मुख्य द्वार पर लगाया जाए तो घर में सुख समृद्धि और शांति आने लगती है।

4. घर के मुख्य द्वार को बनाने में काला रंग भूलकर भी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। काला रंग नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है। इसलिए इसकी बजाए घर के मुख्य द्वार पर हल्‍के रंगों का इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसा किया जाए तो घर का मुखिया टेंशन फ्री रहता है। इसके अलावा घर में प्रेम और शांति बनी रहती है।

Related Articles

Back to top button