मनोरंजन

पहली बीवी छोड़ दोस्त पत्नी की से शादी की थी हिमेश रेशमिया ने, बेहद सुन्दर है दूसरी बीवी

हिमेश रेशमिया अपने अलग स्टाइल को लेकर जाने जाते हैं। हिमेश रेशमिया ने अपनी मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में एक अच्छा खासा मुकाम हासिल किया है। हिमेश रेशमिया की गिनती बॉलीवुड के ऑलराउंडर में की जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि वह सिंगर, कंपोजर होने के साथ ही फिल्मों में अभिनय भी कर चुके हैं। मौजूदा समय में हिमेश रेशमिया की फैन फॉलोइंग बहुत अच्छी है और लोग इनके गाने बहुत पसंद करते हैं।

हिमेश रेशमिया का जन्म 23 जुलाई 1973 को गुजरात में हुआ था। बॉलीवुड सिंगर व एक्टर हिमेश रेशमिया की निजी जिंदगी एक समय पहले काफी सुर्खियों में थी। उन्होंने अपनी एक्स वाइफ कोमल के साथ 22 साल का रिश्ता खत्म कर अपनी गर्लफ्रेंड से दूसरी शादी रचा ली थी। आज हम आपको हिमेश रेशमिया के 49वें जन्मदिन पर उनकी जिंदगी से जुड़ी हुई कुछ महत्वपूर्ण बातें बताने जा रहे हैं।

हिमेश रेशमिया का करियर

हिमेश रेशमिया ने अपने करियर की शुरुआत महज 16 वर्ष की आयु में दूरदर्शन अहमदाबाद से कर दी थी। हिमेश रेशमिया बतौर म्यूजिक डायरेक्टर बॉलीवुड इंडस्ट्री में आए और उन्होंने “आप का सुरूर” गाने से खुद को लांच किया। इस गाने के माध्यम से उन्हें अच्छी खासी लोकप्रियता हासिल हुई। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में बतौर हीरो भी काम किया है।

हिमेश रेशमिया ने सिंगर, कंपोजर के तौर पर तेरे नाम, तेरा सुरूर, किक, अपने के साथ कई हिट फिल्मों में संगीत दिया। सलमान खान की फिल्म में हिमेश रेशमिया का कोई ना कोई गाना जरूर शामिल होता है। हिमेश रेशमिया ने अपने टैलेंट के दम पर हमेशा ही खुद को बाकियों से आगे रखा है। परंतु हिमेश रेशमिया की जिंदगी बिल्कुल भी आसान नहीं रही है।

इस घटना ने हिमेश रेशमिया को बना दिया गायक

23 जुलाई 1973 को दिग्गज गुजराती म्यूजिक डायरेक्टर विपिन रेशमिया के घर हिमेश रेशमिया का जन्म हुआ था। रिपोर्ट्स की मानें, तो जब हिमेश रेशमिया की उम्र 13 वर्ष की थी तब उनके बड़े भाई का देहांत हो गया था। फिल्मफेयर की एक रिपोर्ट के अनुसार, हिमेश रेशमिया ने तभी यह निर्णय ले लिया था कि वह म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी और अपने पिता के लिए एक बड़ा नाम कमाने के लिए मेहनत करेंगे। शुरुआत में हिमेश रेशमिया ने कई टीवी शोज के टाइटल ट्रैक आदि कंपोज किए।

डेब्यू गाने के लिए मिल चुका है फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू सिंगर अवॉर्ड

हिमेश रेशमिया ने अपने म्यूजिक करियर की शुरुआत सलमान खान की फिल्म “प्यार किया तो डरना क्या” से की थी। यह फिल्म काफी हिट साबित हुई थी। इस फिल्म के बाद हिमेश रेशमिया ने सलमान खान की कई फिल्मों में अपना संगीत दिया, जो हमेशा सुपरहिट रहा। हिमेश रेशमिया ने आशिक बनाया आपने, झलक दिखला जा जैसे सुपरहिट गाने बॉलीवुड को दिए हैं। बता दें कि हिमेश रेशमिया हिंदी सिनेमा के पहले ऐसे सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर हैं जिन्हें उनके पहले डेब्यू गाने के लिए फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू सिंगर के अवॉर्ड से नवाजा गया।

हिमेश रेशमिया ने साल 2007 में फिल्म “आप का सुरूर” से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। हिमेश रेशमिया का पहला एल्बम इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री के इतिहास में सबसे ज्यादा बिकने वाला एल्बम साबित हुआ है। लंदन के वेम्बले स्टेडियम में परफॉर्म करने वाले हिमेश रेशमिया पहले भारतीय कलाकार हैं। इतना ही नहीं बल्कि उनकी फिल्म “कजरारे” जॉर्डन के पेट्रा में शूट होने वाली पहली भारतीय फिल्म है।

हिमेश रेशमिया की निजी जिंदगी

अगर हम हिमेश रेशमिया की निजी जिंदगी पर नजर डालें, तो फिल्म इंडस्ट्री में ऊंचा मुकाम हासिल करने के बाद हिमेश रेशमिया ने 11 मई 2018 को टीवी एक्ट्रेस सोनिया कपूर से शादी रचाई थी। सोनिया कपूर कृष्णा, सती, किट्टी पार्टी, रीमिक्स, यस बॉस और कैसा ये प्यार है जैसे टीवी सीरियल में काम कर चुकी हैं। यह हिमेश रेशमिया की दूसरी शादी है। शादी गुजराती रीति-रिवाजों से संपन्न हुई। हिमेश रेशमिया और सोनिया 10 साल तक रिलेशनशिप में थे।

आपको बता दें कि हिमेश रेशमिया की पहली शादी साल 1995 में कोमल से हुई थी। इसके बाद उनके घर एक बेटे का जन्म हुआ, जिसका नाम स्वयं है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सोनिया हिमेश रेशमिया की पहली पत्नी कोमल की बहुत करीबी दोस्त हुआ करती थीं और सोनिया का उनके घर पर आना जाना रहता था।

इसी दौरान हिमेश रेशमिया से सोनिया की नज़दीकियां बढ़ गई थी। आखिरकार हिमेश रेशमिया ने अपनी पहली पत्नी कोमल को 2016 में तलाक दे दिया। इसके बाद 11 मई 2018 को हिमेश रेशमिया ने गर्लफ्रेंड सोनिया कपूर से शादी रचा ली।

Related Articles

Back to top button