बॉलीवुड

जब खुद से कम उम्र के लड़कों पर दिल हार बैठी छोटे पर्दे की ये 7 हसीनाएं, बड़े बड़े नाम हैं शामिल

प्यार करने वाले किसी की उम्र नहीं देखते, दिल तो दिल है किसी पर भी आ जाता है, शायद इसीलिए कहा गया ‘दिल तो बच्चा है जी…’। दरअसल, इन दिनों छोटे पर्दे के सबसे मशहूर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की बबीता और टप्पू की लव स्टोरी ने हर किसी को हैरान कर दिया है। हाल ही में खबर आई है कि, शो में बबीता का किरदार निभा रही अभिनेत्री मुनमुन दत्ता और टप्पू का किरदार निभा रहे हैं राज अंदकत एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

munmun dutta

मुनमुन दत्ता, राज से करीब 9 साल बड़ी है। वहीं राज अंदकत की उम्र 24 साल है जबकि मुनमुन दत्ता 33 साल की है। हालांकि ये कोई पहली जोड़ी नहीं है जिनकी उम्र में इतना फासला है, इससे पहले भी कई ऐसी एक्ट्रेस है जो अपने से कम उम्र के लड़कों पर दिल हार बैठी हैं। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे टीवी दुनिया की उन हसीनाओं के बारे में जिन्होंने खुद से कम उम्र के लड़कों को डेट किया है।

करणवीर बोहरा और टीजे सिद्धू

karanvir bohra

टीवी के जाने-माने अभिनेता करणवीर बोहरा और टीजे सिद्धू की शादी को करीब 15 साल हो चुके हैं। इन दोनों की तीन बेटियां भी है। बता दें, टीजे सिद्धू, करणवीर बोहरा से करीब 2 साल बड़ी है।

देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी

gurmeet

देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी को टीवी की सबसे खूबसूरत जोड़ी मानी जाती है। इन दोनों की मुलाकात मुंबई में हुई थी। देबिना और गुरमीत एक साथ कई सीरियल्स में भी आ चुके हैं। दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी की थी हालांकि कुछ दिनों बाद इन्होंने अपनी शादी का खुलासा कर दिया था। कम ही लोग जानते हैं कि देबिना, गुरमीत से बड़ी है।

गौहर खान और जेब दरबार

gouhar khan

जैद दरबार और गौहर खान ने लॉकडाउन के दौरान शादी की है। कहा जाता है कि, लॉकडाउन के समय ही इन दोनों के बीच दोस्ती हुई थी और दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। बता दें, जैद दरबार, गौहर खान से 12 साल छोटे हैं।

करण पटेल और अंकिता भार्गव

karan patel

करण पटेल और अंकिता भार्गव ने अपनी शादी से पहले लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। इसके बाद ही दोनों ने शादी करने का फैसला किया। अंकिता, करण से करीब 2 साल बड़ी है।

मोहित सहगल और सनाया ईरानी

sanaya irani

मोहित सहगल और सनाया ईरानी की मुलाकात टीवी सीरियल ‘मिले जब हम तुम’ के सेट पर हुई थी। इसके बाद इन दोनों ने साल 2016 में शादी कर ली। बता दें, सनाया भी मोहित सहगल से 2 साल बड़ी है।

सुयश रॉय और किश्वर मर्चेंट

kishwar merchant

सुयश रॉय और किश्वर मर्चेंट की पहली मुलाकात टीवी सीरियल ‘प्यार की ये एक कहानी’ के सेट पर हुई थी। किश्वर मर्चेंट भी बाकी हसीनाओं की तरह सुयश से बड़ी है।

Related Articles

Back to top button