धार्मिक

आलसपन की जीती जागती मिसाल होती हैं इन 4 राशियों की लड़कियां, कहीं आप भी तो नहीं शामिल?

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार किसी व्यक्ति की राशि से उसके हाव-भाव, व्यवहार और यहां तक की भविष्य के बारे में भी कुछ बातें पता लगाई जा सकती हैं। ऐसे में अगर बात करें लोगों के कार्य करने की क्षमता की तो कुछ लोग होते हैं, जो मिनटों में ही अपना काम खत्म कर देते हैं, वहीं कुछ लोग मिनटों के काम को घंटो लगा देते हैं। लिहाजा इन्हें आलसी लोगों की श्रेणी में रखा जाता है। ये अपने काम को टालते रहते हैं, जिसकी  वजह से इन्हें बाद में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बहरहाल, आज हम आपको ऐसी राशियों की लड़कियों के बारे बताने जा रहे हैं, जो आलसी कहे जाते हैं…

मेष राशि

इस राशि की लड़कियां महा आलसी होती हैं। वैसे तो ये दिमाग से तेज होती हैं, मगर जब काम करने की बारी आती है तो ये सबसे पीछे रहते हैं। इन लड़कियों को सिर्फ दिमागी काम करना ही अच्छा लगता है, वहीं शारीरिक मेहनत की बात आते ही ये लड़कियां पीछे हट जाती हैं। इनके इसी आलसी स्वभाव के कारण कई बार इनके पार्टनर और फैमिली मेंबर भी इनसे नाराज हो जाते हैं, क्योंकि ये अपने आलस की वजह से अपने फैमिली और दोस्तों का प्लान चौपट कर देती हैं। ये लड़कियां न खुद एन्जॉय करती हैं और ना ही दूसरों को करने देती हैं। इन्हें काम छोड़कर सिर्फ बिस्तर पर रहना ही अच्छा लगता है।

वृषभ राशि

इस राशि की लड़कियां दिमाग से तेज होती हैं और हमेशा ऐसे कार्य चुनती हैं, जिसमें फिजिकल एक्टिविटी न करनी पड़े। अगर इन्हें कभी फिजिकल काम मिल जाता है, तो ये उसे टालने की कोशिश करती हैं। मगर जब इनके करियर की बात आती है तो ये वहां आलस भूल जाते हैं और पूरा फोकस अपने करियर पर ही करते हैं। लिहाजा इन लड़कियों को इनका मनचाहा लक्ष्य मिलता है, वहीं अगर इन लड़कियों के पर्सनल लाइफ की बात करें तो ये महा आलसी होती हैं। इनके इसी आलसी व्यवहार के कारण इनके माता पिता इनसे नाराज रहते हैं।

सिंह राशि

इस राशि की लड़कियां आलस के मामले में सबसे ऊपर होती हैं। वैसे तो ये किसी भी काम के लिए मना नहीं करती हैं, मगर जब काम करने की बारी आती है तो ये अपने वादे से मुकर जाती हैं। ये लड़कियां कभी किसी के दबाव में काम नहीं करती हैं, इन्हें अपनी मनमर्जी और रूचि के मुताबिक ही काम करना अच्छा लगता है। अगर काम इनके पसंद का होता है तो ये उसे पूरा करके ही मानती हैं, वहीं अगर इन्हें काम में दिलचस्पी नहीं होती तो उसे नहीं करती हैं। ये शारीरिक मेहनत करने के बजाए अपनी बातों के दम पर काम को खत्म करना पसंद करती हैं क्योंकि ये हाजिर जवाबी होती हैं और अपनी बातचीत से सभी को इंप्रेस कर देती हैं।

मीन राशि

मीन राशि की लड़कियां बेहद आलसी होती हैं, इन्हें फिलीजकल काम करना बिल्कुल पसंद नहीं होता है। ये हर कार्य को अलग नजरिए से देखती हैं और क्रिएटिव होती हैं, यही वजह है कि ये किसी भी कार्य को कम समय में ही करना पसंद करती हैं। अगर इन्हें कोई काम मिलता है तो ये उस काम के शॉर्टकट ढूंढने में लग जाती हैं। ये किसी भी कार्य की जिम्मेदारी लेने से कतराती हैं, ये हमेशा अपनी ही दुनिया में रहना पसंद करती हैं। ऐसे में ये काम करने की बजाए एक अलग जगह पर बैठे रहना ही पसंद करती हैं। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक मीन राशि की लड़कियां गुस्सैल होती हैं और इनमें सहनशक्ति बिल्कुल भी नहीं होती है, मगर इन लड़कियों को दोस्त बनाना काफी अच्छा लगता है।

Related Articles

Back to top button