धार्मिक

राशिफल 20 अप्रैल: आज इन 7 राशियों को भाग्य के सहारे मिलेगा जबरदस्त धन लाभ, घर में आएंगी खुशियां

आज हम आपको बुधवार 20 अप्रैल का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 20 अप्रैल 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन हर तरफ से खुशियां लेकर आया है। कामकाज में मन मुताबिक सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। मानसिक चिंता दूर होगी। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का दिन सफलता दायक रहेगा। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। नौकरी के क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी। आप अपने लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं। अनुभवी लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपको अचानक धन लाभ मिलने के योग हैं। काम के सिलसिले में छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। व्यापार में आ रही समस्या खत्म होगी। लाभदायक समझौते हाथ लग सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। घर का माहौल सकारात्मक बना रहेगा। आपकी सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। काफी लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आपके अच्छे स्वभाव की लोग तारीफ करेंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। घर के किसी सदस्य से तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। आप अपने मनपसंद स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद ले सकते हैं। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आप कोई भी बड़ा फैसला ना लें अन्यथा नुकसानदेह साबित हो सकता है। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे ऐसे लोगों से दूरी बना कर रखना उचित रहेगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को यही सलाह दी जाती है कि आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव मत कीजिए अन्यथा मुनाफे में कमी आ सकती है। घर परिवार के लोगों के साथ आप ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन अति उत्तम रहेगा। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। परिवार का माहौल उत्सव जैसा हो सकता है। रोजगार के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयास आज फलीभूत होंगे। आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। अगर आपने पहले कोई निवेश किया है, तो उसका उचित लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को मन मुताबिक सफलता हासिल होगी, जिससे आपका मन हर्षित होगा। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियां खत्म हो सकती हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक रहेगा। कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो सोच विचार जरूर करें। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे, इसलिए सतर्क रहना होगा। लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचें। खास लोगों से जान पहचान हो सकती है। दोस्तों की मदद से आपके अधूरे काम पूरे होंगे। छोटे-मोटे व्यापारियों का समय सामान्य रहेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता पाने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। मन में तरह-तरह की बातें उत्पन्न हो सकती है, जिससे आप बेचैनी महसूस करेंगे। कार्यस्थल में कार्यभार अधिक होने की वजह से शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। आप बेकार की बातों पर ध्यान मत दीजिए। आपको अपने लक्ष्य पर फोकस करना होगा। अचानक ऑफिस के काम से यात्रा करनी पड़ेगी, आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा। अचानक करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं, जिनका फायदा उठाना चाहिए। जो लोग काफी लंबे समय से नई नौकरी की तलाश में भटक रहे थे, उनको कोई अच्छा अवसर मिलता हुआ नजर आ रहा है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन थोड़ा निराशाजनक नजर आ रहा है। कामकाज में कठिन मेहनत करने के बावजूद भी मन मुताबिक सफलता नहीं मिल पाएगी, जिससे आप काफी चिंतित रहेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। आपका ध्यान इधर-उधर भटक सकता है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस मिलने की उम्मीद बहुत कम है। परिवार वालों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। आप लगातार मेहनत करते रहें, आपको भविष्य में अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज नौकरी करने वाले लोगों का दिन बहुत शुभ नजर आ रहा है। आप अपनी प्रतिभा के दम पर कामयाबी हासिल करने में सफल रहेंगे। बड़े अधिकारी आपसे बेहद खुश रहने वाले हैं। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। अगर संपत्ति को लेकर कोई विवाद चल रहा है, तो वह खत्म होगा। आप विषम परिस्थितियों का डटकर सामना करेंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं, जिससे मन की शांति मिलेगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपके अधूरे काम पूरे होंगे। धन संबंधित लाभ होने की संभावना नजर आ रही है। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप हमेशा तैयार रहेंगे। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। ऑफिस में सहकर्मियों की पूरी मदद मिलेगी। कोई भी महत्वपूर्ण फैसला जल्दीबाजी में मत लीजिए। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देना होगा। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से सेहत नरम-गरम रहेगी। बाहर के खानपान से परहेज करने की आवश्यकता है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बेहद शुभ नजर आ रहा है। आप अपने अंदर एक नई ऊर्जा महसूस करेंगे। कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। इस राशि की महिलाएं घरेलू कामकाज में थोड़ा व्यस्त हो सकती हैं। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी, आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अनुभवी लोगों से संपर्क स्थापित हो सकता है, जो भविष्य में फायदेमंद साबित होगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज बिजनेस करने वाले लोगों को अपार सफलता मिलेगी। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारियों की मदद से अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में जोखिम उठाने से बचना होगा। जरूरी काम को लेकर अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। ससुराल पक्ष से चल रही अनबन खत्म होगी।

Related Articles

Back to top button