बॉलीवुड

भारती सिंह ने बेबी प्लैनिंग को लेकर किया खुलासा, कहा – 2021 में पहले बच्चे की मां बनेंगी

लाफ्टर क्वीन भारती सिंह इन दिनों अपने पति हर्ष के साथ सोनी टीवी के डांसिंग रियलिटी शो इंडियास बेस्ट डांसर को होस्ट करती हुई नजर आ रही है। शो में दोनों की केमिस्ट्री और कॉमेडी देखने लायक है। बता दें कि इंडियाज बेस्ट डांसर इन दिनों टीआरपी रेटिंग के मामले में नंबर वन पर है। इसका बहुत बड़ा क्रेडिट शो के होस्ट हर्ष और भारती को जाता है। दोनों को शो पर एक दूसरे की टांग खींचते हुए देखा जाता है। दोनों की मस्ती दर्शकों को बहुत पसंद आती है। हाल ही में शो के एक एपिसोड के दौरान भारती सिंह ने अपनी प्रेगनेंसी को लेकर खुलासा किया है। उन्होंने अपने पति और को-होस्ट हर्ष लिम्बचिया से वादा किया कि वे अगले साल उनके पहले बच्चे की मां बनेंगी।

बोली 2021 में रियल बेबी आ जाएगा

भारती ने एक डमी बेबी हाथ में लेकर हर्ष के साथ डांस किया। इसके बाद उन्होंने उस बेबी को दिखाते हुए कहा कि, वह नेशनल टीवी पर एक अनाउंसमेंट करने जा रही हैं। 2020 में यह बेबी फेक है, लेकिन 2021 में यह रियल हो जाएगा। उनके इस स्टेटमेंट के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि भारती प्रेग्नेंट हैं। हालांकि साफतौर पर अभी भारती ने कोई अनाउंसमेंट नहीं की है। लेकिन उनकी बातों से लग रहा है कि वह जल्द ही बेबी प्लान कर रही है। उन्होंने तो यह भी कहा कि शो के अगले सीजन को वह हाथ में बेबी लेकर होस्ट करेंगी या फिर यह भी हो सकता है कि तब वह प्रेगनेंट हो।

पत्नी के साथ मां का रोल भी प्ले करती हैं

एपिसोड के दौरान भारती ने हर्ष के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि होश संभालते ही उन्होंने सच्चे प्यार को समझना शुरू कर दिया था और हर्ष उनकी जिंदगी में प्यार का पर्याय बनकर आए हैं। भारती ने कहा, वे अपने भगवान यानी अपने पति हर्ष का चेहरा देखकर ही अपने दिन की शुरुआत करती हैं। भारती का कहना है कि हर्ष के बिना वह अपनी जिंदगी के बारे में सोच ही नहीं सकती।”भारती ने आगे बताया कि वे रोज सुबह हर्ष से पहले जागती हैं और उनकी जरूरत की चीजों को तैयार रखती हैं। वे कहती है कि उन्हें मालूम है कि हर्ष की मां ने उन्हें उनका बेटा सौंपा है तो उनकी कितनी जिम्मेदारी है। इसलिए वे उनकी पत्नी के साथ-साथ उनकी मां का रोल भी प्ले करती हैं।”

पहले 2020 में बढ़ाना चाहती थीं परिवार

भारती सिंह ने मई में एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि 

वे 2020 में मां बनना चाहती थीं। लेकिन कोरोना महामारी ने उनके इरादे पर पानी फेर दिया। भारती ने बताया था, उन्होंने और हर्ष ने तो 2020 में ही बच्चे के बारे में सोचा था। लेकिन जब देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है तो ऐसे माहौल में वह अपने बच्चे को नहीं लाना चाहती। उन्होंने कहा कि वह अपने बच्चे को लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहती। वे चाहती हैं कि उनका बच्चा एक अच्छी और स्वस्थ माहौल में पैदा हो। इसीलिए उन्होंने इस साल बेबी प्लान नहीं किया। 

इससे पहले दिसंबर 2018 में भी उन्होंने फैमिली प्लानिंग पर बात की थी। उन्होंने कहा था, “2019 में हम बेबी प्लान करेंगे और अपने रिश्ते को नेक्स्ट लेवल पर ले जाएंगे।”

ये भी पढ़ें- 40 साल की उम्र में तीसरी बार दुल्हन बनीं श्वेता तिवारी, वायरल हुई तस्वीरें

Related Articles

Back to top button