समाचार

अमेरिका ने माना भारत की दोस्ती है जरूरी, भारत के बिना नहीं कर सकते वैश्विक चुनौतियों का सामना

अमेर‍िकी विदेश व‍िभाग की प्रवक्‍ता मॉर्गन ऑर्टागस ने भारत की दोस्ती को बेहद ही महत्वपूर्ण बताया है। मॉर्गन ऑर्टागस के अनुसार अमेरिका को भारत के साथ की बेहद ही जरूर है और अमेरिका अकेले वैश्विक चुनौतियों का सामना नहीं कर सकता है। इतना ही नहीं इन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्‍ट्रपति चुनाव में भारत का भी अहम रोल हैं।

अमेर‍िकी विदेश व‍िभाग की प्रवक्‍ता मॉर्गन ऑर्टागस के मुताबिक अमेरिका में चाहे जो भी राष्‍ट्रपति बनें। उसके लिए भारत का साथ जरूरी होगा। दोनों संयुक्‍त रूप से एक मज‍बूत और सुरक्षित राष्‍ट्र हैं और वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए  संयुक्‍त रूप से कम कर रहे हैं। इन्‍होंने पीटीआई से बात करते हुए अमेरिका और भारत के संबंध को लेकर कहा कि दोनों देशों के संबंध पहले से ज्‍यादा मजबूत हुए हैं। उम्मीद है कि आगे जाकर दोनों देशों के बीच संबंध और ज्‍यादा मजबूत और मधुर होंगे।

इन संबंधों की मधुरता के पीछे किसी राजनीतिक दलों या व्‍यक्ति व‍िशेष का हाथ नहीं है। दोनों देशों के बीच संबंध राजनीतिक दलों की पार्टी लाइन से ऊपर है। इन्होंने आगे कहा कि अमेरिकी राष्‍ट्रपति चुनाव में चाहे डेमोक्रेटिक की जीत हो या रिपब्लिकन पार्टी की, इनको भारत की जरूरत है। भारत से मधुर संबंध बनाए रखने होंगे।

अमेरिका के लोग जानते हैं कि अमेरिका और भारत मिलकर काफी मजबूत स्थिति में हैं और दोनों एक साथ ज्‍यादा सुरक्षित हैं। दोनों इंडिया पैसिफ‍िक में मिलकर काम कर रहे हैं। प्रवक्‍ता ने कहा कि हम जानते हैं कि अगले 10 वर्षों में वैश्विक चुनौतियां बढ़ने वाली हैं।

अमेरिका और भारत दोनों कई समान चुनौतियों का सामना कर रहे हैं और इन चुनौतियों का सामना अमेरिका अकेले नहीं कर सकता है। लोकतांत्रिक प्रक्रिया के मामले में दोनों देश समान है। भारत और अमेरिका दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश हैं। दोनों देशों के बीच ये समान मूल्‍य अमेरिका और भारत के लिए एक मजबूत साझा मंच मुहैया कराती हैं।

गौरतलब है कि आने वाली 3 तारीख को अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव हैं। इस चुनाव में भारत का भी अहम रोल है। दरअसल अमेरिका में काफी सारे भारतीय रहते हैं और इनका वोट काफी अहम माना जा रहा है। इसलिए अमेरिका के दोनों राजनीति दल भारत के साथ मुधर संबंध की बात कर रहे हैं। जो भी डिब्टे राष्ट्रपति चुनाव को लेकर हो रहे हैं, उनमें भारत का जिक्र जरूर किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button