बॉलीवुड

Birthday Special: खुद से 30 साल छोटे युवक से जीनत अमान ने की थी शादी, बाद में ऐसा हुआ था हश्र

एक जमाना था, जब जीनत अमान की खूबसूरती उनके प्रशंसकों के सिर चढ़कर बोल रही थी। यह 70 का दशक था, जब वे एक ग्लैमरस अभिनेत्री के रूप में जानी जाती थीं। एक बोल्ड अभिनेत्री के रूप में जीनत अमान की पहचान हुआ करती थी।

जीनत अमान ने जिन फिल्मों में काम करके लोकप्रियता बटोरी, उनमें मुख्य रूप से डॉन, लावारिस, पुकार, यादों की बारात, दोस्ताना, सत्यम शिवम सुंदरम, कुर्बानी, हरे रामा हरे कृष्णा, महान और द ग्रेट गैंबलर जैसी फिल्में शामिल हैं।

जीनत अमान की लगभग सभी फिल्में हिट हो जाया करती थीं। उन्होंने 70 और 80 के दशक में कई सारी हिट फिल्मों में काम किया था। जीनत अमान का 19 नवंबर को 69वां जन्मदिन है।

जीनत अमान इतनी खूबसूरत थीं कि कई लोग इन्हें अपना दिल दे बैठे थे। इनके हुस्न पर मर मिटने वालों की कोई कमी नहीं थी। जीनत अमान अपने दौर में फिल्मों को लेकर जितनी चर्चा में रहती थीं, उतनी ही सुर्खियां वे अपने प्यार मोहब्बत को लेकर भी बटोरती रहती थीं। न जाने कितने ऐसे लोग थे, जिन्हें जीनत अमान से प्यार हो गया था, लेकिन प्यार निभाने वालों की तादाद बहुत ही कम रही।

विवादों से जीनत अमान की व्यक्तिगत जिंदगी का जुड़ाव हमेशा से रहा। अपने रिश्तो की वजह से ज्यादातर मैगजीन में वे हेडलाइंस बनती रहती थीं। देव आनंद से लेकर संजय खान और पाकिस्तानी क्रिकेटर इमरान खान तक से जीनत अमान का नाम जुड़ा था।

इमरान खान के साथखासतौर पर इमरान खान के साथ उनके प्यार की खूब चर्चा हुई थी। उस वक्त इमरान खान पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के सबसे हैंडसम लड़कों में से एक हुआ करते थे। जीनत पर वे पूरी तरीके से फिदा हो गए थे। जीनत भी उनके शानदार खेल पर लट्टू थीं। लंदन में दोनों खूब मिलते थे। जीनत से जब इमरान को प्यार हो गया था, तो उनका कई बार भारत आना-जाना भी हुआ था।

तीन शादी करने के बाद भी अब तक सिंगल रह गईं जीनत अमान दो साल पहले एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई थीं, जब उन्होंने शोषण और धोखाधड़ी का आरोप बिजनेसमैन अमन खन्ना उर्फ सरफराज पर लगा दिया था। इसके बाद सरफराज को मुंबई पुलिस ने पकड़ भी लिया था।

अदालत में खुला सच

हालांकि, अदालत में जो खुलासा हुआ, उसे जानकर हर कोई हैरान रह गया। पता चला कि दोनों की शादी हुई थी। जीनत से शादी करने के लिए सरफराज ने अपना धर्म तक बदल दिया था और इस तरीके से वे अमन खन्ना से सरफराज हसन हो गए थे।

अदालत में मौलवी ने भी सारा सच बता दिया था और कहा था कि 59 साल की दुल्हन और 33 साल के दूल्हे वाली बेमेल शादी को वे भला कैसे भूल सकते हैं। दो बच्चों के पिता अमन खन्ना को एक पार्टी के दौरान जीनत अमान से मिलने के बाद उनसे प्यार हो गया था और अपना धर्म बदल कर उन्होंने जीनत से शादी रचा ली थी।

पढ़ें जब बॉलीवुड से उठ गया था जीनत अमान का मन, तो ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ ने बदल कर रख दिया था जीवन

Related Articles

Back to top button