बॉलीवुड

इन अभिनेत्रियों के साथ पब्लिक प्लेस पर हुई थी सरेआम छेड़छाड़, लोगों ने कर दी हदें पार

अक्सर आपने अपने आस-पास आम लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की वारदातों के बारे में सुना होगा। लेकिन आपमें कम लोग ही इस बात पर यकीन करेंगे कि ऐसी ही छेड़छाड़ की वारदातें कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ भी घटित हो चुकी हैं। जी हां, खूबसूरत अभिनेत्रियों के साथ पब्लिक प्लेस पर छेड़छाड़ जैसे कई हादसे घटित हो चुके हैं। तो आइए आपको बताते हैं फिल्म इंडस्ट्री की उन अभिनेत्रियों के बारे में खास जिनके साथ छेड़छाड़ की सारी हदें हो गईं थीं पार।

सोनम कपूर

इस लिस्ट में अभिनेत्री सोनम कपूर भी शामिल है, जिनके साथ पब्लिक प्लेस पर छेड़खानी का हादसा घटित हो गया था। दरअसल, बात उस समय की है जब सोनम कपूर और धनुष जब अपनी फिल्म ‘रांझना’ का प्रमोशन कर रहे थे। उस दौरान एक व्यक्ति ने सोनम को इस तरीके से छुआ कि उनकी आंखों में आंसू आ गए, लेकिन उस वक्त अभिनेता धनुष ने बीच में आकर सारी बात संभाली।

करीना कपूर

बॉलीवुड बेबो अभिनेत्री करीना कपूर के साथ भी पब्लिक के बीच छेड़खानी जैसी घटना घटित हो चुकी है। आपको जानकर हैरानी भी होगी और गुस्सा भी आएगा कि करीना कपूर जब एक इवेंट में गईं थीं तो उस दौरान उनके कुछ सिरफिरे दीवानों ने उनके निजी अंग को गलत तरीके से छूने की कोशिश की, जिसके बाद करीना बुरी तरह से घबरा गईं। उसके बाद उन लोगों को इवेंट से बाहर कर दिया गया।

सोनाक्षी

फिल्म इंडस्ट्री की दबंग गर्ल यानी सोनाक्षी सिन्हा के साथ साल 2010 में एक इवेंट के दौरान छेड़छाड़ की घटना हुई। उस वक्त कुछ लोगों के ग्रुप ने सोनाक्षी पर भद्दे कमेंट पास करने के अलावा जबरदस्ती उन्हें छूने की कोशिश की थी। इस घटना के बाद में बाउंसर्स तो सोनाक्षी को वहां से ले गए लेकिन वो बेहद रोईं थीं।

सुष्मिता सेन

सुष्मिता सेन के साथ उस वक्त छेड़खानी का मामला सामने आया, जब वे पुणे में एक ज्वैलरी स्टोर के इनॉग्रेशन के लिए गई थीं। हुआ यूं था कि घर लौटते वक्त जब सुष्मिता अपनी कार में बैठने की कोशिश कर रही थीं, तभी भीड़ में मौजूद लोगों ने उनसे छेड़खानी कर डाली।

दीपिका पादुकोण

हिन्दी सिनेमा जगत की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार दीपिका पादुकोण भी एक ऐसी ही छेड़छाड़ का शिकार हो गईं थीं। दरअसल, दीपिका एक मैगजीन लॉन्च पर पहुंची थीं, वहां फैन्स ने उन्हें घेर लिया उनमें से ही किसी सिरफिरे फैन ने उनके ब्रेस्ट दबानी चाही। जिससे बाद दीपिका का उन लोगों पर गुस्सा फूटा था।

 

असिन

साउथ और बॉलीवुड अभिनेत्री असिन ने तो खुलेआम छेड़छाड़ का शिकार हो चुकी हैं। असीन जब एक इवेंट में गई थीं तो उस दौरान उनके एक फैन ने कैमरे के सामने ही उन्हें गलत तरीके से छुआ था। इस पर आसीन बहुत भड़की थीं। इस तरह फिल्म इंडस्ट्री की तमाम अभिनेत्रियां हैं जो पब्लिक प्लेस पर कम ही जाना पसंद करती हैं, क्योंकि ज्यादातक फैंस धक्का-मुक्की करके भी उनके करीब जाने की कोशिश करते हैं, जोकि बिल्कुल भी सही नही है।

बॉलीवुड से जुड़ी हर अपडेट जानने के लिए इंडिया फीड्स के साथ जुड़ें रहें। आप हमें सोशल मीडिया पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button