चुटकुले

Funny jokes: महिला कैशियर- मुझे कुछ दिन की छुट्टी चाहिए…! बैंक मैनेजर- क्यों…?

इंसान का जीवन काफी व्यस्त हो चुका है। दिन भर इंसान अपने काम धंधे में लगा रहता है। उसके पास खुद के लिए भी समय नहीं है। अपनी बिजी लाइफ से जैसे-तैसे समय निकालकर वह परिवार के लोगों के साथ वक्त गुजारने की कोशिश करता है। लेकिन खुशी तभी मिलती है जब इंसान दिल से खुश रहता है। जो इंसान हमेशा खुश रहता है उसकी सेहत भी अच्छी रहती है। आज हम इस पोस्ट के माध्यम से कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं। जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं। सभी यूजर्स यह मजेदार चुटकुले बेहद पसंद कर रहे हैं। तो चलिए देर किस बात की, शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का यह सिलसिला-

Joke-1

Joke-2

पति बहुत लंबी यात्रा करके आया….

पत्नी- कैसा रहा सफर…?

पति- थकान बहुत है….

रात भर में सो नहीं पाया….

ऊपर की बर्थ मिली थी….

हवा आ ही नहीं रही थी….!

पत्नी- तो किसी से बर्थ एक्सचेंज कर लेना था….?

पति- अब तू मुझे मत समझा….

जब नीचे की दोनों बर्थ पर कोई आया ही नहीं तो….

किससे एक्सचेंज करता….!!

Joke-3

एक दिन बच्चा अपने पिता से सवाल करता है….

पापा हम दोनों में से सबसे काबिल कौन है….

मैं या आप….?

पिता- मैं, क्योंकि एक तो मैं तुम्हारा बाप हूं और….

दूसरा तुमसे उम्र में बड़ा हूं और मेरा तजुर्बा भी तुमसे ज्यादा है…!

बच्चा- फिर तो आपको पता ही होगा कि….

अमेरिका की खोज किसने की थी…?

पिता- हां पता है… कोलंबस ने की थी….!

बच्चा- कोलंबस के बाप ने क्यों नहीं कि…?

उसका तजुर्बा भी तो कोलंबस से ज्यादा ही रहा होगा ना….!!

Joke-4

Joke-5

पत्नी (गुस्से में)- पूरे टाइम मोबाइल में चिपके रहते हो…..

कम से कम छुट्टी के दिन तो कुछ वक्त मेरे लिए निकाल लिया करो….!

पति ने मोबाइल चार्जिंग में लगाया और बोला-

ठीक है बेगम साहिबा….. आज का पूरा दिन तुम्हारे नाम…..!

फिर पति ने घूमकर पूरे घर का जायजा लिया और पत्नी से बोला-

आज खाने में बाई का नहीं बल्कि तुम्हारे हाथ का खाने का मन है…..

देखो घर में हर तरफ जाले लगे हैं इनको साफ कर दो…..

एक कप बढ़िया कॉफी पीने का मन है जरा बना दो….

इस महीने तुमने कितनी की शॉपिंग करी बताओ….?

किटी पार्टी में कितना खर्च किया….?

मेरी दो-तीन शर्ट के बटन टूट गए हैं उनको ठीक कर दो….

पत्नी (परेशान होकर)- यह लो जी…. आपका मोबाइल….

फुल चार्ज हो गया….!!

Joke-6

दो महिलाएं आपस में बात कर रही थीं…..

पहली महिला- बहन मेरे मन में कई दिनों से एक बात उठ रही है…..

दूसरी महिला- वह क्या बहन….?

पहली महिला- आदमी कोई उपवास या व्रत नहीं करता….

फिर भी उसको हम जैसी…..

सुशील शांत और आज्ञाकारी पत्नी कैसे मिल जाती हैं…..!!

Joke-7

Joke-8

पिता- अगर तू फिर परीक्षा में फेल हुआ तो….

मुझे पापा मत बोलना….!

रिजल्ट के बाद……

पिता- तुम्हारा रिजल्ट कैसा रहा…..?

बेटा- दिमाग खराब मत कर मदनलाल…..

तूने बाप होने का हक खो दिया….!!

Joke-9

गांव में आग लगी…..

सामान के साथ बकरी भी जल गई…..

लोगों ने जली बकरी को रोस्टेड मीट की तरह….

नमक लगाकर खा लिया…..

दिक्कत तब हुई जब बकरी जिंदा टहलती हुई मिली….

उससे भी दिक्कत की बात….

खुजली वाला कुत्ता गायब था…..!!

Related Articles

Back to top button