बॉलीवुड

सामने आई अफसाना खान की शादी के फोटोज, पति के साथ दिए रोमांटिक पोज

शादियों का सीजन चल रहा है ऐसे में बॉलीवुड भला पीछे कैसे रह सकता है। इन दिनों कई एक्टर्स, औैर सिंगर अपने लव वन के साथ शादी के बंधन में बंधे हैं। बीते दिनों बॉलीवुड एक्टर्स फरहान अख्तर, विक्रांत मैसी, मौनी रॉय समेत कई स्टार्स ने शादी रचाई है। इन स्टार्स में ही एक नाम अब पंजाबी सिंगर अफसाना खान का भी सामने आ रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Afsana Khan 🌟🎤 Afsaajz (@itsafsanakhan)

सोशल मीडिया पर आई शादी की तस्वीरे

अफसाना खान ने अपने मंगेतर साज के साथ शनिवार को शादी की। ऐसे में सोशल मीडिया पर अफसाना खान की शादी की तस्वीरे चारों तरफ वायरल हो रही है।

इन तस्वीरों में अफसाना खान सुर्ख गुलाबी जोड़े में बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही है। अफसाना ने अपनी शादी के जोड़े में कई पोज दिए जो कि उनके फेंस को काफी पसंद आ रहे हैं।

ऑरेंज लहंगे में दुल्हन बनी अफसाना

अफसाना ने पिंक के अलावा ऑरेंज कलर के जोड़े में भी पोज दिया है। इसमें अफसाना के साथ उनके पति साज भी नजर आ रहे हैं। अफसाना पंजाबी गानों के लिए काफी मशहूर हैं।

अफसाना के गाना तितलियां के बाद से देशभर में ही नहीं विदेशों में भी लोग अफसाना के गाने के मुरीद हो गए। हाल ही अफसाना को बिग बॉस के घर में भी देखा गया था।

शादी में पहुंचे बिग बॉस के कंटेस्टेंट

बिग बॉस के इस 15वें सीजन में अफसाना का कॉमेडी भरा अंदाज लोगों को काफी पसंद भी आया था। अफसाना की शादी में बिग बॉस कके कई दूसरे कंटेस्टेंट भी दिखाई दिए जिनमें डोनल बिष्ट, राखी सावंत, उमर रियाज समेत और भी कई बॉलीवुड के सितारे दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर अफसाना के मेहंदी और हल्दी की रस्म के फोटोज भी काफी वायरल हो रहे हैैं।

सोशल मीडिया पर लोग कर रहे पसंद

इन तस्वीरों में अफसाना की खुशी साफ नजर आ रही है। अफसाना के फेंस भी उन्हें शादी के लिए बधाई दे रहे हैं। अफसाना की शादी के फोटोज और वीडियो कोे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। अपनी पसंद को फेंस इन वीडियो और फोटो को लाइक कर जाहिर कर रहे हैं। अब तक लाखों लोेग अफसाना की शादी की रस्मों से लेकर उनके शादी के फोटोज को लाइक कर चुके हैं। साथ कमेंट में भी लोगों का प्यार साफ नजर आ रहा है।

Related Articles

Back to top button