बॉलीवुड

लीड हीरो न होने के बावजूद अपार संपत्ति के मालिक है शक्ति कपूर, देखें अब तक कितना पैसा छापा

69 के हुए शक्ति कपूर, 700 से अधिक फिल्म में किया काम, जाने कुल संपत्ति है कितनी

बॉलीवुड एक ऐसी इंडस्ट्री है जिसमें खूब पैसा है। बस यहां आपका फेमस होना जरूरी है। फिर आपके पास पैसों की कोई कमी नहीं होती है। अधिकतर लोगों को यही लगता है कि लीड एक्टर और एक्ट्रेस के पास ही करोड़ों की संपत्ति होती है। लेकिन ऐसा नहीं है। यदि आपके अंदर हुनर है और लोग आपको सिल्वर स्क्रीन पर देखना पसंद करते हैं आप विलेन या साइड एक्टर बनकर भी ढेर सारी कमाई कर सकते हैं। अब बॉलीवुड के मस्तमौला एक्टर शक्ति कपूर (Shakti kapoor) को ही ले लीजिए।

शक्ति कपूर बीते 44 सालों से बॉलीवुड में एक्टिव हैं। 3 सितंबर 1952 को दिल्ली में पैदा हुए शक्ति कपूर 69 साल के हो गए हैं। इस उम्र में भी वे फिल्मों में काम कर रहे हैं। शक्ति कपूर ने अपने करियर में 700 से अधिक फिल्मों में काम किया है। उन्होंने 1977 में रिलीज हुई फिल्म ‘खेल खिलाड़ी’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।

इसके बाद वे ‘कुर्बानी’ और ‘रॉकी’ जैसी फिल्मों में दिखाई दिए। इन दोनों फिल्मों में दर्शकों को शक्ति का काम बड़ा पसंद आया। लोग उन्हें पहचानने लगे। वे इन फिल्मों में विलेन के रूप में नजर आए थे।

शक्ति कपूर का असली नाम सुनील सिकन्दरलाल कपूर है। सुनील दत्त ने उन्हें अपनी फिल्म ‘रॉकी’ में बतौर विलेन लिया था। हालांकि उन्हें एक विलेन के रूप में उनका नाम सिकन्दरलाल कपूर कुछ खास जमा नहीं था। ऐसे में उन्होंने एक्टर का नाम बदलकर शक्ति कपूर रख दिया। बस तभी से उनका यह नाम इंडस्ट्री में चल पड़ा और वह इसी नाम से फेमस हो गए।

विलेन के अलावा शक्ति कपूर ने कॉमेडी में भी हाथ आजमाया। दर्शकों ने उन्हें कॉमिक रोल में खूब पसंद किया। उनकी कॉमिक टाइमिंग कमाल की होती थी। ‘राजा बाबू’, ‘बाप नंबरी बेटा दस नंबरी’, ‘अंदाज अपना-अपना’, ‘तोहफा’, ‘चालबाज’ उनकी कुछ ऐसी फिल्में हैं जिसमें दर्शकों को शक्ति कपूर की कॉमेडी पसंद आई थी। शक्ति आज भी अपने फैंस के दिलों पर राज करते हैं। जवानी से लेकर बुढ़ापे तक उनके पास फिल्मों की कभी कोई कमी नहीं रही।

शक्ति कपूर आज जिस भी मुकाम पर हैं वह अपनी मेहनत और टेलेंट के दम पर हैं। वर्तमान में वे करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। वे अपने बच्चों और पत्नी के साथ मुंबई में रहते हैं। यहां उनका एक आलीशान घर है। उनके पास कई लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन भी है। शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर भी अब एक जानी मानी अभिनेत्री बन चुकी हैं। ऐसे में वे भी पैसा कमाकर घर ला रही हैं। जब आप शक्ति कपूर की नेट वर्थ के बारे में जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे।

शक्ति कपूर की नेटवर्थ (Shakti kapoor net worth)

networthdekho.com की खबर की माने तो शक्ति कपूर के पास लगभग 36.5 करोड़ रुपए की संपत्ति है। वे फिल्मों के साथ साथ रियलिटी शोज में जाकर और ब्रांड का प्रमोशन कर भी अच्छा खासा पैसा कमा लेते हैं। एक मैन स्ट्रीम हीरो न होने के बावजूद इतनी बड़ी संपत्ति खड़ी करना कोई मजाक नहीं है। शक्ति ने अपनी मेहनत के दम पर ही ये विरासत खड़ी की है। ये करोड़ों की संपत्ति उनकी मेहनत का ही नतीजा है।

Related Articles

Back to top button